Bihar Breaking News Live: मधेपुरा डीएम के चालक पर हिट एंड रन का FIR दर्ज

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Live Updates
4:23 AM. 22 Nov 23 10:53 PM. 21 Nov

मधेपुरा डीएम के चालक पर हिट एंड रन का FIR दर्ज

आज सुबह हुए सड़क हादसे में हुई तीन लोगों की मौत के बाद फुलपरास थाने में मधेपुरा डीएम के चालक पर हिट एंड रन का FIR दर्ज कर लिया है.

4:23 AM. 22 Nov 23 10:53 PM. 21 Nov

घर में चोरी कर रहा बदमाश की पिटाई, गया जेल

मुजफ्फरपुर.अहियापुर थाना क्षेत्र के सदातपुर में घर में चोरी कर भाग रहे चोर को घर वालों ने पकड़ लिया.चोर के पास से 75 सौ रूपए, लैपटॉप, सोने की चेन और अंगूठी बरामद हुआ है. लोगों ने चोर की जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया. घटना सोमवार की रात की है.सादतपुर निवासी मो. इम्तियाज खान के घर में चोरी कर भाग रहे चोर को घरवालों ने पकड़ लिया. पुलिस की पुछताछ में चोर की पहचान मो. शमीम के रूम में हुई है. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि एक चोर को पकड़ा गया है जिसके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है. पूछताछ के बाद चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

4:23 AM. 22 Nov 23 10:53 PM. 21 Nov

श्रीसिया रेल गुमटी से आगे थर्मल के बाउंड्री के पास मिला शव

कांटी. थाना क्षेत्र के श्रीसिया रेलवे गुमटी से आगे थर्मल के बाउंड्री के पास मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव झाड़ी में मिला. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी, जिससे आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कांटी पुलिस को भी दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर खानापूर्ति की. शव से निकलने वाली दुर्गंध के कारण कोई भी शव के पास जाने से हिम्मत नहीं कर पा रहा था. लोगों ने बताया कि शव की स्थिति देख प्रतीत हो रहा था कि शव को तीन-चार दिन पहले यहां फेंका गया हो. पुलिस ने शव को झाड़ी से निकाल पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. शव का चेहरा विकृत हो जाने से उसकी पहचान नहीं हो पायी है. लोगों ने बताया कि मृत युवक की उम्र लगभग 35 साल होगी और सफेद रंग का शर्ट पहने हुए था.

4:23 AM. 22 Nov 23 10:53 PM. 21 Nov

मां ने डांटा तो किशोर ने आत्महत्या कर ली

भागलपुर. मधेपुरा के चौसा के रहने वाले प्रमोद शर्मा के 15 वर्षीय बेटे दिलखुश की मौत मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में हो गयी. डाॅक्टरों ने मामले में जहर खाने की वजह से मौत होने की आशंका जतायी है. इधर बरारी पुलिस ने मृतक की मां नीलम देवी का फर्द बयान दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. नीलम देवी ने बताया कि सोमवार को छठ घाट से लौटने के बाद दिलखुश को किसी बात को लेकर उन्होंने उसे डांट लगायी थी. दोपहर के वक्त दिलखुश की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. वे लोग पहले उसे लेकर स्थानीय अस्पताल गये. डाॅक्टरों ने उसे मायागंज रेफर कर दिया. देर रात मायागंज अस्पताल लाये जाने के बाद मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गयी.

4:23 AM. 22 Nov 23 10:53 PM. 21 Nov

नदी में डूबने से युवक की हुई मौत

गोगरी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बौरना में नदी में डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान बौरना निवासी उमा सिंह के 40 वर्षीय पुत्र संजय कुमार सिंह के रूप में हुई. नासिर इकबाल ने बताया कि संजय नदी में नहाने के लिए गया था. इसी दौरान डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

4:23 AM. 22 Nov 23 10:53 PM. 21 Nov

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

कमतौल. दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के कमतौल स्टेशन पर मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मशक्कत के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो पायी. सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर चली गयी. प्लेटफॉर्म संख्या एक पर रेल पटरी के बीच मृतक का सिर और रेल लाइन के दक्षिण पूरा शरीर पड़ा था. मृतक के शरीर पर गहरे नीले रंग की पैंट, हल्के रंग की शर्ट और गले में नारंगी रंग का गमछा था. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना कैसे घटित हुई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >