Bihar Breaking News Live: जमुई में सीएसपी संचालक से लूट का प्रयास, अपराधियों ने मारी गोली

Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar सेक्शन को…

Live Updates
1:49 AM. 16 Jul 23 8:19 PM. 15 Jul

अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

सन्हौला. सन्हौला-घोघा मुख्य मार्ग स्थित एसएच 84 पर मुर्गियाचक पेट्रोल पंप के पास बीती रात अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से अमडंडा थाना क्षेत्र स्थित भूराखाप गांव निवासी मो उस्मान (50) की मौत हो गयी. दुर्घटना में जख्मी होने के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल भागलपुर में भर्ती कराया गया था, जहां मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मो उस्मान सन्हौला से वापस साइकिल से वापस घर लौट रहे थे. सन्हौला की ओर से आ रही अनियंत्रित बाइक सवार धक्का मारते हुए फरार हो गया. वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया. जहां उनकी मौत हो गयी.

1:49 AM. 16 Jul 23 8:19 PM. 15 Jul

भाजपा विधायक रश्मि वर्मा पर चेक बाउंस की प्राथमिकी दर्ज

मोतिहारी. पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज की भाजपा विधायक रश्मि वर्मा पर नगर थाने में दस लाख के चेक बाउंस की प्राथमिकी दर्ज हुई है. शहर के अगरवा मोहल्ले के संजय सारंगपुरी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है. नगर इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि शिकायतकर्ता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. इधर,इस मामले में नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा ने कहा कि मुझ पर किसी तरह का केस हुआ है, यह मुझे मालूम नहीं है.

1:49 AM. 16 Jul 23 8:19 PM. 15 Jul

डेहरी में गलत ग्रुप का खून चढ़ाने के बाद महिला की हो गयी थी मौत

रोहतास के डेहरी शहर के तारबंगला मोड़ स्थित आद्री देवी मेमोरियल अस्पताल में एक महिला मरीज की ऑपरेशन के बाद गलत खून चढ़ाने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, शहर के बाबूगंज मुहल्ले की 38 वर्षीय कंचन देवी का 13 जून को यूटरस का ऑपरेशन हुआ था. महिला के पुत्र अभिषेक कुमार ने बताया कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने बताया कि उन्हें खून चढ़ाना पड़ेगा. डॉक्टर द्वारा यह भी बताया गया कि उनका बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप है. उनके पिताजी ने ब्लड देने के लिए उसी अस्पताल में अपने खून की जांच करायी, तो उनका खून भी बी पॉजिटिव निकला.

1:49 AM. 16 Jul 23 8:19 PM. 15 Jul

जमुई में सीएसपी संचालक से लूट का प्रयास, अपराधियों ने मारी गोली

जमुई. लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों में सरेआम एक सीएसपी संचालक से लूट का प्रयास किया और असफल रहने पर उसे गोली मार दी. गंभीर अवस्था में घायल सीएसपी संचालक को बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया है. घायल सीएसपी संचालक की पहचान थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव निवासी बंकेश मंडल पिता स्व. रघुनंदन मंडल के रूप में किया गया है. बताया जाता है कि उक्त सीएसपी संचालक शनिवार दोपहर बाद 4:00 बजे के करीब थाना क्षेत्र के मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से एक लाख नब्बे हजार रुपए लेकर अपने सीएसपी जा रहा था.

1:49 AM. 16 Jul 23 8:19 PM. 15 Jul

गया में प्रोपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या

गया में प्रोपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या. मृतक का नाम गोविंद प्रसाद वर्मा बताया जा रहा है. वर्मा का शव एक खेत से बरामद हुआ है.

1:49 AM. 16 Jul 23 8:19 PM. 15 Jul

बथनाहा अंचल के नए सीओ ने पदभार संभाला

बथनाहा. अंचल के नए अंचलाधिकारी के रूप में डॉली कुमारी ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया. नवनियुक्त सीओ को निवर्तमान सीओ गिन्नीलाल प्रसाद ने पदभार सौंपा. पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थापित सीओ डॉली कुमारी ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >