Bihar Breaking News Live: कर्पूरी जयंती पर आयोजित राजद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे लालू यादव

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Live Updates
9:14 PM. 24 Jan 24 3:44 PM. 24 Jan

कर्पूरी जयंती पर आयोजित राजद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे लालू यादव

कर्पूरी ठाकुर जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा कि मंडल कमीशन के कारण पिछड़ों को जो ताकत मिली, उसे लोग छीनने की कोशिश कर रहे हैं. जब हम मंडल कमीशन लेकर आये तो उसके विरोध में देश भर में रथ यात्रा निकाली गयी.

8:11 PM. 24 Jan 24 2:41 PM. 24 Jan

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर नीतीश कुमार ने केंद्र को किया धन्यवाद

सीएम नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और बोले की ये मांग लंबे समय से हर सरकार से हमने की. अब इसे माना गया.

8:11 PM. 24 Jan 24 2:41 PM. 24 Jan

जदयू के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे नीतीश कुमार

कर्पूरी जयंती पर आयोजित जदयू कार्यक्रम को पटना के वेटनरी कॉलेज के मैदान में भीड़ उमड़ी है. सीएम नीतीश कुमार मंच पर पहुंचे हैं और कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं.

8:11 PM. 24 Jan 24 2:41 PM. 24 Jan

नीतीश कुमार जदयू कार्यक्रम में पहुंचे

पटना के वेटनरी कॉलेज के मैदान में कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जन्म जयंती पर जदयू ने कार्यक्रम आयोजित किया है. जहां बड़ी तादाद में लोग पहुंचे हैं. वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के सीएम नीतीश कुमार मंच पर पहुंचे हैं. जहां प्रदेश अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया.

8:11 PM. 24 Jan 24 2:41 PM. 24 Jan

पटना में जदयू का कार्यक्रम शुरू

पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में जदयू की ओर से कर्पूरी ठाकुर के 100वें जन्म जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया है.बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता व कर्पूरी ठाकुर के समर्थक सभास्थल पर पहुंचे हैं. मंच पर ललन सिंह समेत कई मंत्री शामिल हैं.

8:11 PM. 24 Jan 24 2:41 PM. 24 Jan

कर्पूरी जयंती पर भाजपा ने ट्रक को ही मंच बनाया

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर भाजपा पटना में कार्यक्रम कर रही है. मिलर स्कूल ग्राउंड विवाद के बीच बीजेपी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने ट्रक को ही मंच बना लिया है. लोक कलाकारों द्वारा कर्पूरी का है बिहार..जनता मालिक नाटक से कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी गयी. मंच पर सम्राट चौधरी भी पहुंचे हैं.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >