Bihar Breaking News Live: सेना के स्पेशल विमान से लखीसराय पहुंचेंगे अमित शाह

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
8:30 PM. 28 Jun 23 8:30 PM. 28 Jun

सेना के स्पेशल विमान से लखीसराय पहुंचेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली कल लखीसराय में है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के गढ़ में अमित शाह गुरुवार को गरजेंगे. बीजेपी की इस रैली की तैयारी पूरी कर ली गयी है. लखीसराय के गांधी मैदान में दोपहर एक घंटे तक अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे. इससे पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सेना के स्पेशल विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे स्पेशल चॉपर से लखीसराय के लिए उड़ान भरेंगे और दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर लखीसराय पहुंचेंगे. 

8:30 PM. 28 Jun 23 8:30 PM. 28 Jun

आरा में भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौके पर मौत

बुधवार को आरा में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई. इस दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर थाना मोड़ के पास अज्ञात वाहन के चकमे से अनियंत्रित होकर कार सवार ने खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पत्नी, बेटी और बेटे बुरी तरह जख्मी हो गये.

8:30 PM. 28 Jun 23 8:30 PM. 28 Jun

भागलपुर रिमांड होम में किशोर की हुई थी मौत

भागलपुर रिमांड होम में किशोर की हुई थी मौत, अभी पोस्टमार्टम में परिजनों द्वारा हंगामा होने की आशंका. नौलखा कोठी पुलिस छावनी में तब्दील.

8:30 PM. 28 Jun 23 8:30 PM. 28 Jun

किशनगंज में कार्यपालक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार

किशनगंज जिलान्तर्गत भवन निर्माण विभाग मुख्यालय के कार्यपालक अभियंता प्रवीण कुमार को एक लाख दस हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

2:21 PM. 28 Jun 23 2:21 PM. 28 Jun

लखीसराय में निगरानी ने थाना प्रभारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

बिहार में निगरानी विभाग की टीम ने लखीसराय में बड़ी कार्रवाई की है. मेदनीपुर चौकी थाना प्रभारी को निगरानी ने गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया.

2:21 PM. 28 Jun 23 2:21 PM. 28 Jun

नीतीश के बाद सुशील मोदी पहुंचे राजभवन

सीएम नीतीश कुमार आज राजभवन पहुंचे थे जहां राज्यपाल से उन्होंने मुलाकात की थी. राजेंद्र मंडप के रिनोवेशन को लेकर निरीक्षण भी सीएम ने किए थे. वहीं नीतीश कुमार के बाद अब भाजपा सांसद के भी राजभवन पहुंचने की सूचना है.

2:21 PM. 28 Jun 23 2:21 PM. 28 Jun

पटना में मौसम का बदला मिजाज

पटना में मौसम का मिजाज बदल चुका है. बारिश ने राजधानी में दस्तक दी है. मौसम विभाग की ओर से बारिश और वज्रपात का पूर्वानुमान जारी किया गया था.

2:21 PM. 28 Jun 23 2:21 PM. 28 Jun

राघोपुर में पीपा पुल गंगा में बहा

वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा पर बना पीपा पुल तेज आंधी-बारिश में बह गया. जमींदारी घाट पीपा पुल  के बहने से राघोपुर जिला मुख्यालय का हाजीपुर से सड़क का संपर्क भंग हो गया है.

2:21 PM. 28 Jun 23 2:21 PM. 28 Jun

राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजभवन पहुंचे. जहां परिसर में चल रहे कामों का जायजा लिया और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.राजेंद्र मंडप के रिनोवेशन को लेकर निरीक्षण भी सीएम ने किए. सीएम ने राज्यपाल से भी मुलाकात की.

2:21 PM. 28 Jun 23 2:21 PM. 28 Jun

तेजस्वी यादव पर आज आ सकता है अहम फैसला

गुजरात के अहमदाबाद की मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से जुड़े मानहानि केस में अहम सुनवाई होने वाली है. ऐसी संभावना है कि आज यानी 28 जून को अदालत कुछ अहम फैसला ले सकती है. अदालत ने पिछली सुनवाई में 28 जून को केस क्लोज करने की बात कही थी.

2:21 PM. 28 Jun 23 2:21 PM. 28 Jun

जहानाबाद में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत

जहानाबाद में नदी से बालू निकालने के दौरान मिट्टी धंसने की घटना घटी और एक मजदूर इसकी चपेट में आ गया. मजदूर की मौत हो गयी. परस बीघा थाना क्षेत्र के केंदुई गांव में यह हादसा हुआ है.  केंदुई गांव निवासी लखन पासवान की इस हादसे में मौत हो गयी जो अपना घर बनाने के लिए बालू लेने नदी किनारे गया था.

2:21 PM. 28 Jun 23 2:21 PM. 28 Jun

बिहार में मानसून की बारिश

बिहार में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है. भागलपुर, पटना समेत कोसी-सीमांचल के इलाकों में भी झमाझम बारिश हुई है. वहीं मौसम विभाग ने अररिया, पूर्णिया,कटिहार समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.

2:21 PM. 28 Jun 23 2:21 PM. 28 Jun

गोपालगंज में पंचायती के दौरान भाई को मारी गोली

गोपालगंज में पंचायती के दौरान दो भाइयों के बीच झड़प हो गयी और एक भाई ने दूसरे को गोली मार दी. घटना मीरगंज के सोनार टोली की है. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर लिया.

2:21 PM. 28 Jun 23 2:21 PM. 28 Jun

भोजपुर: पति ने किन्नर से की शादी तो पत्नी ने खा ली जहर

भोजपुर में एक शादी-शुदा युवक ने किन्नर से शादी कर ली. इस बात को उसकी पत्नी सहन नहीं कर सकी और उसने आत्महत्या की नीयत से जहर खा ली. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं पति ने बताया कि उसने किस परिस्थिति में आकर किन्नर से शादी की.

2:21 PM. 28 Jun 23 2:21 PM. 28 Jun

शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति हटाने का बेतिया में विरोध

बिहार शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति हटाने का विरोध पश्चिम चंपारण में भी शुरू हो गया है. बेतिया स्थित समाहरणालय गेट के सामने बड़ी तादाद में शिक्षक अभ्यर्थी पहुंचे हैं. उन्होंने समाहरणालय गेट पर ही धरना दे दिया और डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग कर रहे हैं.

2:21 PM. 28 Jun 23 2:21 PM. 28 Jun

मुंगेर में दो हथियार तस्कर गिरफ्तार

मुंगेर गंगा पुल एनएच-333 बी पर चंडिका स्थान के समीप मोटर साइकिल सवार दो हथियार तस्करों को मुंगेर पुलिस ने गिरफ्तार किया. इसके पास से तीन देसी कट्टा, 140 पीस जिंदा कारतूस जब्त किया गया. इसके खिलाफ कोतवाली ( वासुदेवपुर ओपी ) थाना में कांड दर्ज किया गया है. तस्करों की निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है.

2:21 PM. 28 Jun 23 2:21 PM. 28 Jun

गोपालगंज में चोरी का विरोध करने पर महिला समेत चार को पीटा

गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र हसनपुर गांव में रात को एक घर में चोर घुस गए. चोरी के विरोध पर महिला सहित चार लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.

2:21 PM. 28 Jun 23 2:21 PM. 28 Jun

बेटी की शादी के लिए लड़का देखने जा रहे हवलदार की सड़क हादसे में मौत

भागलपुर: सुलतानगंज स्थित बाथ थाना क्षेत्र के रहने वाले गया जिला बल में डायल 112 में तैनात हवलदार शंकर पासवान और उनका भांजा रोहित 18 जून को मुंगेर में हुए सड़क हादसे में घायल हो गये थे. घटना के बाद पहले उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. यहां से शंकर पासवान डाॅक्टरों ने पटना रेफर कर दिया गया. पटना में इलाज के दौरान सोमवार को डाॅक्टरों ने सारी उम्मीद छोड़ दी. इसके बाद परिवार के लोग फिर से उन्हें मायागंज अस्पताल लेकर आये, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गयी, जबकि उनके भांजे का इलाज मायागंज स्थित एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है.

2:21 PM. 28 Jun 23 2:21 PM. 28 Jun

भागलपुर के रिमांड होम में किशोर का फंदे से लटका शव बरामद

बिहार: भागलपुर के रिमांड होम में एक किशोर का शव शौचालय में फंदे से लटका हुआ मिला. किशोर शराब के साथ कुछ दिनों पकड़ा गया था और रिमांड होम भेजा गया था. परिजनों ने उसी दिन उससे मुलाकात की थी. पुलिस अब मौत की गुत्थी सुलझाएगी.

2:21 PM. 28 Jun 23 2:21 PM. 28 Jun

आरा में आपसी विवाद में एक की मौत

आरा के चरपोखरी थाना अंतर्गत बजेन टोला गांव में दो परिवारों के बीच आपसी विवाद में मारपीट की घटना घटी, जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद गाँव में तनाव ज्यादा का माहौल बन गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के आदेश पर पुलिस गांव में कैम्प कर रही है. यह घटना मंगलवार की देर रात की है. बता दें कि घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

2:21 PM. 28 Jun 23 2:21 PM. 28 Jun

नालंदा में डकैती के दौरान दादी-पोते की हत्या

नालंदा में अपराधियों ने बीती रात जमकर तांडव मचाया. परवलपुर थाना अंतर्गत एक घर में डकैत घुस गए और लूटपाट के क्रम में दादी व पोते की हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

6:49 AM. 28 Jun 23 6:49 AM. 28 Jun

बेतिया में पुलिस की टीम पर हमला

बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र के सोनासती गांव में रंगदारी मांगे जाने के मामले में आरोपितों को सादे लिबास में गिरफ्तार करने गयी बेतिया पुलिस टीम पर कतिपय तत्वों ने हमला कर दिया. सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में सोनासती गांव के आर्यन चौधरी व आनंद चौधरी शामिल है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >