बेतिया में बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या की, लोगों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar Crime News: मले की जानकारी मिलते ही कालीबाग ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जीएमसीएच भेज दिया. मृतक की पहचान कालीबाग न्यू कॉलोनी वार्ड नंबर 4 निवासी गुड्डू के रूप में हुई है. मृतक के शरीर पर 5 से 7 जगहों पर गंभीर घाव के निशान मिले है.

Bihar Crime: बिहार के बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी. घटना शहर के कालीबाग ओपी थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी की है. मृतक की पहचान गुड्डू रौनियार कालीबाग न्यू कॉलोनी वार्ड नंबर 4 का निवासी के रूप में हुई है. हत्याकांड के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. फिलहाल मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

हत्या के बाद लोगों में रोष का माहौल

हत्या के बाद इलाके में लोगों के रोष व्याप्त है. लोगों ने पुलिस पर गश्ती में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है और बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है. मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने गुड्डू पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया. गुड्डू को गंभीर रूप से घायल करने के बाद बदमाश भाग गये. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गयी.

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

इधर, मामले की जानकारी मिलते ही कालीबाग ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेक पोस्टमार्टम कराने के लिए जीएमसीएच भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कालीबाग न्यू कॉलोनी वार्ड नंबर 4 निवासी गुड्डू के रूप में हुई है. मृतक के शरीर पर 5 से 7 जगहों पर गंभीर घाव के निशान मिले है. फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >