Bihar Chunav 2025: छठ खत्म, अब चुनाव की बारी! सीएम नीतीश आज मुजफ्फरपुर से भरेंगे सियासी हुंकार

Bihar Chunav 2025: छठ की सांस्कृतिक रोशनी के बाद अब बिहार में सियासत का ताप बढ़ने जा रहा है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गायघाट की जनता के बीच पहुंचकर चुनावी लहर को अपनी पार्टी के हक में मोड़ने की कोशिश करेंगे. पढ़िये गायघाट का पूरा समीकरण…

Bihar Chunav 2025: छठ पर्व के समापन के साथ ही बिहार की सियासत ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र के बेरुआ मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. यह सभा जेडीयू प्रत्याशी कोमल सिंह के समर्थन में आयोजित की जा रही है, जहां मुख्यमंत्री जनता से उन्हें जीत दिलाने की अपील करेंगे.

नीतीश की जनसभा से शुरू होगी प्रचार की नई पारी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब अपने चरम पर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ पर्व के कारण कुछ दिनों का प्रचार विराम लिया था, जो अब खत्म हो गया है. मंगलवार को वे मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट में अपने प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी बिगुल फूंकेंगे. जेडीयू को उम्मीद है कि नीतीश की मौजूदगी से यहां चुनावी समीकरण उनके पक्ष में झुकेंगे और मतदाताओं के बीच सुशासन की छवि को फिर से मजबूती मिलेगी. नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की यह सभा जिले की अब तक की सबसे बड़ी जनसभाओं में से एक होगी.

हॉट सीट बना गायघाट, जेडीयू-राजद में सीधी टक्कर

गायघाट विधानसभा क्षेत्र इस बार चुनावी नक्शे पर सबसे चर्चित सीटों में शामिल है. यहां जेडीयू की ओर से मैदान में उतरी कोमल सिंह और राजद के मौजूदा विधायक निरंजन राय के बीच सीधी टक्कर है. दोनों उम्मीदवारों ने अपने-अपने जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने में पूरी ताकत लगा दी है. गायघाट की लड़ाई इस बार केवल दलों की नहीं, बल्कि पीढ़ियों की सियासी पहचान की लड़ाई बन चुकी है.

जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह की विरासत मजबूत

कोमल सिंह का परिवार गायघाट की राजनीति से गहराई से जुड़ा रहा है. उनकी मां वीणा देवी इस क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं और फिलहाल वैशाली से सांसद हैं. वहीं उनके पिता जेडीयू के एमएलसी के रूप में संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं. ऐसे में परिवार के राजनीतिक प्रभाव का पूरा फायदा कोमल सिंह को मिल रहा है. नीतीश कुमार की जनसभा इसी पारिवारिक राजनीतिक परंपरा को जनता के बीच स्थायी विश्वास में बदलने की रणनीति का हिस्सा है.

CM नीतीश ने संभाली चुनावी कमान

कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश एक बार फिर अपने भाषण में सुशासन, विकास और स्थिर नेतृत्व की चर्चा करेंगे. वे यह संदेश देने की कोशिश करेंगे कि जेडीयू ही बिहार को राजनीतिक स्थिरता और प्रशासनिक पारदर्शिता दे सकती है. गायघाट की यह सभा नीतीश कुमार के राज्यव्यापी प्रचार अभियान की शुरुआत मानी जा रही है. यहां से उनका अगला पड़ाव दरभंगा और समस्तीपुर हो सकता है.

ALSO READ: Bihar Election 2025: “फैक्ट्री कहीं और जीत चाहिए बिहार में…”, छपरा जाने से पहले तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >