Bihar Breaking News Live: मुजफ्फरपुर में पुजारी की मौत के बाद निजी नर्सिंग होम में हंगामा

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Live Updates
2:55 AM. 17 Jan 24 9:25 PM. 16 Jan

मुजफ्फरपुर में पुजारी की मौत के बाद निजी नर्सिंग होम में हंगामा

मुजफ्फरपुर के कलमबाग चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मरीज की मौत के बाद मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ. मृतक इंद्र कुमार तिवारी (45) सीतामढ़ी जिले के महिंदवारा का रहने वाला था. वह मंदिर में पूजा पाठ करते थे. परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे. उनका कहना था कि भर्ती कराने के बाद से सही से मरीज की देखभाल नहीं की जा रही थी. ना ही समय पर डॉक्टर आ रहे थे. स्टाफ के भरोसे मरीज को छोड़कर चले गये थे. हंगामा की सूचना के बाद काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन समझने को तैयार नहीं थे. पुलिस ने मृतक के परिजनों को लिखित शिकायत देने को कहा तब जाकर शांत हुए .

2:55 AM. 17 Jan 24 9:25 PM. 16 Jan

हाजीपुर में नौ लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

हाजीपुर के बलिगांव थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के लदहो गांव से एक पिकअप वैन पर लोड 846 लीटर विदेशी शराब के साथ वैन के चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मौके पर पहुंचते ही अन्य धंधेबाज मौके से भाग निकले. पुलिस इस मामले में शराब धंधेबाजों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है. पुलिस ने यह कार्रवाई मद्य निषेध विभाग पटना से मिली सूचना के आधार पर की है. बरामद शराब की कीमत स्थानीय बाजार में लगभग 9 लाख रुपये बतायी गयी है.

2:55 AM. 17 Jan 24 9:25 PM. 16 Jan

बिजली तार की चपेट में आने से दो बच्चियां झुलसीं, एक की मौत

अररिया के पलासी प्रखंड क्षेत्र की मियांपुर पंचायत के वार्ड संख्या 06 में ग्यारह हजार वोल्ट के बिजली तार के चपेट में आने से दो बच्ची झुलस गयी. जिसमें एक बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही गयी. दूसरी बच्ची का इलाज चल रही है. जो खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

2:55 AM. 17 Jan 24 9:25 PM. 16 Jan

गोपालगंज में चाकू गोदकर किसान की हत्या

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना जगरनाथ गांव में सोमवार की देर रात एक अधेड़ किसान की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गयी. हत्या का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. मृत किसान राधेश्याम सिंह (55) गांव के श्रीराम सिंह के पुत्र थे. बताया जाता है सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे जिगना जगरनाथ के राधेश्याम सिंह बजरंग बाजार से रात को अपने घर आये. घर आने पर अपनी बूढ़ी मां से मटर भूनने को कहकर अपने कमरे में चले गये. इस दौरान पूर्व से घात लगाये दो युवक उनके कमरे में घुस गये और चाकू से गोद कर उनकी हत्या कर दी. जब कुछ देर बाद भूने हुए मटर को लेकर बूढ़ी मां पहुंची, तो देखा कि उनका बेटा खून से लथपथ बिछावन पर पड़ा है. यह सब देखकर बूढ़ी मां ने चीखना शुरू कर दिया, तब आसपास लोग पहुंचे. उस समय तक किसान की मौत हो गयी थी. आशंका जाहिर की जा रही है कि चाकू से गोदने से पूर्व उसके साथ मारपीट भी की गयी थी.

2:55 AM. 17 Jan 24 9:25 PM. 16 Jan

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म 

बिहार में नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगी है.

2:55 AM. 17 Jan 24 9:25 PM. 16 Jan

मुजफ्फरपुर में ऑटो से गिरकर शिक्षिका की मौत

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर हाउसिंग बोर्ड के पास बाइकर्स गैंग द्वारा छिनतई की कोशिश के कारण ऑटो से गिरकर एक निजी स्कूल की शिक्षिका की मौत हो गयी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >