'राम मंदिर की बात बिहार में नहीं तो कहां करें'- दरभंगा की रैली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस-राजद से पूछा सवाल

ram mandir ayodhya, bihar election 2020 : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज मिथिला की धरती दरभंगा के हायाघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष को निशाने पर लिया. केंद्र की योजनाओं का बखान करने के बाद नड्डा ने कहा कि विपक्ष कहता है कि बिहार चुनाव में अयोध्या राम मंदिर का जिक्र क्यों करते हो?

Bihar Election 2020 : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज मिथिला की धरती दरभंगा के हायाघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष को निशाने पर लिया. केंद्र की योजनाओं का बखान करने के बाद नड्डा ने कहा कि विपक्ष कहता है कि बिहार चुनाव में अयोध्या राम मंदिर का जिक्र क्यों करते हो? नड्डा ने कहा कि सीता मइया की धरती पर राम मंदिर की बात ना करूं तो कहां करूं. हम बिहार में राम का जिक्र नहीं करेंगे तो विपक्ष बताए कहां करेंगे?

उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर बनाने में क्या बिहार के लोगों ने कार सेवा नहीं की थी. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला.

नड्डा का तेजस्वी पर हमला- नड्डा ने आगे कहा कि यह चुनाव विकास बनाम विनास का है. एक तरफ एनडीए विकास की बात कर रहा है, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन बिहार को विनास के रास्ते पर ले जाना चाहता है. बिहार की जनता इन्हें जरूर जवाब देगी.

बता दें कि बिहार चुनाव के तीसरे चरण में 78 सीटों पर 1204 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 2.35 करोड़ मतदाता करेंगे. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में चुनाव होगा.

Also Read: Bihar Election 2020: कटिहार, मनिहारी, बरारी, रुपौली और धमदाहा में सीएम नीतीश की पांच चुनावी सभाएं आज

Posted By : Avinish Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >