बिहार चुनाव 2020 : नमामि गंगे की मोदी जी ने झूठी कसम खाई और उसको ही नीतीश बाबू ने भी निभाया : कांग्रेस

Bihar Assembly Election 2020 News Update In Hindi बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण के मतदान से पूर्व कांग्रेस ने रविवार को बिहार की जदयू-भाजपा (NDA) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य की नीतीश सरकार ने पूरे बिहार को कूड़े के ढेर पर बिठा दिया है और एनडीए की 15 वर्षों की सरकार में आलम यह है कि यहां की हवा प्रदूषित हो चुकी है और पानी पीने लायक नहीं बचा है.

Bihar Assembly Election 2020 News Update In Hindi बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण के मतदान से पूर्व कांग्रेस ने रविवार को बिहार की जदयू-भाजपा (NDA) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य की नीतीश सरकार ने पूरे बिहार को कूड़े के ढेर पर बिठा दिया है और एनडीए की 15 वर्षों की सरकार में आलम यह है कि यहां की हवा प्रदूषित हो चुकी है और पानी पीने लायक नहीं बचा है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य के 40 प्रतिशत जिलों में आर्सेनिक खतरनाक स्थिति में है और केंद्रीय पेजयल मंत्रालय के अनुसार दस जिलों में फ्लोराइड की मात्रा इतनी है कि वहां का पीने का पानी तक सुरक्षित नहीं है.

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बिहार के लोगों को न सिर्फ जहरीला पानी पीने के लिए बाध्य किया गया, बल्कि बिहार के शहरों को नीतीश सरकार ने एक बड़े कूड़ेदान में तब्दील कर दिया है. सुरजेवाला ने दावा किया कि बिहार में ‘हर घर नल योजना’ में नीतीश सरकार ने योजनाओं की पूर्ण राशि खर्च ही नहीं की.

सुरजेवाला ने कहा कि मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी, ब्रिटेन एवं महावीर कैंसर इंस्टीट्यूट रिसर्च सेंटर, पटना की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, नालंदा, नवादा, सुपौल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद जिले में जमीन में रेडियो सक्रिय पदार्थ यूरेनियम बहुत अधिक मात्रा में पाये गये हैं.

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पटना में पाइप द्वारा पीने के पानी के लिए घरों में इस्तेमाल किये जाने वाले सभी 10 पानी के नमूने फेल हो गए और पीने योग्य नहीं पाया गया. उन्होंने पटना में कूड़े के ढेर के पास खड़े होकर आरोप लगाया कि नमामि गंगे की मोदी जी ने झूठी कसम खाई और उस झूठी कसम के झूठ को ही नीतीश बाबू ने भी निभाया.

सुरजेवाला ने कहा कि सच्चाई यह है कि नमामि गंगे का 20 प्रतिशत पैसा भी बिहार में खर्च नहीं हुआ. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इस दौरान न केवल तीनों लोकों (आकाश, धरती और पाताल) को अपवित्र किया गया बल्कि भ्रष्टाचार की भेंट भी चढ़ा दिया गया.

Also Read: बिहार चुनाव 2020 : दूसरे चरण के लिए थमा प्रचार का शोर, तीन नवंबर को इन दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला
Also Read: Bihar Chunav 2020 : एनडीए को बहुमत, तो PM मोदी के विशेष कदमों से विकसित राज्यों में शुमार होगा बिहार : नीतीश

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >