मुख्य बातें
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Bihar Breaking News Live: मुजफ्फरपुर में 12वीं के छात्र की हत्या, बाइक से पहुंचे बदमाश ने सीने में मार दी गोली
पटना यातायात के सुचारू परिचालन को पटना के कई चौक-चौराहों पर लगी ट्रैफिक सिग्नल लाइट के समय को घटाया गया है. यह गुरुवार को ट्रायल के रूप में किया गया है और इसका परिणाम भी बेहतर रहा है. इसके तहत डाकबंगला चौराहा व रामगुलाम चौक के पास लगे ट्रैफिक लाइट के समय को कम किया गया है. ट्रैफिक एसपी पूरन झा ने बताया कि कई जगहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल लाइट के समय को कम और ज्यादा किया गया है. अगर बेहतर यातायात रहा तो उसे वैसा ही रहने दिया जायेगा.
पटना सिटी. शराब के खिलाफ चलाये गये अभियान में आलमगंज थाना पुलिस ने राजा घाट पर छापेमारी कर 50 लीटर देसी महुआ शराब के साथ धंधेबाज अजय कुमार को गिरफ्तार किया है. जबकि पूर्व कांड में फरार मंटू कुमार और अंडा उर्फ प्रदीप को गिरफ्तार किया गया है. शराब के खिलाफ चले अभियान में खाजेकलां थाना पुलिस ने 11 लीटर देसी शराब और बाइपास थाना पुलिस ने दो लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि शराब के खिलाफ निरंतर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
पटना .जदयू ने गुरुवार को अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है. इसका मकसद लोकसभा और राज्यसभा में पार्टी की नीतियों और रुख के अनुरूप ही किसी भी विधेयक का समर्थन या विरोध करना है. पार्टी सूत्रों के अनुसार व्हिप जारी करने के बाद संसद की कार्यवाही के दौरान जदयू सांसदों का अनिवार्य हो गया है. साथ ही हर विधेयक पर समर्थन या विरोध के लिए पार्टी की राय अनिवार्य होगी. दरअसल, जदयू ने संसद के माॅनसून सत्र के लिए पार्टी सांसदों को दिल्ली सेवाओं पर केंद्र के विधेयक के खिलाफ मतदान करके पार्टी के रुख का समर्थन करने के लिए तीन पंक्तियों वाला व्हिप जारी किया है.
पटनानिदेशक प्रमुख (पारामेडिकल) स्वास्थ्य सेवाएं के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलायी जायेगी. विभाग द्वारा उनके खिलाफ कार्यवाही संचालित करने का आदेश जारी कर दिया गया है. प्रथम दृष्टया उन पर आरोप है कि जून माह में पारा मेडिकल कर्मियों का स्थानांतरण सक्षम प्राधिकार से अनुमति लिये बगैर कर दिया था. बाद में उनके द्वारा किये गये करीब 400 से अधिक कर्मियों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से अपर मुख्य सचिव ने कर दिया था. हालांकि सूत्रों का कहना है कि उन पर पहले से आरोप थे. इसको लेकर विभागीय कार्यवाही की गयी है.
मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के खबरा में गुरुवार को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने इंटर के एक छात्र को गोली मार दी. इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया. घायल अवस्था में 12वीं के छात्र आकाश कुमार को इलाज के लिए स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घटना की सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस छानबीन कर रही है. हालांकि गोली मारने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है.
गया. शहर के जीबी रोड में रहनेवाली एक विवाहिता के साथ ससुराल में की जा रही प्रताड़ना को लेकर कोतवाली थाने में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़िता ने कोतवाली थाने के दारोगा को बताया है कि पांच दिसंबर 2021 को उसकी शादी देवघर के रहनेवाले बैंक अधिकारी से हुई. शादी के बाद वह अपने पति के साथ मुंबई चली गयी, जहां उनके पति कार्यरत थे. करीब डेढ़ महीने तक सबकुछ ठीक रहा. लेकिन, इसके बाद उनके पति उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे. अब उनके पति दहेज के रूप में 10 लाख रुपये व एक कार की मांग करने लगे. इधर, पीड़िता के बयान पर कोतवाली थाने के दारोगा ने देवघर के रहनेवाले पति सहित ससुरालवालों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…