बिहार में जल्द दौड़ेंगी 549 नई बसें, पटना से पूर्णिया तक का सफर होगा आसान, लाखों यात्रियों को फायदा

Bihar E-Bus Service: बिहार में हर रोज बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. BSRTC को जल्द ही 549 बसें मिलेंगी. इनमें 200 इलेक्ट्रिक बसें होंगी. अगस्त तक 200 बसें बिहार को मिल जायेंगे. इससे बिहार के लाखों यात्रियों को फायदा हो सकेगा.

Bihar E-Bus Service: बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है. जल्द ही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) को 549 नई बसें मिलने वाली हैं. इन बसों के आने के बाद राज्य में न सिर्फ बसों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि लाखों यात्रियों का सफर भी पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा.

BSRTC के पास होंगी 1500 से ज्यादा बसें

फिलहाल BSRTC के पास करीब 960 से ज्यादा बसें हैं. नई बसों के शामिल होने के बाद यह आंकड़ा 1500 को पार कर जाएगा. इसका सीधा फायदा उन यात्रियों को मिलेगा जो रोजाना नौकरी, पढ़ाई, इलाज और अन्य जरूरी कामों के लिए एक शहर से दूसरे शहर तक सफर करते हैं.

नई बसें केवल शहरों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि इन्हें अंतर्क्षेत्रीय और अंतरराज्यीय मार्गों पर भी चलाया जाएगा. यानी अब बिहार के छोटे शहरों और दूर दराज के इलाकों से भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है.

200 बसें होंगी इलेक्ट्रिक

सबसे खास बात यह है कि इस नई खेप में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं. केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत मिलने वाली 400 इलेक्ट्रिक बसों में से करीब 200 बसें अगस्त के अंत तक बिहार पहुंचने की संभावना है. इसके अलावा 74 नॉन-एसी डीलक्स और 75 एसी डीलक्स बसें भी यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी.

इन रूटों पर चलेंगी बसें

इन आधुनिक ई-बसों को पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया जैसे प्रमुख शहरों में चलाया जाएगा. कुछ बसों को महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए पिंक बस के रूप में भी इस्तेमाल किया जाएगा. एक बार चार्ज होने के बाद ये बसें करीब 180 किलोमीटर तक सफर तय कर सकेंगी.

BSRTC के मुताबिक, फिलहाल निगम और पीपीपी मॉडल से चलने वाली बसों के जरिए रोजाना एक लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं. नई बसों के आने के बाद यह संख्या बढ़कर दो लाख से अधिक पहुंचने का अनुमान है.

इलेक्ट्रिक बसों के चलने से फायदा

परिवहन विभाग का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों के बढ़ते इस्तेमाल से डीजल की खपत कम होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी. यानी नई बसें सिर्फ यात्रियों की सुविधा ही नहीं बढ़ाएंगी, बल्कि बिहार के शहरों को स्वच्छ और ग्रीन बनाने में भी मदद करेंगी. कुल मिलाकर 549 नई बसों की यह सौगात बिहार के परिवहन सिस्टम में खास बदलाव ला सकती है. आने वाले समय में यात्रियों को ज्यादा विकल्प, बेहतर सुविधा और पहले से ज्यादा आरामदायक सफर मिलने की उम्मीद है.

Also Read: PHOTOS: ताजमहल से ग्रेट वॉल ऑफ चाइना तक बिहार में ही दिखेंगे दुनिया के सेवेन वंडर्स, तैयार हो रहा नया टूरिस्ट हब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >