Bihar Chunav : तीसरे चरण के लिए सीएम नीतीश करेंगे आज छह जगहों पर प्रचार, जानें कहां कब होगी जनसभाएं

मधेपुरा विस के रासबिहारी उच्च विद्यालय के मैदान में सभा को संबोधित करने के बाद सड़क मार्ग से ही कैंप आवास के लिए प्रस्थान करेंगे.

पटना. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को छह चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ उपस्थित रहेंगे.

कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ठाकुरगंज विस, कोचाधामन, अररिया, रानीगंज, महिषी व मधेपुरा विस में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने कहा है कि पहली सभा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज विस स्थित उच्च विद्यालय का मैदान, पौआखाली में होगी.

दूसरी सभा कोचाधामन विस के फुलवारी धनसोना, तीसरी सभा अररिया जिले में अररिया विस के सुभाष स्टेडियम में होगी. चौथी चुनावी जनसभा रानीगंज विस के लालजी उच्च विद्यालय के मैदान में होगी.

पांचवी सभा सहरसा जिले में महिषी विस के उच्च विद्यालय का मैदान, नवहट्टा में होगी. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधेपुरा कैंप हैलीपैड पहुंचेंगे.

Also Read: बिहार चुनाव 2020: दूसरे चरण के मतदान में शहरी रहे सुस्त, ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह, जानें कहां कितने पड़े वोट

वहां से सड़क मार्ग से मधेपुरा जिले में मधेपुरा विस के रासबिहारी उच्च विद्यालय के मैदान में सभा को संबोधित करने के बाद सड़क मार्ग से ही कैंप आवास के लिए प्रस्थान करेंगे. सभा के दौरान हर हाल में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने किया है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >