बिहार की डीजी का फोटो लगाकर, श्रीलंका के व्हाट्सएप नंबर से ठग मांग रहे पैसे…जांच जारी

Bihar Cyber Crime: बिहार गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवाएं की डीजी शोभा ओहटकर की तस्वीर लगाकर वाट्सएप के माध्यम से ठगी के मामले इओयू में दर्ज कराई गई है. डीजी शोभा ओहटकर के ओएसडी अमन कुमार सिंह ने इओयू के एसपी को पत्र लिखकर मामला दर्ज कराया है.

Bihar Cyber Crime: बिहार गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवाएं की डीजी शोभा ओहटकर की तस्वीर लगाकर वाट्सएप के माध्यम से ठगी के मामले इओयू में दर्ज कराई गई है. डीजी शोभा ओहटकर के ओएसडी अमन कुमार सिंह ने इओयू के एसपी को पत्र लिखकर मामला दर्ज कराया है.

आवेदन में कहा गया है कि 23 जुलाई को कार्य के दौरान यह जानकारी मिली कि डीजी शोभा ओहटकर के नाम पर कार्यालय स्टाफ से वाट्सएप के माध्यम से पैसे की मांग की जा रही है.

जांच में पाया गया है कि मोबाइल नंबर 94785319672 पर डीजी की तस्वीर लगाकर साइबर ठग प्रधान अग्निक जितेंद्र कुमार और सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार को मैसेज भेजकर पैसे की मांग कर रहे हैं. इसके जरिए कार्यालय के विभिन्न स्टाफ को झांसे में लेकर ठगी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: शहर में ऑटो व इ-रिक्शा के लिए बनेगा पार्किंग स्थल, परिवहन विभाग ने जिलों को भेजा दिशा-निर्देश…

जांच में साइबर ठग का मोबाइल नंबर श्रीलंका का पाया गया

इओयू ने आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए डीएसपी सह थानाध्यक्ष सर्वेश चंद्र को आइओ बनाया है. प्रारंभिक जांच में साइबर ठग का मोबाइल नंबर श्रीलंका का बताया जा रहा है. इसके पूर्व अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की तस्वीर लगाकर भी साइबर ठगी का मामला सामने आया था, जिसकी प्राथमिकी इओयू में दर्ज की गई थी.

कार से 12 लाख रुपए उड़ाने वाले शातिर की हुई पहचान

पटना: कोतवाली थाने के पाल होटल के पास से कार का शीशा तोड़ प्रॉपर्टी डीलर के 12 लाख रुपये उड़ाने वाले शातिर गया के कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपित की पहचान सीसीटीवी फुटेज में कैद बाइक के नंबर से हुई है.

कोतवाली के थानेदार ने बताया कि आरोपित की पहचान हो गई है. गिरफ्तारी के लिए टीम को गया भेजा जाएगा. मालूम हो कि बीते बुधवार की देर शाम पाल होटल के पास लगी एक कार का शीशा तोड़ कर प्रॉपर्टी डीलर के 12 लाख रुपये उड़ा लिए थे.

 “आखिरी सांस तक लड़ना होगा”..कारगिल की कहानी, योद्धा की जुबानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >