बिहार में होगा 5 लाख करोड़ का निवेश, सरकार को मिलेगा 7 हजार करोड़ का राजस्व, जानिए क्या है तैयारी

Bihar Development Project: बिहार के राजस्व को बढ़ाने के लिए सरकार ने माइनिंग प्लान तैयार कर लिया है. नवंबर महीने तक 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही 15 अक्टूबर से बिहार में खनन का काम शुरू करने की दिशा में पहल होगी.

Bihar Development Project: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में माइनिंग को लेकर खास प्लान तैयार कर लिया है. सीएम के मुताबिक, बिहार में संसाधन की कमी नहीं है और कई जिलों में खनिज संपदाओं का भंडार मिला है. बिहार में खनिज ब्लॉकों का अध्ययन कराया गया. ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासतों का संरक्षण सभी की जिम्मेवारी है, उसको कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जायेगा.

28 माइनिंग ब्लॉकों में सर्वे का काम बढ़ा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, आधारभूत संरचनाओं में पत्थर सहित अन्य खनिज तत्वों की जरूरत पड़ती है. कई खनिज ब्लॉकों का टेंडर किया गया है और कई की प्रक्रिया चल रही है. पदाधिकारी इस काम में लगे हुए हैं. 9 महीने में इस काम को पूरा किया जाएगा. 44 माइनिंग ब्लॉकों में से 28 माइनिंग ब्लॉकों में सर्वे का काम आगे बढ़ा है. 30 सितंबर के पहले 30 से अधिक माइनिंग ब्लॉक आवंटित कर दिए जायेंगे.

15 अक्टूबर से शुरू होगा खनन का काम

उन्होंने यह भी कहा कि 15 अक्टूबर से बिहार में खनन कार्य शुरू करने की दिशा में पहल होगी. बिहार का बजट आज 3 लाख 47 हजार करोड़ रूपये का हो गया है।. बिहार में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं. बिहार में संसाधन की कमी नहीं है. संसाधनों का भरपूर उपयोग करते हुए जनता के हित में इसे गति देनी है.

इन जिलों में है खनिज का बड़ा रिसोर्स

सम्राट चौधरी ने यह भी जिक्र किया कि रोहतास में लाइम स्टोन, औरंगाबाद में मिनिरल बेल्ट का बड़ा रिसोर्स है, जहानाबाद और जमुई में मैग्नेट, गया, बांका और भागलपुर में भी मिनिरल्स का बड़ा रिसोर्स है. खनिजों से प्राप्त होने वाली रॉयल्टी का उपयोग बिहार की जनता के हित और राज्य के विकास के लिए किया जाएगा.

5 लाख करोड़ का होगा निवेश

सीएम ने कहा, राज्य में खनिज केंद्र स्थापित करने के साथ नवंबर तक 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास किया जाएगा. माना जा रहा है कि इससे बिहार सरकार 6 से 7 हजार करोड़ रुपये तक का राजस्व मिल सकता है. इस तरह से माइनिंग को लेकर सरकार ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है.

निवेशकों से की ये अपील

निवेशकों ने सीएम समाट ने कहा कि राज्य में उद्योगों की स्थापना के लिए निवेशकों को कई प्रकार की रियायतें दी जा रही है. उन्होंने अपील की कि निवेशक खुले मन से बिहार में निवेश करें. बिहार को आगे बढ़ाने में मदद करें. पूरी तरह यहां सुरक्षित हैं और निर्भीक होकर अपने काम को आगे बढ़ाएं. बिहार सरकार हर तरह से निवेशकों का सहयोग करेगी.

Also Read:पूरे बिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने की भी संभावना, IMD की एडवाइजरी जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >