Bihar Breaking News Live: पटना में डेंगू की दस्तक, 6 मरीज मिले

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Live Updates
2:16 AM. 30 Jun 23 8:46 PM. 29 Jun

पटना में डेंगू की दस्तक, 6 मरीज मिले

राजधानी पटना में मानसून की पहली बारिश के साथ ही डेंगू ने डंक मार दिया है. पटना में आज डेंगू के छह मरीज मिले हैं. एक साथ छह मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है.

2:16 AM. 30 Jun 23 8:46 PM. 29 Jun

नवजात को बेचने के आरोप में दो नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, तीसरा फरार

समस्तीपुर के कृष्णा हॉस्पिटल ब्लॉक रोड में भर्ती नवजात के गायब होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दो नर्सिंग होम संचालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है.

2:16 AM. 30 Jun 23 8:46 PM. 29 Jun

मद्य निषेध विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई पदाधिकारियों को किया गया इधर से उधर

बिहार में मद्य निषेध विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. कई पदाधिकारियों को इधर से उधर भेजा गया है. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने 43 निरीक्षक, 86 अवर निरीक्षक, 4 लिपिक और 6 सहायक अवर निरीक्षक/ प्रभारी सहायक अवर निरीक्षक का तबादला किया है. सभी को अविलंब नव पदस्थापन जिले में योगदान देने को कहा गया है. जुलाई महीने का वेतन नवपदस्थापन जिले से भुगतान होगा. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.

2:16 AM. 30 Jun 23 8:46 PM. 29 Jun

बिहार में आया बारिश का मौसम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

बिहार में आया बारिश का मौसम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट. पूरे बिहार में अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जतायी गयी है.

2:16 AM. 30 Jun 23 8:46 PM. 29 Jun

अमित शाह पहुंचे अशोक धाम, सभास्थल के लिए निकले

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अशोक धाम पहुंचे. वहां पूजा अर्चना की. इसके बाद वो सभास्थल के लिए निकल गये हैं.

8:22 PM. 29 Jun 23 2:52 PM. 29 Jun

बेगूसराय में चलती मिनी बस में लगी आग, किसी तरह यात्रियों ने बचायी जान

बेगूसराय में अचानक मिनी बस में आग लग गई. वहीं आग लगते ही मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. लोग इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे. यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के कपस्या चौक स्थित एनएच 31 के पास का है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >