Bihar Corona News: बिहार के 11 जिलों में मिले 38 नये कोरोना संक्रमित, पटना में 17 मरीज, अपने जिले का जानें हाल

Bihar Corona News Live Updates in Hindi: बिहार में कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक फिलहाल पटना में ही है. ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट XBB1.16 वायरस के मामले भी मिले हैं. कोरोनावायरस के ताजा हालात जानने के लिए अपडेट रहिए prabhatkhabar.com के coronavirus Live सेक्शन से..

Live Updates
10:04 PM. 10 Apr 23 10:04 PM. 10 Apr

राज्य के 11 जिलों में मिले 38 नये कोरोना संक्रमित

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 11 जिलों में कुल 38 नये संक्रमित पाये गये हैं. पिछले दिनों की तुलना में संक्रमितों की संख्या चार कम हुई है. इधर संक्रमण की पहचान को लेकर इस दौरान 32302 सैंपलों की जांच की गयी. नये संक्रमितों में पटना जिला में 17, भागलपुर में छह, बांका में दो, पूर्वी चंपारण में एक, गया में तीन, कैमूर में एक, खगड़िया में एक, मुंगेर में तीन, नालंदा में एक, पूर्णिया में दो और रोहसात में एक नया संक्रमित पाया गया है.

9:15 PM. 10 Apr 23 9:15 PM. 10 Apr

अस्प्तालों में मॉक ड्रिल किया गया

आज अस्प्तालों में मॉक ड्रिल किया गया. पटना में 87% उपकरण फंक्शनल पाए गए.

9:15 PM. 10 Apr 23 9:15 PM. 10 Apr

अस्प्तालों में मॉक ड्रिल किया गयाअस्प्तालों में मॉक ड्रिल किया गया

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए आज अस्प्तालों में मॉक ड्रिल किया गया. जिसमें 87% उपकरण फंक्शनल पाए गए.

9:15 PM. 10 Apr 23 9:15 PM. 10 Apr

संक्रमण चेन की आशंका, एक पॉजिटिव से 6 हुए संक्रमित

पटना में कोरोना के मामले अधिक मिल रहे हैं. वहीं मुंगेर में इस बार भी संक्रमण के चेन बनने की आशंका बढ़ रही है. एक कोरोना मरीज के संपर्क में आए आधा दर्जन लोग संक्रमित हो गए.

3:15 PM. 10 Apr 23 3:15 PM. 10 Apr

हेल्थकर्मियों में संक्रमण

बिहार में कोरोना ने पटना समेत कई जिलों में दस्तक दी है. इस बार भी हेल्थकर्मियों में संक्रमण पाया जा रहा है. स्टेशन व बस स्टैंड पर अधिक सर्तकता बरतने का निर्देश दिया गया है.

3:15 PM. 10 Apr 23 3:15 PM. 10 Apr

बूस्टर डोज के प्रति चिंता

बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन बूस्टर डोज के प्रति लापरवाही अब लोगों को पछतावा दे रही है. बूस्टर डोज नहीं लिए लोग अब अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं.

3:15 PM. 10 Apr 23 3:15 PM. 10 Apr

भागलपुर में कोविड टेस्ट के लिए उमड़ी भीड़

बिहार के अस्पतालों में तैयारी तेज हो गयी है. भागलपुर में कोरोना जांच कराने वालों की भीड़ उमड़ी रही. मायागंज अस्पताल में कोविड टेस्ट कराने के लिए लोग सोमवार को कतार में खड़े रहे.

3:15 PM. 10 Apr 23 3:15 PM. 10 Apr

सहरसा अलर्ट मोड पर

सहरसा जिले में बीते सप्ताह चार मरीजों में एटीजन जांच के दौरान कोरोना पॉजिटीव रिपोर्ट आने के बाद उक्त मरीजों को चिह्नित कर आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया था. जहां चारों का रिपोर्ट पॉजिटीव मिला था. लेकिन एक सप्ताह के भीतर दवाई व बताए गये प्रीकॉशन को लेने के बाद चारों की दुबारा रिपोर्ट निगेटिव रहा. इसके बाद सभी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सावधानी बरतने व समय-समय पर जांच कराने को लेकर निर्देशित किया गया था. 

3:15 PM. 10 Apr 23 3:15 PM. 10 Apr

Bihar Coronavirus Live:  लगातार दूसरे दिन 40 से अधिक मरीज

बिहार में कोरोना संक्रमण अब तेजी से फैल रहा है. लगातार दूसरे दिन प्रदेश में 40 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं. रेलवे अस्पताल में अब मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट किया है. ऑक्सीजन व्यवस्था दुरूस्त रखने का निर्देश दिया गया है. सोमवार को ही अस्पतालों में मॉक ड्रिल के जरिए इलाज की व्यवस्था परखी जाएगी.

3:15 PM. 10 Apr 23 3:15 PM. 10 Apr

Bihar Coronavirus Live:  एक्टिव केस की संख्या 145

Bihar Coronavirus Live:  बिहार में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. वहीं देशभर में कोरोना के मामले अब डराने लगे हैं वहीं बिहार में अब एक्टिव केस की संख्या 145 हो गयी है.

3:15 PM. 10 Apr 23 3:15 PM. 10 Apr

पटना के इन इलाकों में मिले कोरोना मरीज

पटना के नए 16 मरीजों में पीएमसीएच में हुई जांच में छह और पटना की अलग-अलग जगहों पर 10 मरीज पाये गये हैं. इनमें कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल के एक लैब टेक्नीशियन भी शामिल हैं. कंकड़बाग के अशोक नगर में एक पुरुष और दो महिलाएं संक्रमित मिलीं, जबकि राजेंद्र नगर व शास्त्रीनगर में तीन पुरुष और एक महिला कोरोना संक्रमित पायी गयी. मीठापुर व गर्दनीबाग में भी एक-एक पुरुष संक्रमित पाये गये हैं.

3:15 PM. 10 Apr 23 3:15 PM. 10 Apr

कोरोना के मामले में बिहार 16वें नंबर पर

बिहार में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना के मामले में बिहार 16वें नंबर पर है. पहले नंबर पर केरल है, जहां 1758 संक्रमित पाये गये हैं.

3:15 PM. 10 Apr 23 3:15 PM. 10 Apr

IGIMS में आज मॉक ड्रिल का आयोजन

पटना में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार को शहर के आइजीआइएमएस में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा. संस्थान के उप निदेशक डॉ मनीष मंडल ने बताया कि इमरजेंसी एवं ट्रॉमा वार्ड के पास यह कार्यक्रम आयोजित होगा. मौजूदा हालत को परखने के लिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा ह

3:15 PM. 10 Apr 23 3:15 PM. 10 Apr

Bihar Coronavirus Live:  मुंगेर में संक्रमण चेन का खतरा

मुंगेर में रविवार को एक बार फिर कोरोना के छह पॉजिटिव मरीज पाये गये. इसमें 15 साल का एक किशोर सहित नौ, 18, 23, 35 और 35 साल की पांच महिला शामिल है. पॉजिटिव पाये गये छह मरीज बीते शुक्रवार को धरहरा में पॉजिटिव मिली 48 वर्षीय महिला के संपर्की हैं.

3:15 PM. 10 Apr 23 3:15 PM. 10 Apr

Bihar Coronavirus Live:  पीएमसीएच के 4 डॉक्टर कोरोना संक्रमित

पटना के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के 4 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर आज अस्पतालों में मॉक ड्रिल किया जाएगा.

3:15 PM. 10 Apr 23 3:15 PM. 10 Apr

भागलपुर में कोरोना के मामले

भागलपुर में एक लैब टेक्नीशियन समेत 3 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए. हेल्थ विभाग से एक नर्स, एक डॉक्टर पहले ही संक्रमित पाए जा चुके हैं.

3:15 PM. 10 Apr 23 3:15 PM. 10 Apr

भागलपुर में ऑक्सीजन प्लांट का मॉक ड्रिल आज

भागलपुर : कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी, तो अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांटों का मॉक ड्रिल करने का निर्णय हो गया. आज मायागंज अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का मॉक ड्रिल होगा.

6:17 AM. 10 Apr 23 6:17 AM. 10 Apr

Bihar Coronavirus Live: बिहार में कोरोना के नये 42 मामले

Bihar Coronavirus Live:  बिहार में कोरोना के नये 42 मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केस की संख्या 145 हो गयी है. पटना में 16 नये मरीज मिले जबकि भागलपुर जिले में छह, मुंगेर, खगड़िया व वैशाली जिले में तीन-तीन, अरवल, गया, मुजफ्फरपुर, रोहतास और सीतामढ़ी में दो-दो संक्रमित पाये गये हैं.

मुख्य बातें

Bihar Corona News Live Updates in Hindi: बिहार में कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक फिलहाल पटना में ही है. ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट XBB1.16 वायरस के मामले भी मिले हैं. कोरोनावायरस के ताजा हालात जानने के लिए अपडेट रहिए prabhatkhabar.com के coronavirus Live सेक्शन से..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >