Bihar Breaking News Live: मोतिहारी में स्वर्ण व्यवसायी से लूटे 5 लाख के ज्वेलरी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Live Updates
4:28 AM. 24 Jul 23 10:58 PM. 23 Jul

मोतिहारी में स्वर्ण व्यवसायी से लूटे 5 लाख के ज्वेलरी, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के मोतिहारी में स्वर्ण व्यवसायी से लूट हुई है. पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है. बेखौफ अपराधियों ने आदापुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट की. लूटपाट के दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की.अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से लगभग पांच लाख के ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है.

4:28 AM. 24 Jul 23 10:58 PM. 23 Jul

सेंट्रल जीएसटी की बिहार में छापेमारी, कई फर्जी कंपनियां मिली

सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बिहार में छापेमारी की है. इस विशेष अभियान में करीब 1000 फर्जी कंपनियों का पता चला है. इन कंपनियों पर कार्रवाई की जायेगी.

4:28 AM. 24 Jul 23 10:58 PM. 23 Jul

बंशीपुर से कोर्ट का वारंटी गिरफ्तार

मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बंशीपुर से रविवार को कोर्ट का वारंटी गिरफ्तार किया गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बंशीपुर चांय टोला निवासी मंगल महतो पिता उधो महतो को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. वो शराब के मामले में कोर्ट का वारंटी था और फरार चल रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

4:28 AM. 24 Jul 23 10:58 PM. 23 Jul

शराब तस्कर गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

सूर्यगढ़ा. पुलिस ने नवाबगंज-धनौरी पथ से शनिवार को 15 लीटर महुआ शराब के साथ सिंहचक गांव के प्रमोद यादव के पुत्र शराब कारोबारी निरंजन कुमार को गिरफ्तार किया. उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले को लेकर एसआई हरेंद्र सिंह के लिखित बयान पर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 262/ 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने शराब के परिवहन में उपयोग में लाये जा रहे पैशन प्रो बाइक को भी जब्त किया है.

4:28 AM. 24 Jul 23 10:58 PM. 23 Jul

बिक्रम में सांप के डंसने से युवक की मौत

बिक्रम. रानीतालाब थाना क्षेत्र के बभनकनपा गांव में सर्प के डंसने से एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात उक्त गांव के सुरेंद्र पासवान का 25 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार सोया हुआ था. इसी बीच गेहुंअन सर्प ने काट लिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

4:28 AM. 24 Jul 23 10:58 PM. 23 Jul

राज्य की प्रमुख नदियां लाल निशान के नीचे

पटना. राज्य में सभी प्रमुख नदियां रविवार को खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं. वाल्मीकिनगर बराज से गंडक नदी में दोपहर दो बजे 83 हजार 900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था. हालांकि, वहां जल स्तर में बढ़ोतरी के संकेत हैं. वहीं, वीरपुर बराज से कोसी नदी में 88 हजार 650 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था. वहां जल स्तर में कमी के संकेत हैं. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार को गंगा, पुनपुन और घाघरा नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी के संकेत हैं. वहीं, डुमरिया घाट में गंडक नदी खतरे के निशान से 65 सेंमी नीचे बह रही थी. इसमें सोमवार सुबह तक आठ सेंमी बढ़ोतरी की संभावना है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >