मुख्य बातें
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Bihar Breaking News Live: गया के तिलकुट फैक्ट्री में गैस सिलेंडर में लगी आग, चार मजदूर जले
पटना के काेतवाली थाना के गाेरैया टाेली के रहने वाला रजनीश कुमार उर्फ गाेलू छत के पीलर में लगे रॉड से लटकर खुदकुशी कर लिया है. 18 साल का रजनीश गाेरैया टाेली में किशाेर प्रसाद यादव के मकान में किराए में रहता था. वह पटना में हार्डवेयर की दुकान में काम करता था. गाेलू मूल रूप से सीवान के पपाैल का रहने वाले रमेश प्रसाद का बेटा था. थानेदार ने बताया कि रमेश दिल्ली में मजदूरी करते हैं. पाेस्टमार्टम कराने के बाद परिजनाें काे शव दे दिया गया.
भागलपुर जिले के सुलतानगंज में शिवनंदनपुर के समीप सींमेंटेड सड़क पर बाइक सवार से लूट का मामला प्रकाश में आया है. बाइक सवार नारायणपुर से पेट्रोल पंप से पेट्रोल लाने जा रहा था. इस दौरान बाइक सवार के साथ नकाबपोश अपराधी ने घटना को अंजाम दिया.
नवादा नगर थाना क्षेत्र क्षेत्र के ननौरा गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद में मारपीट तथा फायरिंग की बात आ रही है. मौके से पुलिस पहुंचकर दोनों पक्षों से एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार ननौरा निवासी सहदेव प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार के निशानदेही पर दो गोली की प्लेट बरामद की गयी है. मिर्जापुर टीओपी प्रभारी निरंजन सिंह ने बताया है कि मारपीट में एक महिला की सिर फट गया था. नगर थाना में दोनो पक्ष से प्राप्त आवेदन पर एक महिला आरोपित सहित चार नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
दरभंगा के बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी एचएम को बहेड़ा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. स्थानीय लोगों ने बीइओ इंदु सिन्हा को एचएम के नशे की हालत में होने की सूचना दी थी. जिसके बाद बीइओ विद्यालय पर पहुंचीं और एचएम की गतिविधि देख उन्होंने इसकी खबर बहेड़ा पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस विद्यालय पर पहुंची. एचएम को गिरफ्तार कर लिया. मामले में थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराने पर शिक्षक द्वारा शराब के सेवन की पुष्टि हुई. उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, बीइओ ने बताया कि विद्यालय में प्रभारी सहित चार शिक्षक पदस्थापित हैं. दिन के 12 बजे तक सिर्फ प्रभारी सहित दो शिक्षक ही विद्यालय में उपस्थित थे. एक शिक्षिका समीक्षा कुमारी 12.33 बजे विद्यालय पहुंची. जांच के दौरान प्रभारी एचएम ने न तो शिक्षक उपस्थिति पंजी दी न छात्र उपस्थिति पंजी उपलब्ध करायी. प्रभारी एचएम ने बताया कि सभी संचिका उसके घर पर ही है. चावल रहते हुए मध्याह्न भोजन विद्यालय में बंद पाया गया. बीइओ ने कहा कि प्रभारी एचएम के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए भी उच्च अधिकारी को लिखा जायेगा. उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी कई बार विद्यालय का मुआयना किया गया. इसमें उनके द्वारा एक भी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया था. गुरुवार को वह नशे की हालत में विद्यालय में थे. इस कारण विद्यालय का पठन-पाठन बाधित था.
गया के टिकारी रोड स्थित एक तिलकुट कारखाना में चाय बनाते वक्त गैस सिलिंडर में गुरुवार की दोपहर आग लग गयी. इसमें चार तिलकुट कुटने वाले मजदूर जल कर गंभीर रूप से घायल हो गये. मगध मेडिकल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एनके पासवान ने बताया कि जले हुए मरीज के पहुंचने पर तुरंत ही उनका इलाज शुरू कर दिया. किसी की हालत चिंताजनक नहीं है. सभी को आइसीयू में भर्ती किया गया है.
दिल्ली में जेडीयू पदाधिकारियों की बैठक खत्म हो गई है. आधे घंटे तक चली पार्टी नेताओं की इस मीटिंग में कई मुद्दों पर बातचीत हुई. इसमें सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह सहित पार्टी के वरीय नेता मौजूद रहें.
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…