Bihar Breaking News Live: मुंगेर में अवैध संबंध के कारण युवक की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Live Updates
9:19 PM. 16 Nov 23 3:49 PM. 16 Nov

मुंगेर में अवैध संबंध के कारण युवक की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मुंगेर में अवैध संबंध को लेकर युवक की हत्या कर दी गई है. घटना असरगंज थाना इलाके के चौरगांव स्थित शनि मंदिर के पास की है. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

9:19 PM. 16 Nov 23 3:49 PM. 16 Nov

नीलेश मुखिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

नीलेश मुखिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार हुआ है. इसने सुपारी देकर घटना की साजिश रची थी. आपसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया था.

9:19 PM. 16 Nov 23 3:49 PM. 16 Nov

जहानाबाद में एक साथ तीन नर्सिंग होम सील, सदर सीओ के नेतृत्व में छापेमारी

अशोक कुमार, जहानाबाद: जिले में एक साथ तीन नर्सिंग होम सील किया गया है. सदर सीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई. जहानाबाद में पिछले दिनों डीएम से मिले निर्देश के बाद अवैध नर्सिंग होम पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. अवैध रूप से चल रहे हैं नर्सिंग होम पर कार्रवाई को लेकर डीएम के निर्देश पर टीम का गठन किया गया है. गुरुवार को शहर के हॉस्पिटल मोड़ और स्टेशन एरिया में चल रहे तीन नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने एक साथ धावा बोला.

9:19 PM. 16 Nov 23 3:49 PM. 16 Nov

सिक्किम के राज्यपाल ने आरा के मां आरण्य देवी मंदिर में टेका मत्था

सिक्किम के माननीय राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य गुरुवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आरा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सपत्नीक ऐतिहासिक मां आरण्य देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की.

9:19 PM. 16 Nov 23 3:49 PM. 16 Nov

बिहार में पोस्टिंग में गड़बड़ी पर अधिकारियों के खिलाफ एक्शन, केके पाठक ने लिया संज्ञान

बिहार में पोस्टिंग में गड़बड़ी पर अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. इस पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने संज्ञान लिया है. बताया जा रहा है कि पोस्टिंग में गड़बड़ी पर संज्ञान लिया गया है. कई अधिकारियों को शो कॉज किया गया है.

9:19 PM. 16 Nov 23 3:49 PM. 16 Nov

बेतिया में भाई ने की भाई की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बेतिया के लौरिया थाना के अंतर्गत सिसवनिया गांव में भाई ने भाई की हत्या की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बताया जाता है कि इस घटना में एक शख्स घायल है. इसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >