Bihar Breaking News Live: मुजफ्फरपुर के विशाल मेगामार्ट में अगलगी, लाखों का नुकसान

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Live Updates
4:17 AM. 18 Dec 23 10:47 PM. 17 Dec

कट्टा के साथ हंगामा करते नाबालिग गिरफ्तार

पटना. बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस ने एक नाबालिग युवक को कट्टा के साथ हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को सूचना मिली कि चकारम देवी स्थान के पास युवक हाथ में कट्टा लिए हंगामा कर रहा है. इसके बाद एसआइ अरविंद कुमार की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, इसके बाद टीम उसे खदेड़ कर पकड़ ली. उसके पास से एक कट्टा बरामद हुआ. जांच के दौरान पता चला कि वह नाबालिग है.

4:17 AM. 18 Dec 23 10:47 PM. 17 Dec

मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज

बांका. सदर थाना क्षेत्र के कमलडीह गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. मारपीट में जख्मी पार्वती देवी ने थाना पहुंचकर मामले का लिखित आवेदन दिया है. पीड़िता ने कहा है कि वह अपने घर में बच्चे के साथ बैठी हुई थी. इसी क्रम में गांव के नीतीश कुमार, कामेश्वर यादव की पत्नी घर में घुसकर उनके साथ मारपीट करने लगी. मारपीट का कारण उनके द्वारा जबरन पूर्व में हुये मुकदमा को उठाये जाने की बात कहीं जा रही थी. पत्नी पार्वती देवी को पीटता देख पति पंकज यादव बीच बचाव करने आया तो उनके साथ भी मारपीट की गयी. प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार आनंद ने बताया है कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

4:17 AM. 18 Dec 23 10:47 PM. 17 Dec

मुजफ्फरपुर के विशाल मेगामार्ट में अगलगी, लाखों का नुकसान

मुजफ्फरपुर के विशाल मेगामार्ट में अगलगी की सूचना है. ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इमली चट्टी स्थित विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पार्किंग में लगे करीब आधा दर्जन वाहनों को जलाकर राख कर दिया. लाखों के नुकसान की आशंका जतायी जा रही है. आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चला है. आग पर काबू पा लिया गया है. अगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड़ की टीम आग को बुझाने में जुटी है. मौके पर पहुंची पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है.

4:17 AM. 18 Dec 23 10:47 PM. 17 Dec

नाबालिग लड़की का अपहरण, परिजनों से मारपीट के बाद प्राथमिक की दर्ज

सुगौली . थाना क्षेत्र के श्रीखंडी गांव में फसल देखने गई 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को कुछ लोग अपहरण कर ले गये. मामले में श्रीखंडी गांव निवासी पूजा सहनी की पत्नी लाईची देवी ने थाने में प्राथमिक की दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिक की में बताया गया है कि उत्तरी मंसिघा पंचायत के हाता बक्सा निवासी छोटेलाल सहनी का पुत्र शिवनाथ चौधरी अपने सहयोगी के साथ बाइक के सहारे उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया. लाइची जब अपने पति व बेटी के साथ अपहरणकर्ता के घर पहुंची तो परिजनों के ने उनके साथ मारपीट किया. वहीं उसने मुखिया पुत्र अमन खान पर भी मारपीट का आरोप लगाया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

4:17 AM. 18 Dec 23 10:47 PM. 17 Dec

विद्युत चोरी मामले में चार नामजद

रामनगर. गोबर्धना थाना की पुलिस ने विद्युत कार्यालय रामनगर के कनीय अभियंता राजेश कुमार के शिकायत पर चार लोगों को नामजद किया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि चोरी से बिजली उपयोग करते हुए सौनाहा के तीन और परसौनी के एक उपभोक्ता पर जुर्माना लगा है. आरोप है कि वे सभी चोरी से कनेक्शन विच्छेद होने के बावजूद चोरी छिपे विद्युत उपयोग करते पाएं गए.सभी पर चोरी की गयी विद्युत ऊर्जा की राशि समेत जुर्माना की मांग हुई है.

4:17 AM. 18 Dec 23 10:47 PM. 17 Dec

महिला से भूमि विवाद में 10 नामजद

रामनगर. गोबर्धना थाना की पुलिस ने सिसवाडीह नवका टोला की एक महिला से उसके रिश्तेदार द्वारा मारपीट मामले में 10 लोगों को नामजद किया है. थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि सिसवाडीह नवका टोला की निर्मला देवी ने भूमि विवाद के पूर्व के विवाद में जटाशंकर साह समेत 10 रिश्तेदारों को प्राथमिकी दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपियों की जांच में जुटी हुई है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >