बिहार चुनाव 2020 : पीएम मोदी द्वारा आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन को लेकर भाकपा सांसद ने EC को पत्र लिखा, जानें पूरा मामला

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद विनय विश्वम ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन का आरोप लगाया है. खबरों का संदर्भ देते हुए विश्वम ने दावा किया कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक पीआर ई-मेल के जरिए भेजे न्यूजलेटर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यों के लिए चंदा का निवेदन किया.

सांसद विनय विश्वम ने आरोप लगाया कि 21 अक्टूबर को पीएमओ के एक न्यूजलेटर में एक विज्ञापन था जिसमें ‘‘देश को आगे रखने वालों का समर्थन” करने की बात कही गयी. चंदा के जरिए ‘‘भाजपा का समर्थन” करने को कहा गया. इसमें एक लिंक पर क्लिक करने पर एक और पेज खुल गया जिसमें भाजपा के लिए पांच रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक चंदा देने का निवेदन किया गया.

वाम दल के सांसद ने कहा, ‘‘सत्ता और पद का दुरुपयोग हर स्थिति में निंदनीय है, खासकर 25 सितंबर को बिहार चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के कारण यह गंभीर मामला है. ‘सत्ताधारी दल’ पर आदर्श आचार संहिता का सातवां अध्याय साफ तौर पर कहता है कि सरकारी तंत्र और पद का इस्तेमाल सत्ताधारी दल के हित में इस्तेमाल नहीं होना चाहिए.”

विश्वम ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री कार्यालय के जरिए भाजपा के लिए चंदा का निवेदन प्रारंभिक नजर में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. मुक्त और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करवाना निर्वाचन आयोग का मुख्य लक्ष्य होता है.’ ‘ उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है कि वह मामले की जांच करे और चुनावी संहिता का किसी भी प्रकार का उल्लंघन होने पर आवश्यक कदम उठाए. विश्वम ने कहा, ‘‘आशा है कि मामले में तेजी से और निष्पक्ष तरीके से जांच की जाएगी.”

Also Read: बिहार चुनाव 2020 : दूसरे चरण में 94 सीटों पर करीब 54 प्रतिशत वोटिंग, जानिए 2015 में कितना हुआ था मतदान
Also Read: Bihar Election 2020: जदयू ने EC से की शिकायत, चुनावी हलफनामे में तेजस्वी और तेजप्रताप ने की गड़बड़ी, रद्द होगा नामांकन?

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >