Bihar Breaking News Live: भोजपुर में पुलिस को बेहोश मिली युवती, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
7:35 PM. 15 Apr 23 7:35 PM. 15 Apr

भोजपुर में पुलिस को बेहोश मिली युवती, इलाज के दौरान हुई मौत

भोजपुर जिले के संहार थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदुमपुर गांव के समीप से पुलिस ने एक युवती को अचेत अवस्था मे बरामद किया. पुलिस ने उक्त युवती को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां ईलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया. पुलिस के अनुसार युवती के जेब से सल्फास की गोली बरामद हुई है. जांच पड़ताल के क्रम में युवती चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप की रहने वाली बताई जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

7:35 PM. 15 Apr 23 7:35 PM. 15 Apr

अरवल में ट्रक ने युवक को कुचला, आक्रोशिक लोगों ने गाड़ी में लगायी आग

अरवल में एक ट्रक ने युवक को कुचल दिया. आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दिया. बताया जा रहा है कि घटना NH-139 पर हुई है.

7:35 PM. 15 Apr 23 7:35 PM. 15 Apr

मधुबनी के बेनीपट्टी थाना के फुलबरिया गांव में आग लगने से कई घर जलकर राख

मधुबनी के बेनीपट्टी थाना के फुलबरिया गांव में आग लगने से कई घर जलकर राख. हादसे में एक बच्चा भी झुलसा.

7:35 PM. 15 Apr 23 7:35 PM. 15 Apr

दरभंगा में 200 घरों में लगी आग, दमकल की कई गाड़िया मौके पर पहुंची

दरभंगा के हनुमान नगर प्रखंड के छतौना गांव में करीब 200 घरों में आग लग गयी है. बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के साथ ही, पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू करने की कोशिश कर रहे हैं.

7:35 PM. 15 Apr 23 7:35 PM. 15 Apr

पटना के चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत, कई छात्र जख्मी

पटना के चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत. जमकर हुई मारपीट. घटना में कई छात्र जख्मी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात को कंट्रोल किया.

7:35 PM. 15 Apr 23 7:35 PM. 15 Apr

वैशाली में ऑनर किलिंग, मां-बाप ने गला घोटकर दो बेटियों को मारा

वैशाली जिले के हाजीपुर में सगी बहनों की ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. माता-पिता ने ही अपनी बेटियों की हत्या कर दी है. मामला सराय थाना क्षेत्र के मणि भकुरहर गांव का है. दोनों बहनें नरेश भगत और रिंकू देवी की 18 वर्षीय पुत्री रोशनी कुमारी एवं 16 वर्षीय पुत्री अनु कुमारी थी. 

7:35 PM. 15 Apr 23 7:35 PM. 15 Apr

राज्य में आज से शुरू हुई जाति गणना, नीतीश कुमार ने दर्ज कराया आकंड़ा

राज्य में जाति गणना का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना आकड़ा अपने पैतृक आवास पर जाकर दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा और विधान परिषद् में लगातार इसे लेकर मांग की जा रही थी. मगर हमने शुरू की. केंद्र सरकार दस साल में जनगणना कराती थी. मगर, ये पहली बार है कि जनगणना में इतना वक्त लग रहा है.

1:42 PM. 15 Apr 23 1:42 PM. 15 Apr

मधेपुरा में शिक्षक की हत्या

मधेपुरा में एक शिक्षक की हत्या गोली मारकर कर दी गयी. एक कार्यक्रम में शरीक होकर शिक्षक लौट रहे थे और घात लगाकर बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग उनपर कर दी. घटना ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र की है. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. मृतक की पहचान बभनगामा महेश गांव निवासी योगेंद्र राम के पुत्र शिव सक्सेना के रूप में की गयी है.

1:42 PM. 15 Apr 23 1:42 PM. 15 Apr

भागलपुर में युवक की हत्या

भागलपुर में एक हत्याकांड से सनसनी फैली है. सबौर थाना क्षेत्र के शंकरपुर जानकी भट्ठा में एक युवक की हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान आशीष मंडल के रूप में की गयी है जो फरका सबौर का रहने वाला था. भट्ठा में बने झोपड़ी में सोयी अवस्था में उसकी हत्या कर दी गयी. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है.

1:42 PM. 15 Apr 23 1:42 PM. 15 Apr

अरविंद केजरीवाल पर बोले  सीएम नीतीश

बिहार में अरविंद केजरीवाल को जारी समन को लेकर सियासत गरमायी हुई है. हाल में ही दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिलकर आए सीएम नीतीश कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी और केजरीवाल की तारीफ की है.

1:42 PM. 15 Apr 23 1:42 PM. 15 Apr

पटना के बेऊर मोड़ पर ट्रक ने युवती को रौंदा

पटना के बेऊर मोड़ पर एक ट्रक ने रोड पार कर रही युवती को कुचल दिया. युवती की मौत मौके पर हो गयी. इस हादसे के बाद मौके पर जमकर लोगों ने हंगामा किया और आगजनी करके सड़क को जाम कर दिया. लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं. मृतका की पहचान बेऊर गांव निवासी मुन्ना राय की बेटी प्रीति के रूप में हुई है.

1:42 PM. 15 Apr 23 1:42 PM. 15 Apr

पूर्वी चंपारण में अबतक 8 लोगों की मौत

पूर्वी चंपारण में चार और लोगों की मौत की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि किसी जहरीली पेय पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ी और कई लोगों की मौत हुई है. मौत का आंकड़ा अब 8 पहुंच गया है.

1:42 PM. 15 Apr 23 1:42 PM. 15 Apr

औरंगाबाद में जमीन विवाद में हत्या

औरंगाबाद: जमीनी विवाद में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई .जबकि तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए .घटना औरंगाबाद जिले के दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 18 पटवा टोली बम रोड में शनिवार की सुबह करीब 8:45 बजे की बताई जाती है .इस घटना में पटवा टोली बम रोड निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र साव की मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र 22 वर्षीय पिंटू कुमार, 24 वर्षीय रवि कुमार व पड़ोसी 38 वर्षीय शिव कुमार गुप्ता घायल हो गए हैं. थानाध्यक्ष अंजनी कुमार दल- बल के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच गए हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जमीन के विवाद में मारपीट की यह घटना घटी है .

1:42 PM. 15 Apr 23 1:42 PM. 15 Apr

इराक व तंजानिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी मामले में खाते फ्रीज

इराक व तंजानिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में पटना के काेतवाली थाने की पुलिस ने दाेनाें कंसल्टेंसी कंपनियों के संचालक, निदेशक और अन्य स्टाफ के खाताें काे फ्रिज करा दिया है. पुलिस की कार्रवाई देख इन जालसाजाें ने पीड़िताें काे पासपाेर्ट भेजना शुरू कर दिया है. वहीं, एसकेपुरी थाने में जाे केस दर्ज हुआ है, उसमें कंसल्टेंसी के संचालक, निदेशक व अन्य के माेबाइल नंबर, आधार कार्ड व खातों में दिये गये दस्तावेजाें काे खंगाला गया, ताे सभी फर्जी निकले. बिहार, बंगाल, झारखंड के युवकाें से विदेश भेजने के नाम पर लगभग एक कराेड़ की ठगी की है.

1:42 PM. 15 Apr 23 1:42 PM. 15 Apr

अरवल के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह के बेटे की हत्या

अरवल के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह के बेटे की हत्या अपराधियों ने कर दी. गोलियों से भूनकर अपराधियों ने दिवाकर को मार डाला. वहीं राजद के पूर्व विधायक के बेटे की हत्या का आरोप मृतक की मां ने अपने पति पर ही लगाया है. पढ़िए विस्तार से खबर..

बिहार: RJD के पूर्व विधायक के बेटे को गोलियों से भूना, पत्नी का आरोप- मेरे पति ने ही शूटरों से मरवाया

1:42 PM. 15 Apr 23 1:42 PM. 15 Apr

बिहार में जातीय जनणगना का दूसरा फेज आज से शुरू

बिहार में जातीय जनणगना के दूसरे चरण का काम आज से शुरू हो रहा है. जनगणना में लगे कर्मी आपके घर पहुंचेंगे और आपसे 17 सवालों का जवाब मांगेंगे. जानिए किन 17 सवालों का जवाब आपसे मांगा जाएगा. इस लिंक पर विस्तार से खबर पढ़ें..

जातीय जनगणना बिहार: आज से इन 17 सवालों का जवाब देने रहें तैयार, ऐप में ऐसे दर्ज होगा कोड..

1:42 PM. 15 Apr 23 1:42 PM. 15 Apr

जातीय जनगणना के लिए पुस्तैनी घर पहुंचे नीतीश कुमार

Jati janganana bihar 2023: बिहार में जातीय जनगणना के दूसरे फेज का काम आज शनिवार से शुरू होने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी पटना जिले के बख्तियारपुर स्थित अपने पुश्तैनी आवास पहुंचे हैं. जहां वो जाति आधारित जनगणना (Caste Census Bihar ) के लिए अपनी सभी जानकारियां दर्ज करवायेंगे. उनके साथ परिवार के भी अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे.

1:42 PM. 15 Apr 23 1:42 PM. 15 Apr

राजद के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह के बेटे की हत्या

बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. राजद के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह के बेटे दिवाकर की हत्या गोली मारकर कर दी गयी. दिवाकर का शव औरंगाबाद सीमा क्षेत्र से बरामद किया गया है.

1:42 PM. 15 Apr 23 1:42 PM. 15 Apr

बिहार में जाति गणना का काम आज से

बिहार में जाति गणना का काम शनिवार से आरंभ हो जायेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना जिले के बख्तियारपुर स्थित अपने पुश्तैनी आवास जाकर सभी जानकारियां दर्ज करवायेंगे. दूसरे चरण की इस गणना में राज्य के दो करोड़ 59 लाख परिवारों के समक्ष पांच लाख 19 हजार से अधिक कर्मी जाकर जाति और आय के बारे में जानकारी लेंग

6:34 AM. 15 Apr 23 6:34 AM. 15 Apr

पूर्वी चंपारण में चार लोगों की मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका

पूर्वी चंपारण में चार लोगों की मौत इलाज के दौरान अलग-अलग जगहों पर हो गयी. सभी मौत संदिग्ध है और जहरीली शराब से मौत की आशंका जताई जा रही है. तुरकौलिया के लक्ष्मीपुर में चारो लोगों की मौत हुई है. डॉक्टरों ने बताया कि जहरीला पेय पदार्थ पीने से ये मौत हुई है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >