Bihar Election 2020 : तेज प्रताप ने हसनपुर से भरा पर्चा, कल नामांकन करेंगे तेजस्वी यादव
Bihar Election 2020, LIVE News Update: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राजद (RJD News) के लिए आज का दिन अहम रहा. एक ओर जहां तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) राजद के चुनावी अभियान की शुरुआत की वहीं दूसरी ओर लालू यादव (Lalu prasad yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट के लिए नामांकन दाखिल किया है. इस बार राजद 144 ( RJD Candidate list) सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
Bihar Election 2020 : तेज प्रताप ने हसनपुर से भरा पर्चा, कल नामांकन करेंगे तेजस्वी यादव
Live Updates
2:20 AM. 14 Oct 208:50 PM. 13 Oct
तेजस्वी यादव का नामांकन बुधवार को
नेता प्रतिपक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार को राघोपुर सीट पर अपना नामांकन करेंगे. नामांकन के दौरान राजद के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे.
2:20 AM. 14 Oct 208:50 PM. 13 Oct
दूसरे चरण में चुनाव
बता दें कि हसनपुर में दूसरे चरण में चुनाव है. यहां पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी.
10:34 PM. 13 Oct 205:04 PM. 13 Oct
Tej Pratap Yadav News: नामांकन दाखिल करने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा..
तेजप्रताप यादव के नामांकन दाखिल करने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें हसनपुर की जनता पर पूरा विश्वास है कि भारी मतों से इनको जीत मिलेगी और हम सरकार बनाने जा रहे हैं. पहली कैबिनेट मीटिंग में मेरी पहली कलम 10 लाख बेरोज़गार नौजवानों को रोज़गार और स्थायी सरकारी नौकरी देने के लिए चलेगी. बिहार इलेक्शन 2020 लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
8:21 PM. 13 Oct 202:51 PM. 13 Oct
मिथिला मास्क पहनकर पहुंचे तेज प्रताप
बता दें कि नामांकन के लिए तेज प्रताप यादव ने मिथिला मास्क और मिथिलाचंल का गमछा पहनकर पहुंचे.
8:21 PM. 13 Oct 202:51 PM. 13 Oct
नामांकन किया दाखिल
तेज प्रताप यादव ने हसनपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर लिया है.
8:21 PM. 13 Oct 202:51 PM. 13 Oct
तेजस्वी लड़ेंगे राघोपुर से चुनाव
बता दें कि तेज प्रताप यादव के छोटे भाई तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. तेजस्वी यादव वर्तमान में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं.
मुख्य बातें