मुख्य बातें
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Bihar Breaking News Live: 1800 छात्रवाले स्कूल में में केके पाठक को मिले 300 बच्चे, सभी शिक्षकों का वेतन रोका
फतुहा. रेल थाना अंतर्गत बुद्धदेवचक हाॅल्ट के समीप ट्रेन से गिरकर वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मौत की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा स्थानीय रेल पुलिस को दी गयी. सुचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले उसे पोस्टमार्टम की भेजने की तैयारी में जुट गयी. मृतक की देर रात तक पहचान नहीं हो पायी है. रेल थाना अध्यक्ष भरत उरांव ने बताया कि बुधवार की देर शाम ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि वृद्ध का शव बुद्धदेवचक हाॅल्ट के समीप लाइन किनारे पड़ा हुआ है. इसके बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची. रेल थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
मदनपुर. दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पति-पत्नी व पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना मदनपुर प्रखंड के नीमा आजन पंचायत के सहियार स्कूल के समीप की है. घायलों में सहजपुर निवासी रामजी यादव, उनकी पत्नी ललिता देवी व पुत्र लालू कुमार शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, रामजी यादव अपनी पत्नी और बेटे को लेकर बाइक से केताकी से अपने घर लौट रहे थे. तभी सहियार स्कूल के पास सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को ऑटो से सीएचसी मदनपुर लाया गया. चिकित्सक डॉ आयुष्मान ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
मोतिहारी. मुफसिल थाना के भितहां पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में एक दिव्यांग की मौत हो गयी. वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ कर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया. मृतक कोटवा थाना के डुमरा निवासी रंजय राम बताया जाता है. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि रंजन राम अपने एक साथी नितेश कुमार के साथ बाइक से घर जा रहा था, जहां भितहां पेट्रोल पंप के समीप ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दिया, जहां रंजय राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं नितेश कुमार राम घायल हो गया. घायल का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. श्री कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है. ट्रक चालक दीपू कुमार सिंह बनकटवा सुगौली को गिरफ्तार कर लिया गया. शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने पीड़ित परिजनों को सौंप दिया है.
हथुआ. स्थानीय पुलिस ने विभिन्न मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हथुआ थाना क्षेत्र के रतनचक गांव के संजय सिंह, बरीइशर के शशिकांत तिवारी पर बैंक द्वारा दिया गया कर्ज बकाया है. इस मामले में नीलाम पत्र वाद में वारंट जारी किया गया था. इस मामले में वे फरार चल रहे थे. वहीं बरवा कपरपुरा गांव के नवीन सिंह तथा सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पर्वत बाबू हटा गांव के मुन्ना कुमार को शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उधर, पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे बरीइशर गांव के सोनू शाह को गिरफ्तार किया.
सिलाव. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने बुधवार को सिलाव स्थित श्री गांधी प्लस 2 उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. अपर मुख्य सचिव केके पाठक जब स्कूल पहुंचे तो मेन गेट बंद था. कुछ देर बाद गेट खोला गया. जैसे ही गेट खोला गया अपर मुख्य सचिव केके पाठक सीधा कक्षाओं का निरीक्षण करने लगे. इस स्कूल में नामांकित बच्चों की संख्या 18 सौ है, जबकि मात्र 3 सौ बच्चे मौजूद थे. स्कूल का शौचालय, कमरे की हालत और शिक्षकों में गुटबाजी की शिकायत देख-सुन उन्होंने सभी शिक्षकों का वेतन अगले आदेश तक बंद कर दिया.
छौड़ादानो. स्थानीय पुलिस ने बुधवार की सुबह थानाक्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सोनालाल ठाकुर व निर्दोष ठाकुर शामिल हैं. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष ध्रुवनारायण ने की है.
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…