Bihar Election 2025: एक तरफ पहले चरण का मतदान, दूसरी तरफ पीएम मोदी-प्रियंका गांधी ने भरी चुनावी हुंकार, 2nd फेज की तैयारी तेज

Bihar Election 2025: सीतामढ़ी में प्रियंका गांधी आज कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में महंगाई-बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर रैली करेंगी. वहीं पीएम मोदी भागलपुर और फारबिसगंज में दो बड़ी सभाएं करेंगे, जहां लाखों की भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा के पहले चरण का मतदान जारी है. आज 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. इसी के साथ बिहार चुनाव में स्टार कैंपेनर्स की एंट्री तेज हो चुकी है. अब मैदान में बड़े चेहरे उतर चुके हैं. नेताओं की रैलियों की धूम है और भीड़ का मूड भी देखने लायक है. इसी कड़ी में दूसरे चरण की तैयारी को लेकर आज दो बड़े चेहरे बिहार में अपनी-अपनी रैलियों से चुनावी माहौल गर्म करने वाले हैं.

प्रियंका गांधी सरकार पर साधेंगी निशाना

कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा आज सीतामढ़ी के रीगा फुटबॉल मैदान में सभा करने आ रही हैं. दोपहर 1 बजे उनका कार्यक्रम तय है. यह रैली कांग्रेस उम्मीदवार अमित कुमार टुन्ना के सपोर्ट में हो रही है. भीड़ भी अच्छी जमा होने की उम्मीद है. प्रियंका गांधी इस मंच से महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा और बेरोजगारी जैसी मुद्दों को उठा कर सीधे सरकार पर वार करने वाली हैं. इसी बात से साफ है कि कांग्रेस इस चुनाव में इमोशनल वेलफेयर और ग्राउंड इश्यूज को हाईलाइट करने की कोशिश में है. रीगा में पोस्टर-वोस्टर, बैनर-सनर सब लग चुके हैं, मैदान में सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है.

पीएम मोदी दो जिलों में करेंगे रैलियां

दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो जिलों में रैलियां करेंगे. सुबह 11 बजे सबसे पहले भागलपुर एयरपोर्ट मैदान में मोदी की सभा हुई. यहां से उन्होंने भागलपुर और बांका के 21 विधानसभा सीटों को साधने का प्रयास किया. अनुमान है कि भागलपुर, नवगछिया, मुंगेर और बांका इलाकों से हजारों की संख्या में भीड़ आ सकती है. यहां पूरा माहौल हाई एनर्जी वाला रहने वाला है.

अररिया के फारबिसगंज में भी पीएम करेंगे जनसभा

भागलपुर की रैली के बाद पीएम मोदी अररिया के फारबिसगंज में जनता को संबोधित करेंगे. यहां 9 विधानसभा क्षेत्रों के एनडीए उम्मीदवार भी मौजूद रहेंगे. दोनों तरफ से रैलियों का टोन एकदम अटैक मोड में है और जनता के बीच भी आज दोनों के भाषण की चर्चा होगी.

ALSO READ: Bihar Election 2025: पहले फेज में 16 मंत्रियों की अग्निपरीक्षा! दोनों डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य मंत्री समेत कई बड़े चेहरे शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >