Bihar Breaking Live: मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर युवती की मौत

Bihar Breaking Live: बिहार में कोहरे का कहर सोमवार को देखने को मिला. सूबे में सड़क हादसे में कइ मौतें हुई. कटिहार में ही केवल 10 लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई. वहीं पटना का कंकड़बाग सिलेंडर ब्लास्ट से दहला. जानिये सूबे की ताजा खबरें और अपडेट..

Live Updates
1:43 AM. 11 Jan 23 8:13 PM. 10 Jan

मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर युवती की मौत

छपरा-सीवान रेलखंड के एकमा स्टेशन के पश्चिमी रेल गुमटी के समीप मंगलवार को डाउन हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से गिर जाने से गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी कृष्णा तिवारी के 22 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी की मौत हो गयी.

1:43 AM. 11 Jan 23 8:13 PM. 10 Jan

गोपालगंज में 71 शिक्षकों का प्रमाण पत्र पाए गए फर्जी, दो गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जिले के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ा रहे 71 शिक्षकों का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है. जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गई है. इतनी बड़ी संख्या में फर्जी सर्टिफिकेट वाले शिक्षक पाए जाने के बाद शिक्षा विभाग पर भी कई सवाल खड़े होने लगे हैं. अभी तक इस मामले में दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है.

1:43 AM. 11 Jan 23 8:13 PM. 10 Jan

सीतामढ़ी में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत

बिहार के सीतामढ़ी में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह हादसा रुनीसैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर हुआ है. बताया जा रहा है कि युवक रेलवे ट्रैक को पार कर दूसरी ओर किसी काम से जा रहा था, तभी ये हादसा हुआ.

7:04 PM. 10 Jan 23 1:34 PM. 10 Jan

किशनगंज में पत्नी की हत्या

किशनगंज में एक शराबी ने चाकू घोंप कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद को भी चाकू मार लिया. पत्नी की मौत की पूरी कहानी उसकी मासूम बेटी ने बताई.

7:04 PM. 10 Jan 23 1:34 PM. 10 Jan

आरा के महादलित टोले में बच्चों की मौत से हड़कंप

आरा के महादलित टोले में बच्चों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है. चरपोखरी प्रखंड के नगरी गांव स्थित महादलित बस्ती में दो बच्चों की मौत हुई है. वहीं दो बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं. मिजिल्स आउटब्रेक नामक बीमारी फैलने की बात सामने आ रही है.

7:04 PM. 10 Jan 23 1:34 PM. 10 Jan

पटना में युवक को गोली मार किया जख्मी

पटना सिटी अंतर्गत अगमकुआं थाना क्षेत्र के मौर्य विहार कॉलोनी के पास एक बाइक पर सवार बदमाशों ने फतुहा निवासी आशुतोष कुमार सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जख्मी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी.

मुख्य बातें

Bihar Breaking Live: बिहार में कोहरे का कहर सोमवार को देखने को मिला. सूबे में सड़क हादसे में कइ मौतें हुई. कटिहार में ही केवल 10 लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई. वहीं पटना का कंकड़बाग सिलेंडर ब्लास्ट से दहला. जानिये सूबे की ताजा खबरें और अपडेट..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >