Bihar Election 2020: तीसरे चरण के वोटिंग के पहले चिराग का बड़ा बयान, बिहार के अधिकारियों के लिए कही ये बात

Bihar Assembly Elections 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण पर कल को वोटिंग होनी है. इसी बची लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर राजद और जदयू पर हमला बोला है.

Bihar Assembly Elections 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण पर कल को वोटिंग होनी है. 78 सीटों पर शनिवार को वोटिंग होगी और नतीजे 10 नवंबर को आएंगे. इसी बची लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर राजद और जदयू पर हमला बोला है.

लोजपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि पिछले 30 साल में बदनाम से बदहाल बिहार होने के कारण बिहार सरकार के अंतर्गत सभी अधिकारियों का परिवार पटना या दिल्ली में रहता है और वह खुद पूरी ज़िंदगी अलग अलग ज़िलों में परिवार के बिना बिताते है. उन्होंने कहा कि यह कैसी ज़िंदगी आप जीने के लिए बेबस है.चिराग ने आगे कहा कि यही समय बिहार को और बर्बाद होने से बचाने का. Bihar Chunav 2020 Live News से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये prabhatkhabar.com पर.

Also Read: बिहार चुनाव: सीमांचल में मतदान से पहले गिरिराज सिंह ने खेला पॉपुलेशन कार्ड, कहा- जनसंख्या विस्फोट रोकने के लिए NDA को वोट करें

वहीं इससे पहले नीतीश कुमार के आखिरी चुनाव के ऐलान के बाद चिराग ने ट्वीट कर कहा था अपना अधिकार उनको ना दें जो कल आपका आशीर्वाद फिर मांगने नहीं आएंगे. लिखा- साहब ने कहा है की यह उनका आख़िरी चुनाव है. इस बार पिछले 5 साल का हिसाब दिया नहीं और अभी से बता दिया की अगली बार हिसाब देने आएंगे नहीं. अपना अधिकार उनको ना दें जो कल आपका आशीर्वाद फिर मांगने नहीं आएंगे. अगले चुनाव में ना साहब रहेंगे ना जेडीयू. फिर हिसाब किससे लेंगे हम लोग ?

Also Read: Bihar Election 2020: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तेजस्वी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >