बिहार में जिला प्रभारी मंत्रियों का बड़ा फेरबदल, जानिए आपके जिले की कमान किस मंत्री को मिली

Bihar: बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों के लिए नए प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी कर दी है. अब हर जिले में संबंधित मंत्री 20 सूत्री कार्यक्रम और सरकारी योजनाओं की निगरानी करेंगे.

Bihar: बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों की नयी सूची जारी कर दी है. इसके तहत राज्य के सभी जिलों के लिए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. जारी अधिसूचना के अनुसार, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के प्रभारी मंत्री के रूप में संबंधित मंत्री अपने आवंटित जिले में सरकार की योजनाओं और विकास कामों की निगरानी करेंगे.

किसे कहां कि जिम्मेदारी मिली

कैबिनेट द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को पटना और नालंदा जिला, उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को सारण जिले का प्रभारी बनाया गया है. मंत्री श्रवण कुमार को पूर्वी चंपारण और शिवहर जिला का तो विजय कुमार सिन्हा को गया जी और गोपालगंज जिले का प्रभारी बनाया गया है. दिलीप कुमार जायसवाल को मुजफ्फरपुर और बांका जिले का प्रभारी बनाया गया है.

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को वैशाली का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. लेसी सिंह को मधुबनी जिला, राम कृपाल यादव को बेगूसराय, नीतीश मिश्रा को भागलपुर, दामोदर रावत को समस्तीपुर, संजय सिंह टाइगर को कैमूर, अशोक चौधरी को रोहतास, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को सुपौल, अरुण शंकर प्रसाद को भोजपुर, मदन सहनी को खगड़िया, डा संतोष सुमन को नवादा, रमा निषाद को औरंगाबाद, रत्नेश सदा को पूर्णिया, कुमार शैलेंद्र को दरभंगा, शीला कुमारी को मधेपुरा, केदार प्रसाद को सीवान, लखेंद्र रौशन को पश्चिम चंपारण, सुनील कुमार को लखीसराय, श्रेयसी सिंह को सीतामढ़ी का प्रभारी मंत्री बनाया गया है.

मो जमा खान को जहानाबाद, नंद किशोर राम को बक्सर, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को किशनगंज, डा प्रमोद कुमार को कटिहार, श्रीमती श्वेता गुप्ता को शेखपुरा, मिथिलेश तिवारी को सहरसा, डा रामचंद्र प्रसाद को अररिया, संजय कुमार सिंह को जमुई, संजय कुमार को मुंगेर और दीपक प्रकाश को अरवल जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: आरा से बलिया की दूरी 40 KM होगी कम, 60 साल पुराना सपना होगा पूरा, 2300 करोड़ होंगे खर्च

बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ा तो 45 दिन में भरें जुर्माना, नहीं तो RC-DL होंगे रद्द, सरकार का बड़ा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >