मुख्य बातें
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Bihar Breaking News Live: आज रिहा होंगे मनीष कश्यप, हाईकोर्ट ने दिया आदेश
पटना. पटना हाइकोर्ट से मिली जमानत के आधार पर बंधपत्र दाखिल करने के बाद आर्थिक अपराध की पटना स्थित एक विशेष अदालत ने पत्रकार मनीष कश्यप को जेल से रिहा करने का आदेश जारी कर दिया. शनिवार को मनीष कश्यप जेल से रिहा होंगे. आर्थिक अपराध की विशेष न्यायाधीश सारिका बहालिया ने यह आदेश न्यायिक अभिरक्षा में रहते हुए हथकड़ी पहन कर संवाददाताओं को बयान देने के मामले में जारी किया, जबकि कथित रूप से तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के खिलाफ हिंसा के फर्जी वीडियो जारी करने के तीन अन्य मामलों में मनीष कश्यप के खिलाफ जारी पेशी वारंट को उनके अनुरोध पर वापस ले लिया. बाकी तीन मामलों में उन्हें पूर्व में ही जमानत हो चुकी थी. गौरतलब है कि पत्रकार मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारि कुमार तिवारी लंबे समय से जेल में बंद थे. पटना पुलिस की विशेष आर्थिक अपराध इकाई ने उनके खिलाफ तमिलनाडु में कथित रूप से बिहारी मजदूरों के खिलाफ जारी हिंसा का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप लगाया था.
बड़हिया. प्रखंड के गंगासराय काली मंदिर के समीप एनएच 80 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े दो साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दिया. इसमें दोनों साइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गये. घायल दोनों व्यक्तियों का इलाज बड़हिया निजी अस्पताल में किया गया. घायल दोनों साइकिल सवार की पहचान बड़हिया नगर के बाहापर निवासी रंजीत शर्मा व बड़हिया नगर के वार्ड 11 निवासी सत्येंद्र शर्मा के रूप में पहचान किया गया. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार लखीसराय की ओर से बड़हिया जा रहे थे, तभी बाइक सवार अनियंत्रित होकर गंगासराय काली मंदिर के समीप सड़क किनारे खड़े दो साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया.
भोजपुर में रंगदारी नही देने से नाराज बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी. महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चीक टोली मोहल्ला की है.
BPSC ने जारी किया प्रधान अध्यापक का रिजल्ट. गणित और विज्ञान में 11359 लोग हुए सफल.
फतेहपुर. पहाडपुर – फतेहपुर सड़क मार्ग के मोरहे गांव के पास शुक्रवार की शाम सड़क किनारे टहल रहे तीन युवकों को एक वाहन के चालक में टक्कर मार दी. घटना में तीनों युवकों को गंभरी चोटे लगी. वहीं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों युवकों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों युवक सड़क के किनारे इवनिंग वाॅक कर रहे थे, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार ने तीनों युवकों को रौंद दिया व मौके से फरार हो गये. कुछ ग्रामीणों के द्वारा वाहन पकड़ने का प्रयास किया गया, हालांकि इसमें सफलता नहीं मिल सकी.
हाजीपुर. सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-महुआ मार्ग के मिल्की गांव में बदमाशों ने एक बस को रोक कर कंडक्टर से मारपीट कर पैसे छीन लिये. वहीं, बदमाशों ने बस का शीशा तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. मारपीट में घायल बस के कंडक्टर को लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल ने सदर थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. इस संबंध में घायल बस कंडक्टर पटना जिले के रामकृष्णा नगर थाना के नंदलाल छपरा निवासी सुबोध कुमार ने आरोप लगाया है कि बीते सोमवार की शाम वह पैसेंजर लेकर पटना से माेहनपुर जा रहा था. उसी दौरान नैनहा मिल्की गांव निवासी देवानंद सहनी ने किराये के पैसे मांगने पर अपने 15-20 साथियों के साथ मिलकर बस को रोक लिया तथा बस के कर्मी के साथ मारपीट कर 19 हजार 2 सौ रुपये छीन लिये. आरोप लगाया गया है कि बीच-बचाव करने आये एक पैसेंजर पिंटू कुमार एवं बस के चालक सुमन कुमार को भी मारपीट कर घायल कर दिया. इस दौरान आरोपितों ने बस के आगे एवं साइड का कांच भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया.
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…