Bihar Election 2025: क्या चुनाव बाद नीतीश कुमार को CM नहीं बनाएगी BJP? तेजस्वी यादव के दावे ने मचायी हलचल

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 को देखते हुए आज तेजस्वी यादव ने महागठबंधन का घोषणापत्र ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ जारी कर नीतीश कुमार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, सीएम नीतीश सिर्फ पुतला बनकर रह गए हैं, चुनाव बाद बीजेपी उन्हें किनारे कर देगी. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 में सियासी जंग अब और तेज हो गई है. महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना के मौर्या होटल में अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी अब नीतीश कुमार को सिर्फ “पुतले” की तरह इस्तेमाल कर रही है. तेजस्वी यादव ने कहा, “सीएम नीतीश के प्रति मुझे सहानुभूति है, लेकिन बीजेपी और कुछ भ्रष्ट अफसरों ने उन्हें पुतला बनाकर रख दिया है. उनका सिर्फ चेहरा दिखाया जा रहा है, फैसले कोई और ले रहा है.”

“चुनाव के बाद सीएम नीतीश को साइड कर दिया जाएगा”

तेजस्वी ने दावा किया कि चुनाव के बाद बीजेपी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी. उन्होंने कहा, “अमित शाह खुद कह चुके हैं कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. बीजेपी वाले सिर्फ उनका इस्तेमाल कर रहे हैं, चुनाव खत्म होते ही किनारे कर देंगे.” महागठबंधन की ओर से तेजस्वी ने यह भी सवाल उठाया कि NDA ने अब तक अपने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा क्यों नहीं की है. उन्होंने कहा, “हमने तो साफ-साफ जनता के सामने अपना चेहरा और विजन रख दिया है, लेकिन NDA न तो अपना चेहरा दिखा पा रही है, न ही घोषणा पत्र ला पाई है.”

महागठबंधन ने जारी किया ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’

इस मौके पर तेजस्वी यादव ने महागठबंधन का घोषणा पत्र ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ जारी किया. इसमें युवाओं, किसानों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं. तेजस्वी ने कहा कि सरकार बनने के 20 महीने के अंदर हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. साथ ही जीविका दीदियों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र का वक्फ संशोधन कानून बिहार में लागू नहीं होने दिया जाएगा.

ALSO READ: Mahagathbandhan Manifesto: बिहार का ‘तेजस्वी प्रण’ जारी, महिलाओं के लिए BETI-MAI योजना और युवाओं को रोजगार देने का वादा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >