Bihar Breaking News Live: पटना में पत्नी ने अवैध संबंध का किया विरोध, तो पति ने गला दबा कर दी हत्या

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Live Updates
3:33 AM. 31 Oct 23 10:03 PM. 30 Oct

ट्रेन में 19 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को चेकिंग के के दौरान गाड़ी संख्या- 14006 से एक शराब तस्कर संदीप कुमार को गिरफ्तार किया. जो पारु प्रखंड के कोदरिया का निवासी है. उसके पास से 19 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया. रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट की विशेष टीम का नेतृत्व निप्र मनोज कुमार यादव कर रहे थे. वहीं विशेष टीम में तैनात गोकुलेश पाठक, अरविंद कुमार आरक्षी रितेश कुमार, आरक्षी दयामनी तिर्की के द्वारा गाड़ियों में ज्वलनशील पदार्थ व अन्य प्रतिबंधित सामानों की चेकिंग किया गया. बताया गया कि यात्री सामानों की चोरी करने वाले, ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थों अन्य असामाजिक तत्वों के द्वारा की जा रही तस्करी के सामानों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है.

3:33 AM. 31 Oct 23 10:03 PM. 30 Oct

पटना में पत्नी ने अवैध संबंध का किया विरोध, पति ने गला दबा कर दी हत्या

पटना में एक पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को महंगा पड़ गया. पत्नी के बार-बार विरोध करने के बाद सनकी पति ने पत्नी को गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. यह मामला शाहपुर थाने के दाउदपुर पेट्रोल पंप के पीछे बांध के रविवार की रात घटना है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले फरार हैं.

3:33 AM. 31 Oct 23 10:03 PM. 30 Oct

शराब लेकर जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, ग्रामीणों ने लूटी

गया जिला के डोभी के चतरा मोड़ के समीप सोमवार को अंग्रेजी शराब लेकर जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसके बाद कार में सवार सभी लोग कार छोड़कर भाग खड़े हुए. दुर्घटना को देखते हुए आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े, परंतु सभी सवार सुरक्षित थे. उसके बाद कार सवार के भागने के बाद स्थानीय लोगों और चालकों ने कार में रखी बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब को लूट लिया. कार में शराब होने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. इस घटना की सूचना स्थानीय थाने को मिली. पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची, तब तक अधिकांश शराब लूट ली गयी थी. थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि शराब लूटने वाले लोगों की शिनाख्त की जा रही है. वहीं शराब और कार को जब्त कर लिया गया है. इस शराब की खेप का माफिया और शराब लूटने वाले लोगों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास मौजूद सभी सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जायेगा. स्थानीय लोगों द्वारा मोबाइल से बनाया गया वीडियो और फोटो को भी इकट्ठा किया जा रहा है.

3:33 AM. 31 Oct 23 10:03 PM. 30 Oct

छपरा में मिठाई दुकानदार ने दो युवकों के शरीर पर फेंका गर्म तेल

छपरा के दाउदपुर बाजार पर मिठाई दुकान के संचालक ने विवाद के क्रम में सिसवां खुर्द गांव के युवक से मारपीट के दौरान कड़ाही में खौल रहे गर्म तेल फेंक कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. घायल दाउदपुर थाना क्षेत्र के सिसवा खुर्द गांव निवासी सोनू सिंह तथा नवीन सिंह बताये जाते हैं. सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में घायलों ने बताया कि दाउदपुर बाजार पर स्थित मिठाई दुकानदार द्वारा मिठाई का गंदा पानी सड़क पर ही बहा दिया जाता है. जिस कारण रास्ते से आने-जाने वालों लोगों को बदबू का सामना करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि इसी क्रम में जब हम लोगों ने भी इसकी शिकायत की तो दुकानदार द्वारा गर्म तेल मेरे शरीर पर फेंक दिया गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आये. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया. वही जानकारी के अनुसार बाजार में करीब आधा दर्जन लोग इस घटना में घायल हो गये हैं. हालांकि सोनू सिंह एवं नवीन सिंह सहित अन्य लोग मारपीट होते देख बीच बचाव करने पहुंचे थे. दाउदपुर के घायल सोनू सिंह व एक अन्य मरीज एक ही 102 एंबुलेंस से पटना ले जाने से नाराज दिखे. वही काफी मशक्कत के बाद दोनों मरीजों को एक ही एंबुलेंस से पटना ले जाया गया.

3:33 AM. 31 Oct 23 10:03 PM. 30 Oct

नवादा में पिकअप वैन ने ऑटो में मारी टक्कर, युवक की मौत, एक जख्मी

वारिसलीगंज-बरबीघा पथ स्थित चिरैंया गांव के महादेव लाइन होटल के समीप पर मंगलवार की दोपहर बाद सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसका इलाज चल रहा है. मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत निवासी मनोज सिंह उर्फ बबलू सिंह के 24 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में की गयी.

3:33 AM. 31 Oct 23 10:03 PM. 30 Oct

नालंदा में करेंट लगने से किसान की मौत

नालंदा जिला के नगरनौसा थाना क्षेत्र के सकरोढ़ा गांव में सोमवार को करेंट लगने से किसान की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव निवासी रामस्वार्थ जमादार के पुत्र मुकुंद कुमार के रूप में की गयी. घटना के अनुसार कृषि के कार्य करने के दौरान किसान बिजली की चपेट में आ गये. घटना के बाद आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल हिलसा लाया. जहां डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >