Bihar Election 1st Phase Voting : दो जिलों के चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान खत्म, जानें क्या रहा वोटिंग प्रतिशत

Bihar Election 1st Phase Voting : प्रशासन से मिली सूचना के अनुसार मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हुआ.

गया : बिहार विधानसभा के पहले चरण का मतदान जारी है. दो विधानसभा क्षेत्र के अतिसंवेदनशील चार सीटों पर दोपहर तीन बजे मतदान खत्म हो गया. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये prabhatkhabar.com पर.

इस दौरान कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. प्रशासन से मिली सूचना के अनुसार मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हुआ.

इन चार विधानसभा क्षेत्रों में 47.55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. औरंगाबाद जिले के नवीनगर, रफीगंज और कुटुंबा में मतदान दोपहर 3 बजे संपन्न हुआ.

वहीं कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा सीट पर भी दोपहर 3 बजे मतदान खत्म हो गया. लोगों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

नवीनगर में 52 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं रफीगंज में 50 प्रतिशत वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया है. कुटुंबा में 52 और चैनपुर में 50 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >