Bihar Election 2020 : एनडीए से चिराग का अब लेना-देना नहीं, लोजपा का सूपड़ा होगा साफ : भूपेंद्र

Bihar Election 2020 : चुनाव बाद लोजपा के समर्थन देने की बात पर कहा कि इसकी कोई जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

पटना. भाजपा के बिहार प्रभारी सांसद भूपेंद्र यादव ने लोजपा को लेकर फिर से कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि चिराग पासवान ने इस चुनाव में अपने लिए अलग रास्ता चुन लिया है.

अब उनका एनडीए से कोई लेना-देना नहीं है. इस चुनाव में लोजपा का सूपड़ा साफ हो जायेगा. भूपेंद्र यादव रविवार को मीडिया सेंटर में पत्रकारों से कहा कि बिहार में एनडीए पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी.

बिहार में एनडीए का प्रमुख चेहरा नीतीश कुमार ही हैं. फिर से एनडीए की सरकार दो-तिहाई बहुमत से बनना तय है. उन्होंने चुनाव बाद लोजपा के समर्थन देने की बात पर कहा कि इसकी कोई जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

एक बार लोजपा एनडीए से अलग हो गयी, तो पूरी तरह से अलग हो गयी है. अब फिर से गठबंधन करने या इस तरह के किसी बात का कोई मतलब ही नहीं बनता है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >