Bihar Breaking News Live: पटना में थाने के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, बमबाजी में तीन घायल

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
8:43 PM. 17 Mar 23 8:43 PM. 17 Mar

पटना में थाने के पास ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबाजी से दहला पूरा इलाका

राजधानी पटना में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए थाने से चंद कदम दूर फायरिंग और बमबाजी कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दिया है. घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र की है. यहां छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग और बमबाजी की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है. घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर पुरानी बस स्टैंड के पास की है. मौके पर जक्कनपुर थाने की पुलिस पहुंच गई है. इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की खबर है. फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है.

8:43 PM. 17 Mar 23 8:43 PM. 17 Mar

लूट का विरोध करने पर ट्रक ड्राइवर की हत्या

कर्मलीचक फोर लेन के पास एक ट्रक ड्राइवर और अपराधियों की बीच जमकर मारपीट हुई,जहां अपराधियों ने ट्रक ड्राइवर की लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी. वहीं शव को फोरलेन सड़क के किनारे गड्ढे में फेंक दिया गया.

8:43 PM. 17 Mar 23 8:43 PM. 17 Mar

मुजफ्फरपुर में मुंशी से 3.5 लाख की लूट

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार लुटेरों ने एक किराना कारोबारी के मुंशी से 3.5 लाख की लूट की है. मामला शहर के मरवन अख्तियारपुर इलाके की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

8:43 PM. 17 Mar 23 8:43 PM. 17 Mar

हत्या के आरोपी मंत्री के खिलाफ एक्शन की मांग, DGP से मिलने पहुंचे बिहार BJP के नेता

नीतीश कैबिनेट में शामिल मंत्री इसरायल मंसूरी पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज सुबह से ही भाजपा काफी आक्रामक रूप में दिख रही है. भाजपा के तरफ से आज सुबह से ही इनको कैबिनेट से हटाने की मांग की जा रही है. इसके बाद अब इस मामले को लेकर बिहार के विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा DGP से मुलाकात करने पहुंची.

8:43 PM. 17 Mar 23 8:43 PM. 17 Mar

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर मौत

सुपौल. बिहार के सुपौल में सड़क हादसा हुआ है. किशनपुर थाना क्षेत्र के एनएच 327 ए पर शुक्रवार को कुमरगंज गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार की कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया. जिससे दोनों युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

8:43 PM. 17 Mar 23 8:43 PM. 17 Mar

गया में बच्चों के विवाद में दनादन चलीं गोलियां

गया जिले के निमचक बथानी क्षेत्र के होरीडीह गांव में बच्चों के बीच क्रिकेट मैच को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हो गया है. इस विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है. वहीं, इस मामले को लेकर एसएसपी आशीष भारती ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि विवाद में मारपीट और गोलीबारी की घटना में तीन ग्रामीणों को चोटें आई हैं. फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी है. मामले की जांच चल रही है.

2:00 PM. 17 Mar 23 2:00 PM. 17 Mar

जीतन राम मांझी राम व रावण पर बोले

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एकबार फिर से श्रीराम को काल्पनिक करार दिया. मांझी ने कहा कि रावण के साथ अन्याय हुआ है और रावण के बारे में कम बताया गया. रावण को कर्मकांडी व राम से अधिक विद्वान भी मांझी ने बताया.

2:00 PM. 17 Mar 23 2:00 PM. 17 Mar

खुशी अपहरण मामले में सीबीआई सक्रिय

खुशी अपहरण मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम मुजफ्फरपुर पहुंची है. दो साल पहले खुशी का अपहरण हो गया था. सीबीआई की टीम खुशी के घर परिजनों से मिलने पहुंची है.

2:00 PM. 17 Mar 23 2:00 PM. 17 Mar

बिहार विधानसभा में कांटी में हुए राहुल हत्याकांड का मामला गूंजा

बिहार विधानसभा में मुजफ्फरपुर के कांटी में हुए राहुल सहनी हत्याकांड का मामला गूंजा. इस दौरान भाजपा ने सरकार के मंत्री इसराइल मंसूरी को निशाने पर लिया और पीड़ित परिवार को धमकाने का भी आरोप लगाया. मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गयी.

2:00 PM. 17 Mar 23 2:00 PM. 17 Mar

पटना की सड़कों पर उतरे नाराज शिक्षक अभ्यर्थी

पटना में सरकार से नाराज शिक्षक अभ्यर्थी सड़कों पर उतर गए. शुक्रवार को उन्होंने पैदल मार्च किया. CTET और BTET पास अभ्यर्थी बड़ी संख्या में राजधानी पटना में जुटे. डाक बंगला चौराहा से विधानसभा तक उन्होंने पैदल मार्च किया. सातवें चरण के शिक्षक नियोजन को कैबिनेट से मंजूरी नहीं मिलने के कारण अभ्यर्थी नाराज हैं. शिक्षा मंत्री ने उन्हें आश्वासन देते हुए धैर्य रखने की अपील की है.

2:00 PM. 17 Mar 23 2:00 PM. 17 Mar

शराबबंदी पर बोले अजीत शर्मा

बिहार विधानसभा: कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने कहा कि शराबबंदी को सफल बनाना जरुरी है. अधिकारी और शराब माफियाओं की मिली भगत के कारण शराब की तस्करी हो रही है.

2:00 PM. 17 Mar 23 2:00 PM. 17 Mar

बिहार विधानसभा में हंगामा व नारेबाजी

बिहार विधानसभा में शुक्रवार को भी जमकर हंगामा हुआ. भाजपा नेताओं ने सदन से बाहर निकलकर पोर्टिको में नारेबाजी की. मंत्री इसराइल मंसूरी को बर्खास्त करने की मांग भाजपा नेताओं ने की है. हत्या मामले में पीड़ित परिवार को धमकाने का आरोप लगाया गया.

2:00 PM. 17 Mar 23 2:00 PM. 17 Mar

जमालपुर जंक्शन पर ट्रेन के डब्बे पटरी से उतरे

बिहार से इस समय बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है. जहां जमालपुर जंक्शन पर एक पैसेंजर ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए. जिससे भागलपुर-पटना रूट की कई ट्रेनों का परिचालन बाधित है.

2:00 PM. 17 Mar 23 2:00 PM. 17 Mar

उपेंद्र कुशवाहा जमुई पहुंचे

विरासत बचाओ नमन यात्रा के दूसरे चरण में उपेंद्र कुशवाहा जमुई पहुंचे. जमुई में कार्यकर्ताओं को उन्होंने संबोधित किया. इससे पहले कुशवाहा भागलपुर व बांका गए थे.

2:00 PM. 17 Mar 23 2:00 PM. 17 Mar

बेतिया में बारातियों से भरी बस पलटी

बेतिया के गौनाहा नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर बारातियों से भरी एक बस पलट गयी. इस हादसे में दर्जनों लोगों के जख्मी होने की सूचना है. जानकारी के अनुसार बारात लेकर जा रही एक बस शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरदीटेढ़ा मंदिर के पास हादसे का शिकार बन गयी. सभी जख्मी को अस्पताल पहुंचाया गया है.

2:00 PM. 17 Mar 23 2:00 PM. 17 Mar

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन आज

बिहार में शिक्षक अभ्यर्थी सरकार से नाराज चल रहे हैं. अपनी मांगों को लेकर वो पटना में आज आंदोलन करेंगे. शिक्षक अभ्यर्थी सातवें चरण के नियोजन को जल्द शुरू करने की मांग कर रहे हैं. वहीं नयी नियमावली को कैबिनेट बैठक में मंजूरी नहीं मिलने से नाराज हैं.

2:00 PM. 17 Mar 23 2:00 PM. 17 Mar

पटना में शिक्षक के बेटे के अपहरण

पटना में शिक्षक के बेटे के अपहरण का मामला सामने आया है. बिहटा थाना क्षेत्र के कन्होली में एक छात्र गुरुवार शाम से लापता है. लापता छात्र के परिजनों को मोबाइल पर एक व्हाट्सएप मैसेज मिला जिसमें 40 लाख फिरौती देने की मांग की गयी. मैसेज लापता छात्र के ही फोन से भेजा गया है. वहीं पुलिस को बताने पर जान से मारने की चेतावनी भी दी गयी.

2:00 PM. 17 Mar 23 2:00 PM. 17 Mar

विक्रमशिला एक्सप्रेस में मोबाइल ब्लास्ट

विक्रमशिला एक्सप्रेस में मोबाइल ब्लास्ट की घटना से पूरे बोगी में धुंआ फैल गया. एक यात्री के पैंट में आग लग गयी और उसका पैर जख्मी हो गया. जमालपुर जंक्शन पर उसे उतारा गया. ट्रेन व स्टेशन परिसर में अफरातफरी की स्थिति बन गयी.

2:00 PM. 17 Mar 23 2:00 PM. 17 Mar

समस्तीपुर में अगलगी की घटना

समस्तीपुर में अगलगी की भीषण घटना घटी है. गुरुवार देर शाम विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी दक्षिण पंचायत वार्ड एक में भगवती स्थान के पास आग की जद में कई घर आ गए. कई लोगों के घर जलकर खाक हो गए.

2:00 PM. 17 Mar 23 2:00 PM. 17 Mar

कटिहार में संदिग्ध विदेशी नागरिक डिटेन

कटिहार थाना क्षेत्र के शहीद चौक से नगर थाना पुलिस ने बुधवार की रात एक संदिग्ध नागरिक को पकड़कर उसे डिटेन किया है. जांच पड़ताल में उसके फिनलेंड (विदेशी नागरिक) की सूचना पर उसे डिटेन किया गया है. जम्मू-कश्मीर व विदेशी नागरिक की सूचना पर आईबी, रॉ, आर्मी इंटेलिजेंस, सीआईडी नगर थाना पहुंचे तथा संदिग्ध से पूछताछ कर जांच शुरू की.

2:00 PM. 17 Mar 23 2:00 PM. 17 Mar

लापता डॉक्टर के मिलने की अफवाह

पटना . एनएमसीएच के लापता डाॅ संजय कुमार के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पायी है. गुरुवार को उनके मिलने की अफवाह उड़ी. लेकिन पुलिस ने उनकी बरामदगी की पुष्टि नहीं की.

2:00 PM. 17 Mar 23 2:00 PM. 17 Mar

स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलटा, मासूम की मौत

भागलपुर के अकबरनगर में एनएच-80 पर रसीदपुर गांव के पास एबीएस स्कूल से आ रही स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी. वैन में सवार श्रीरामपुर गांव के बंटी यादव का पुत्र अभिराज कुमार (07) की मौके पर मौत हो गयी. वहीं सात बच्चे जख्मी हो गये. मौत की खबर मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंच हंगामा करने लगे. हंगामा होता देख स्कूल प्रबंधक सहित सभी शिक्षक फरार हो गये.

2:00 PM. 17 Mar 23 2:00 PM. 17 Mar

बाइक सवार दारोगा को लूटा

Bhagalpur News: खरीक एनएच-31 प्रखंड कार्यालय के पास गुरुवार देर शाम दो बाइक पर सवार छह अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर नवगछिया थाने में प्रतिनियुक्त दारोगा उमाशंकर सिंह की बाइक समेत अन्य सामान लूट लिया है. दारोगा किसी कार्य से बिहपुर थाना गये थे और वहां से देर शाम बाइक पर सवार हो कर नवगछिया लौट रहे थे.

6:13 AM. 17 Mar 23 6:13 AM. 17 Mar

पटना के यारपुर में पुलिस पर हमला

पटना . गर्दनीबाग थाने के यारपुर मुसहरी में गुरुवार की रात शराब तस्कर को पकड़ने गयी पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को पकड़ लिया. लेकिन लोगों ने पुलिस हिरासत से उसे छुड़ा कर भगा दिया. इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया. लेकिन सभी भाग चुके थे.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >