Bihar Election 2020: बिहार चुनाव में करोड़पतियों का मेला, हर तीसरा प्रत्याशी है करोड़ीमल, अनंत सिंह सबसे ज्यादा मालामाल

Bihar Election 2020: ADR द्वारा किए गए अध्ययन से पता चला है कि पहले चरण के चुनाव में 1064 उम्मीदवारों में से 375 'करोड़पति' हैं.

Bihar Election 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियां अपने धुरंधरों को मैदान में उतार चुकी हैं. पहले चरण के मतदान में बस कुछ ही दिनों का समय बचा है. पहले चरण के मतदान के पहले एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट आयी है. धन-संपत्ति को लेकर भी इस रिपोर्ट में खुलासे किए गए हैं. इस रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण के लगभग एक तिहाई या 35 प्रतिशत उम्मीदवारों के पास 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है.

ADR ने पहले चरण में 71 सीटों पर प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्रों के आधार पर एक रिपोर्ट जारी की है. एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा किए गए अध्ययन से पता चला है कि पहले चरण के चुनाव में 1064 उम्मीदवारों में से 375 ‘करोड़पति’ हैं. पहले चरण में 71 सीटों पर 1066 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इनमें से प्रमुख दलों के 150 प्रत्याशी करोड़पति हैं. इन प्रत्याशियों की बात करें, तो इनकी संपत्ति एक से 68 करोड़ तक की है. सबसे ज्यादा अमीर प्रत्याशी एनडीए के पास हैं.

Also Read: बिहार चुनाव: BJP के फ्री कोरोना वैक्सीन के वादे पर मचा सियासी घमासान, तेजस्वी समेत इन नेताओं ने उठाये सवाल

पहले चरण में NDA के 55 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जिनमें JDU के 31 और BJP के 24 प्रत्याशी शामिल हैं. वहीं RJD के 39 उम्मीदवार भी इस लिस्ट में शामिल हैं. बता दें कि पहले चरण में तीन ऐसे उम्मीदवार भी हैं जिनकी कुल संपत्ति 50 करोड़ रूपये या उससे ज्यादा है. मोकामा सीट से राजद प्रत्याशी और मौजूदा विधायक अंनत कुमार सिंह इस चुनाव में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं.

नाम – निर्वाचन क्षेत्र – पार्टी – कुल संपत्ति

1- अंनत कुमार सिंह – मोकामा – निर्दलीय – 68.56 करोड़

2- गजानंद शाही – बरबिगाह – कांग्रेस – 61.23 करोड़

3- मनोरमा देवी -अतरी-जदयू -50.62 करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >