बिहार चुनाव 2020: Chirag Paswan के खिलाफ Giriraj Singh ने खोला मोर्चा, LJP को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : चुनावी घमासान के बीच बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने चिराग पासवान के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है. गिरिराज सिंह लगातार चिराग पासवान पर पिछले दो दिनों से हमलवार है.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: चुनावी घमासान के बीच बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने चिराग पासवान के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है. गिरिराज सिंह लगातार चिराग पासवान पर पिछले दो दिनों से हमलवार है. बताया जा रहा है कि बीजेपी (BJP News) अपने वोट बैंक को किसी भी कीमत पर खिसकने नहीं देना चाहती है, इसलिए अब पार्टी ने गिरिराज सिंह को मैदान में उतार दिया है. बिहार चुनाव 2020 लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

गिरिराज सिंह (Giriraj Singh Twitter) ने मोर्चा संभालते ही चिराग पासवान और लोजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है. गिरिराज ने कहा कि लोजपा और बीजेपी की असली स्कीम आगामी सरकार बनाने की है. लोजपा मुंह से राम-राम कर रही है, जबकि उसका असली मकसद रावणों का साथ देना है. गिरिराज यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि लोजपा और चिराग (Chirag Paswan LJP) के रणनीति को बिहार की जनता जानती है.

Also Read: Chirag Paswan: बॉलीवुड में फ्लॉप पर बिहार में किंगमेकर बनने की चाहत, अभिनेता से नेता बने चिराग का ऐसा रहा है सफर

बता दें कि लोजपा के ऊपर अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है. अमित शाह बीते दिनों कहा कि जहां तक लोजपा-भाजपा और जदयू के गठबंधन का सवाल है. तो मैं बता देता हूं कि भाजपा और जदयू की ओर से चिराग को उचित सीटें ऑफर की गई थी. सीटों को लेकर कई बार समझौते पर भी बात हुई.

बीजेपी के नेता सक्रिय– अमित शाह (Amit shah) के बयान के बाद बीजेपी नेता भी सक्रिय हो चुके हैं. बीजेपी के नेता अब चिराग पर सीधे हमलावर हैं. वहीं चिराग पासवान ने आज घोषणा पत्र जारी किया है. घोषणा पत्र में चिराग ने माता सीता का भवय मंदिर बनाने की बात कही है.

Also Read: कोचिंग सिटी, रोजगार पोर्टल और नौकरियों का विजन लेकर आये चिराग पासवान, विस्तार से पढ़िये LJP का घोषणा पत्र

Posted by : Avinish Kumar mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >