ADR Report, Bihar Election 2020: बिहार चुनाव के पहले चरण में 35% करोड़पति प्रत्याशी मैदान में, 21 उम्मीदवारों के उपर हत्या के प्रयास का आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर चुनाव आयोग बेहद चौकस है. इस बार चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों के लिए नियमों में भी काफी बदलाव किया गया है. चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के पारदर्शिता को लेकर इस बार अलग कदम उठाए हैं. जिसमें अपराधिक मुकदमें झेल रहे उम्मीदवारों को अखबारों में अपने अपराधिक मामलों का जिक्र करना होगा. इसके लिए चुनाव आयोग ने दिन तय कर दिए हैं. बिहार चुनाव 2020(Bihar Election 2020) से पहले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और इलेक्शन वाच मंगलवार को ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस कर पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए अपनी रिपोर्ट सामने रखी है. जिसमें पहले फेज के सभी उम्मीदवारों का ब्यौरा सामने रखा गया है.

Live Updates
6:30 PM. 20 Oct 20 6:30 PM. 20 Oct

उम्मीदवारों के चयन में राजनीतिक दलों पर उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का कोई असर नहीं पड़ा

एडीआर और ‘नेशनल इलेक्शन वॉच’ के संस्थापक सदस्य एवं ट्रस्टी जगदीप छोकर ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन में राजनीतिक दलों पर उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का ‘‘कोई असर नहीं पड़ा” है क्योंकि उन्होंने फिर से, टिकट देने की अपनी पुरानी प्रथा का पालन किया और लगभग 31 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं

6:30 PM. 20 Oct 20 6:30 PM. 20 Oct

इन दलों के उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज

रिपोर्ट के अनुसार विशलेषण किए गए कांग्रेस के 21 उम्मीदवारों में से नौ (43 प्रतिशत), जद (यू) के 35 उम्मीदवारों में से 10 (29 प्रतिशत) और बसपा से विश्लेषण किए गए 26 उम्मीदवारों में से पांच (19 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है

6:30 PM. 20 Oct 20 6:30 PM. 20 Oct

पहले चरण के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योगयता 

– 43% यानि 455 उम्मीदवार- कक्षा 5 से 12 तक की शिक्षा

– 49% उम्मीदवार- स्नातक या उससे अधिक

– 74 उम्मीदवार-साक्षर होने का जिक्र

-5 उम्मीदवार- असाक्षर

-7 उम्मीदवार- डिप्लोमा

6:30 PM. 20 Oct 20 6:30 PM. 20 Oct

धनवान प्रत्याशियों की सूची में टॉप 3 चेहरे 

ADR रिपोट के अनुसार, पहले फेज में होने वाले बिहार चुनाव के लिए धनवान प्रत्याशियों की सूची में सबसे उपर राजद के मोकामा से प्रत्याशी अनंत सिंह, दूसरे नंबर पर बरबीघा के कांग्रेस प्रत्याशी गजेंद्र साही और तीसरे नंबर पर अतरी सीट से जदयू उम्मीदवार मनोरमा देवी हैं.

6:30 PM. 20 Oct 20 6:30 PM. 20 Oct

अनंत सिंह सबसे अमीर उम्मीदवार

ADR रिपोट के अनुसार, पहले फेज में होने वाले बिहाच चुनाव के लिए राजद के मोकामा से प्रत्याशी अनंत सिंह ने कुल 68,56,78,795 रूपए का ब्यौरा दिया है. जो पहले चरण में किसी उम्मीदवार की सबसे अधिक संपत्ति है.

6:30 PM. 20 Oct 20 6:30 PM. 20 Oct

इन उम्मीदवारों की संपत्ति है शून्य

नाम – निर्वाचन क्षेत्र – पार्टी – कुल संपत्ति

1-कपिल देव मंडल – जमालपुर- IND-शून्य

2-अशोक कुमार -मोकामा -जाकरूक जनता पार्टी -शून्य

3-प्रभु सिंह – चैनपुर-राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी – शून्य

4-गोपाल निषाद – नबीनगर – NCP-शून्य

5-महावीर मांझी-बोधगया -भार्ती इनसान पार्टी -शून्य

6:30 PM. 20 Oct 20 6:30 PM. 20 Oct

पांच उम्मीदवारों की संपत्ति शून्य

ADR की रिपोर्ट के अनुसार इस चुनाव में ऐसे भी उम्मीदवार भी हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति शून्य घोषित किया है. इस चुनाव में ऐसे पांच उम्मीदवार हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति शून्य बतायी है.

6:30 PM. 20 Oct 20 6:30 PM. 20 Oct

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ध्यान में नहीं रखा गया

ADR Report के अनुसार, बिहार चुनाव के पहले फेज में आपराधिक मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ध्यान में नहीं रखते हुए 31 प्रतिशत उम्मीदवारों को टिकट पुराने पैमाने से ही दिया है.

6:30 PM. 20 Oct 20 6:30 PM. 20 Oct

21 उम्मीदवारों के उपर हत्या का प्रयास से संबंधित मामला

ADR Report के अनुसार, बिहार चुनाव के पहले फेज में 21 उम्मीदवारों ने अपने उपर हत्या का प्रयास से संबंधित मामला घोषित किया है.

6:30 PM. 20 Oct 20 6:30 PM. 20 Oct

महिलाओं से अत्याचार का मामला

ADR Report के अनुसार, बिहार चुनाव के पहले फेज में 29 उम्मीदवारों के उपर महिला से अत्याचार करने का मामला दर्ज है. वहीं 3 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनपर बलात्कार का आरोप है.

6:30 PM. 20 Oct 20 6:30 PM. 20 Oct

गंभीर आपराधिक मामलों का आंकड़ा

ADR रिपोर्ट के अनुसार, बिहार चुनाव के पहले फेज में RJD के 41 में से 22, लोजपा के 41 में से 20 , भाजपा के 29 में 13 , कांग्रेस के 21 में 9, जदयू के 35 में 10 और बसपा के 26 में 5 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनपर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

6:30 PM. 20 Oct 20 6:30 PM. 20 Oct

आपराधिक मामले घोषित किए उम्मीदवार 

बिहार चुनाव 2020 के पहले फेज में 1064 में 328 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये हैं.

6:30 PM. 20 Oct 20 6:30 PM. 20 Oct

कुल 240 में 136 उम्मीदवार दागी

ADR रिपोर्ट के अनुसार बिहार चुनाव 2020 के पहले फेज में कुल 240 में 136 उम्मीदवार दागी छवि के पाए गए हैं.

6:30 PM. 20 Oct 20 6:30 PM. 20 Oct

पहले फेज में दागी छवि के उम्मीदवार

ADR के अनुसार, पहले फेज में होने वाले 71 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे चुनाव में 61 सीटों पर 3 या 3 से अधिक उम्मीदवार दागी छवि के हैं.

6:30 PM. 20 Oct 20 6:30 PM. 20 Oct

गलत हलफनामें दर्ज कराने के मामले में कहा

प्रत्याशियों द्वारा गलत हलफनामें दर्ज कराने के मामले में कहा गया कि चुनाव आयोग द्वारा ऐसे मामले में केवल गिने चुने केस में कार्रवाई की गई है.

6:30 PM. 20 Oct 20 6:30 PM. 20 Oct

उम्मीदवार अगर अपना पैन कार्ड नंबर यदि नहीं बताता है…

उम्मीदवार अगर अपना पैन कार्ड नंबर यदि नहीं बताता है या गलत नंबर बताता है तो इसपर कार्रवाई होनी चाहिए. ऐसे अधिकतर मामले सामने आ रहे हैं.

6:30 PM. 20 Oct 20 6:30 PM. 20 Oct

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का नहीं हुआ पालन 

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों का ब्यौरा पार्टी को देना था. जिसका सही तरीके से पालन नहीं किया गया. सुप्रीम कोर्ट को इसपर संज्ञान लेना चाहिए.

6:30 PM. 20 Oct 20 6:30 PM. 20 Oct

चुनाव आयोग को गच्चा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई- नेश्नल इलेक्शन वॉच

नेश्नल इलेक्शन वॉच के बिहार स्टेट कॉडिनेटर राजीव कुमार ने कहा कि राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को गच्चा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है. दागी छवि वालों ने बिहार विधानसभा इलेक्शन 2020 में अपनी पत्नी को धड़ल्ले से टिकट दिलवाया है.

6:30 PM. 20 Oct 20 6:30 PM. 20 Oct

प्रत्याशियों के पास धन का आंकड़ा

5 करोड़ या उससे अधिक- 9%

2 करोड़ से 5 करोड़ तक -12%

50 लाख से 2 करोड़ तक- 28%

10 लाख से 50 लाख तक- 30%

10 लाख से कम -22%

6:30 PM. 20 Oct 20 6:30 PM. 20 Oct

एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, बिहार चुनाव 2020 में करोड़पति उम्मीदवारों का आंकड़ा

राजद- 95%

जदयू-89%

बीजेपी-83%

लोजपा-73%

कांग्रेस-67%

बसपा- 46%

12:18 PM. 20 Oct 20 12:18 PM. 20 Oct

Posted by : Thakur Shaktilochan

मुख्य बातें

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर चुनाव आयोग बेहद चौकस है. इस बार चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों के लिए नियमों में भी काफी बदलाव किया गया है. चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के पारदर्शिता को लेकर इस बार अलग कदम उठाए हैं. जिसमें अपराधिक मुकदमें झेल रहे उम्मीदवारों को अखबारों में अपने अपराधिक मामलों का जिक्र करना होगा. इसके लिए चुनाव आयोग ने दिन तय कर दिए हैं. बिहार चुनाव 2020(Bihar Election 2020) से पहले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और इलेक्शन वाच मंगलवार को ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस कर पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए अपनी रिपोर्ट सामने रखी है. जिसमें पहले फेज के सभी उम्मीदवारों का ब्यौरा सामने रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >