मुख्य बातें
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Bihar Breaking News Live: आरा में सरेआम फायरिंग, अपराधियों ने एक के बाद एक युवक को तीन गोलियां मारी
मोतिहारी . शहर के चांदमारी मोहल्ला के रहने वाले बिजली विभाग के ठेकेदार सोनू कुंवर (38) की ट्रेन से कट मौत हो गयी. वह शनिवार को शाम पांच बजे खाना खाकर घर से निकले. उसके बाद वापस नहीं लौटे. उनका मोबाइल भी घर में ही था. जीआरपी ने रेलवे ट्रैक से शव बरामद किया. उनके मोबाइल से दो नंबर मिले. पुलिस ने फोन कर परिजनों को घटना की सूचना दी.
बाराहाट. थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर कार, ट्रैक्टर और ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत में ऑटो सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हालांकि इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल है. जबकि कार चालक गौरी शंकर शर्मा ग्राम असनाहा को पुलिस अभिरक्षा में थाना में रखा गया है. कार चालक गौरी के मुताबिक वह असनाहा से धोरैया जा रहा था. इसी दौरान बाराहाट थाना के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गयी, इसी दौरान बाराहाट बाजार की तरफ से आ रहे एक ऑटो भी इस दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहन से टकरा गयी. इस टक्कर में ऑटो पर बैठे यात्री बिट्टू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
पटना. रविवार को नीतीश कैबिनेट के सदस्य और हम के अध्यक्ष संतोष मांझी के इस्तीफे की खबर आयी. खबर आने के थोड़ी ही देर बाद हम प्रवक्ता ने बयान जारी कर खबर का खंड किया. बाद में अपने इस्तीफे की खबर फैलने पर मंत्री संतोष कुमार सुमन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर सफाई दी है. मंत्री संतोष सुमन ने लिखा है “मित्रों नमस्कार, मेरे इस्तीफे की खबर फैलाई जा रही है, जो बिल्कुल निराधार है. मैं एनडीए के साथ था, हूँ और रहूँगा. किसी की बातों में आने की आवश्यकता नहीं है. लोभ, लालच, प्रलोभन की राजनीति को मैं चिमटे से भी नहीं छू सकता. मुझे सत्ता से ज्यादा बिहार की परवाह है. आपका आशीर्वाद काफ़ी है. कुर्सी तो आनी जानी है.”
कटिहार. नगर थाना क्षेत्र के महमूद चौक पर शनिवार को दुकान बंद कर घर जा रहे एक युवक पर कट्टा तानकर रंगदारी मांगने के आरोप में स्थानीय लोगों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार तनवीर आलम पिता ताज आलम महमूद चौक नसीरगंज निवासी दुर्गा स्थान चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान महमूद चौक के समीप अब्दुल्ला उर्फ डकैत मोटरसाइकिल रोकते हुए उस पर कट्टा तानते हुए रुपया निकालने को कहा. जिसका विरोध करते हुए तनवीर ने शोर करना शुरू कर दिया. उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये और डकैत को हथियार के साथ पकड़ लिया. तदोपरांत स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा आरोपित को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. नगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध स्थानीय थाना में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धारा के तहत कांड दर्ज कर आरोपित को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
फारबिसगंज . फारबिसगंज थानाक्षेत्र के पूरब कूढ़ेली वार्ड संख्या 07 निवासी 17 वर्षीय एक नाबालिग बालक के लापता हो जाने का एक मामला प्रकाश में आया है.इस संदर्भ में लापता हुए बालक की मां अमीना खातून पति मो सिराज ने स्थानीय थाना में आवेदन देते हुए अपने 17 वर्षीय नाबालिक पुत्र मो दिलराज के लापता होने की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी है.थाना में दिये गये आवेदन में पीड़िता ने अपने पुत्र के गायब होने की आशंका को लेकर दस नामजद लोगों पर आरोप लगाया गया है. आवेदन में बताया गया है कि विगत 30 जनवरी को सुबह 11 बजे उनका लड़का दिलराज हवाई अड्डा पर घूम रहा था. जहां पूर्व की दुश्मनी को लेकर दिलशाद, इरशाद अख्तर, अख्तर, अबजद, जैनब खातून, रबीशा खातून, नूरजहां, मो इरशाद आदि लोगो ने उसके पुत्र को गायब कर दिया है. आवेदन में बताया है कि उक्त लोगों से उसका पूर्व का विवाद है जिसको लेकर उन लोगों ने पूर्व में उसके लड़के को गायब कर देने की धमकी भी दिया था. मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मो आफताब अहमद ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है पुलिस जांच में जुटी है.
भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को ताबड़तोड़ तीन गोली दागकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभी डुमरा गांव की है.
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…