Jamui, Bihar Chunav 2020 Result Live Updates: चकाई में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी, एनडीए और महागठबंधन दोनों को किया पराजित
Jamui, Bihar Election 2020 Result Live News Updates(जमुई चुनाव 2020 रिजल्ट): जमुई की चार सीटों पर तीन अलग-अलग दलों के अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी को बढ़त मिली है. झाझा में जदयू, चकाई में निर्दलीय, सिकंदरा में कांग्रेस और जमुई में भाजपा उम्मीदवार को बढ़त हासिल हो गयी है. झाझा में जदयू के दामोदर रावत ने राजद के राजेंद्र प्रसाद पर 8 हजार से अधिक वोटों की निर्णायक बढ़त ले ली है, तो चकाई में सभी दलों पर निर्दलीय सुमित सिंह भारी पड़ रहे हैं. उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद की सावित्री देवी पर 1710 वोटों की बढ़त बना ली है. जदयू के संजय प्रसाद तीसरे नंबर पर हैं. सिकंदरा सीट पर कांग्रेस के सुधीर चौधरी आगे चल रहे हैं. वहीं, जमुई विधानसभा क्षेत्र से श्रेयसी सिंह ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय सुजाता सिंह पर 6553 वोटों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है. जमुई में पिछले चुनावों में महागठबंधन का पलड़ा भारी था. यहां की 4 में से 3 सीट पर राजद नीत महागठबंधन ने जीत दर्ज की थी. सिर्फ झाझा में भाजपा उम्मीदवार को सफलता मिली थी. इस सीट पर पिछले चुनाव में कांग्रेस के सुधीर कुमार ने लोजपा के सुभाष चंद्र बोस को पराजित किया था. बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2020 और जमुई जिला की सभी 4 विधानसभा सीटों की एक-एक अपडेट (Bihar Election 2020 LIVE Updates) के लिए बने रहें प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ.
Jamui, Bihar Chunav 2020 Result Live Updates: चकाई में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी, एनडीए और महागठबंधन दोनों को किया पराजित
Live Updates
2:15 AM. 11 Nov 208:45 PM. 10 Nov
चकाई में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी
चकाई में निर्दलीय प्रत्याशी सुमित सिंह ने बाजी मारी, एनडीए और महागठबंधन दोनों को किया पराजित
8:35 PM. 10 Nov 203:05 PM. 10 Nov
जमुई में सोशल डिस्टैंसिंग की उड़ी धज्जियां
जमुई की भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह अपनी मां और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी के साथ. उनके साथ समर्थकों की भी भीड़ लगी हुई है. गिने-चुने लोगों ने मास्क पहन रखा है.
8:35 PM. 10 Nov 203:05 PM. 10 Nov
जमुई में भाजपा की श्रेयसी सिंह को 9350 वोटों की बढ़त
जमुई विधानसभा सीट पर भाजपा की श्रेयसी सिंह ने दसवें चक्र की मतगणना के बाद 9350 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है. उन्हें 20451 वोट मिले हैं, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार सुजाता सिंह को 11101 वोट मिले हैं. राजद के विजय प्रकाश को 9101 और रालोसपा के अजय प्रताप को 4610 वोट मिले हैं.
8:35 PM. 10 Nov 203:05 PM. 10 Nov
झाझा में जदयू, चकाई में निर्दलीय, सिकंदरा में कांग्रेस और जमुई में भाजपा आगे
झाझा में जदयू, चकाई में निर्दलीय, सिकंदरा में कांग्रेस और जमुई में भाजपा उम्मीदवार को बढ़त हासिल हो गयी है. झाझा में जदयू के दामोदर रावत ने राजद के राजेंद्र प्रसाद पर 8 हजार से अधिक वोटों की निर्णायक बढ़त ले ली है, तो चकाई में सभी दलों पर निर्दलीय सुमित सिंह भारी हैं. उन्होंने राजद की सावित्री देवी पर 1710 वोटों की बढ़त बना ली है. सिकंदरा सीट पर कांग्रेस के सुधीर चौधरी आगे हैं. जमुई विधानसभा क्षेत्र से श्रेयसी सिंह ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय सुजाता सिंह पर 6553 वोटों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है.
8:35 PM. 10 Nov 203:05 PM. 10 Nov
जमुई विधानसभा क्षेत्र से श्रेयसी सिंह ने बनायी 6553 वोटों की बड़ी बढ़त
जमुई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की श्रेयसी सिंह ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुजाता सिंह पर 6553 वोटों की बड़ी बढ़त बना ली है. नौ राउंड की मतगणना के बाद श्रेयसी को 17373 वोट मिले हैं, जबकि सुजाता को 10,820 वोट प्राप्त हुए हैं.
8:35 PM. 10 Nov 203:05 PM. 10 Nov
सिकंदरा में कांग्रेस के सुधीर चौधरी आगे
ग्यारह राउंड की गिनती के बाद सिकंदरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के सुधीर चौधरी 2931 वोटों से आगे चल रहे हैं. उनके निकटतम हम के प्रतिद्वंद्वी प्रफुल्ल मांझी हैं. उन्हें 13879 वोट मिले हैं.
मुख्य बातें