Bihar Breaking News Live: औरंगाबाद में हाइवा व ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार एक कि मौत, सात घायल

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Live Updates
2:56 AM. 16 Jan 24 9:26 PM. 15 Jan

औरंगाबाद में हाइवा व ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार एक कि मौत, सात घायल

औरंगाबाद में एनएच- 98 पर रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा मोड़ के समीप हाइवा व ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. वहीं ऑटो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी लोग अपने गांव से ऑटो रिजर्व कर मकर संक्रांति पर्व पर मेला देखने झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के डंगवार गांव गए थे. वापस लौटने के दौरान जैसे ही रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा मोड़ के समीप पहुंचे की सामने से आ रही हाइवा ने टक्कर मार दिया. इस हादसे में ऑटो सवार एक कि मौत हो गयी, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

2:56 AM. 16 Jan 24 9:26 PM. 15 Jan

पति की वियोग में महिला ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में सोमवार को एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतिका स्व. सुधीर राजभर की 23 वर्षिय पत्नी उर्मिला देवी बतायी जा रही है. इसकी जानकारी मुफस्सिल थानाध्यक्ष धनंजय कुमार निर्दोष ने दी. उन्होंने बताया कि मृतका के पति की किसी बीमारी के कारण करीब आठ दिन पूर्व उसकी मौत हो गयी थी. तब से वह सुध बुद खो चुकी थी. तब से पति के नाम से विलाप कर रही थी. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि पति की वियोग में आत्म हत्या कर सकती है. सोमवारी दोपहर करीब दो बजे वह अपने कमरे में दरवाजा बंद कर सो रही थी. परिजन जब उसके दरवाजे को खुलावाने के लिए गए तो उसका दरवाजा नहीं खुला. फिर उसके कमरे के दरवाजा तोड़ा गया तो उसका शव पंखे की कुंडी से लटका हुआ मिला. उसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लायी. उसके बाद शव का पोस्ट मार्टम करा परिजनों को सौंप दिया.

2:56 AM. 16 Jan 24 9:26 PM. 15 Jan

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर के साथ एक गिरफ्तार

नवादा जिला केशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टाटे पुल के निकट से एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. जब्त करने के बाद ट्रैक्टर को थाना लाया गया. पुलिस ने कहा ट्रैक्टर संचालक के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है

1:21 AM. 16 Jan 24 7:51 PM. 15 Jan

गोपालगंज में 686 लीटर शराब व बोलेरो जब्त, धंधेबाज फरार

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के मचवा गंडक साइफन पुल के पास से पुलिस ने एक बोलेरो से 686 लीटर शराब बरामद की. हालांकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. बताया जाता है कि सोमवार को एएसआइ मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से एक व्यक्ति बोलेरो से शराब लेकर बिहार की तरफ आ रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस मचवा गंडक साइफन पुल के पास उत्तर प्रदेश की तरफ से आने जाने वाले वाहनों की जांच करने लगी. इस बीच एक बोलेरो चालक पुलिस को देख भागने लगा. भागने के दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर साइफन पुल के नहर में पलट गई. इसके बाद पुलिस को चकमा देकर चालक फरार हो गया. फरार तस्कर थाना क्षेत्र के शाहपुर पकड़ियार गांव के बंका भगत का पुत्र संतोष सिंह है. पुलिस ने बोलेरो से 686 लीटर शराब बरामद की.

12:40 AM. 16 Jan 24 7:10 PM. 15 Jan

हत्या और डकैती मामले में फरार कुख्यात मुन्ना खरवार को एसटीएफ ने दबोचा

गोपालगंज में हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट में लंबे समय से फरार कुख्यात अपराधी और पूर्व मुखिया राजा प्रसाद उर्फ मुन्ना खरवार को बिहार एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और डीआइयू (डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को नगर थाना क्षेत्र से कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी हुई. राजा प्रसाद उर्फ मुन्ना खरवार पर गोपालपुर थाने में तीन हत्या, चार आर्म्स एक्ट और डकैती के मामले दर्ज है. कुल सात अपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसपर सात हजार रुपए का पुलिस ने इनाम भी रखा था.

12:40 AM. 16 Jan 24 7:10 PM. 15 Jan

औरंगाबाद में आपसी विवाद में तीन लोगों की हत्या

औरंगाबाद के नवीनगर में कार सवार असमाजिक तत्वों ने मामूली विवाद में ग्रामीण की गोली मारकर कर हत्या कर दी. जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार सवार चार लोगों को बेरहमी से पीटा, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो का इलाज चल रहा है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >