बिहार विधानसभा चुनाव 2020 एग्जिट पोल: बेस्ट CM को लेकर क्या कहते हैं एग्जिट पोल के परिणाम? जानें कौन हैं लोगों की पहली पसंद

बिहार चुनाव के एग्जिट पोल के दावों के अनुसार सूबे में महागठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है. वहीं बिहार के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर लोग किसे देखना पसंद करेंगे इसको लेकर भी एग्जिट पोल ने दावें किये हैं,

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 एग्जिट पोल : बिहार चुनाव में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब सबकी निगाहें 10 नवंबर को आने वाले रिजल्ट टिकी हैं. इससे पहले 7 नवंबर की शाम को एग्जिट पोल के नतीजे आ गये हैं. एग्जिट पोल के अनुसार सूबे में महागठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है. वहीं बिहार के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर लोग किसे देखना पसंद करेंगे इसको लेकर भी एग्जिट पोल ने दावें किये हैं, आइये जानते हैं उनके बारे में…

तेजस्वी हैं लोगों की पहली पसंद

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के अनुसार एग्जिट पोल में 44 फीसदी लोगों ने तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री माना है. वहीं, 35 फीसदी लोगों ने नीतीश कुमार को, 3 फीसदी ने सुशील कुमार मोदी को अगला सीएम माना है. 7 फीसदी लोगों ने एलजेपी के प्रमुख चिराग पासवान को अगला मुख्यमंत्री माना है.

इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के सर्वे में सवाल किया गया क्या आप राज्य में सरकार बदलना चाहते हैं? इस सवाल के जवाब में 63 फीसदी लोगों ने कहा कि वो सरकार बदलना चाहते हैं। 27 फीसदी लोगों ने कहा कि वो सरकार नहीं बदलना चाहते हैं.

Also Read: Bihar Chunav Exit Poll 2020: महागठबंधन की सीटों पर क्या कह रहे एग्जिट पोल? RJD और कांग्रेस को कितनी मिल रही है सीट

बता दें कि एबीपी न्यूज- सीवोटर के सर्वे के अनुसार एनडीए गठबंधन के खाते में 104 से 128 सीटें जा रही हैं, वहीं आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 108 से 131 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. एलजेपी को 1-3 सीटें और अन्य को 4-8 सीटों का अनुमान जताया गया है. टाइम्स नाउ-सी वोटर के पोल के मुताबिक NDA को 116, महागठबंधन को 120, LJP को 1 और अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >