बिहार चुनाव: BJP के फ्री कोरोना वैक्सीन के वादे पर मचा सियासी घमासान, तेजस्वी समेत इन नेताओं ने उठाये सवाल

बिहार चुनाव 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरूवार को अपना घोषणापत्र (Manifesto) जारी कर दिया है. इसमें बिहार की जनता को फ्री में कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) देना भी शामिल है.

बिहार चुनाव 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरूवार को अपना घोषणापत्र (Manifesto) जारी कर दिया है. इस घोषणा पत्र में भाजपा के कई वादे किये हैं, जिसमें सबसे प्रमुख 19 लाख युवाओं को रोजगार तथा बिहार की जनता को फ्री में कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) देना है. भाजपा के इस वादे पर अब राजनीति शुरू हो गई है. आरजेडी ने कहा कि कोरोना का टीका पूरे देश का है, बीजेपी का नहीं.

राजद ने अपने ट्वीट में कहा कि कोरोना का टीका देश का है, भाजपा का नहीं! टीका का राजनीतिक इस्तेमाल दिखाता है कि इनके पास बीमारी और मौत का भय बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. बिहारी स्वाभिमानी हैं, चंद पैसों में अपने बच्चों का भविष्य नहीं बेचते. वहीं राजद नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने लिखा कि किसी भी लोक-कल्याणकारी राज्य/राष्ट्र में किसी महामारी के वैक्सीन को चुनावी घोषणा में शामिल करना… ज़िन्दगी बचाने के लिए भी चुनावी सौदेबाजी.

वहीं बिहार में हुए भाजपा के इस घोषणा पत्र पर उत्तर प्रदेश के नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज भाजपा अपने घोषणापत्र में कह रही है कि वो बिहार के लोगों के लिए कोरोना का टीका मुफ़्त लगवाएगी. उन्होंने भाजपा से सवाल पूछते हुए आगे कहा कि ऐसी घोषणा उप्र व अन्य राज्यों के लिए क्यों नहीं करी गयी?

Also Read: Bihar Election 2020: BJP के घोषणा पत्र पर तेजस्वी का पलटवार, विशेष राज्‍य के मुद्दे पर पूछे ये सवाल

आपको बता दें कि बिहार के लिए भाजपा ने अपने विजन डाक्‍यूमेंट में 11 संकल्प किए हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए कोरोना वैक्सीन का मुफ्त टीकाकरण का वादा भी किया . बिहार के लिए बीजेपी ने अपने विजन डाक्यूमेंट में कहा कि अगर सत्ता में आए तो कोरोना वैक्सीन का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >