Bihar Breaking News Live: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का प्रवेश पत्र जारी हो गया है

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Live Updates
4:03 AM. 15 Jan 24 10:33 PM. 14 Jan

अवध असम एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान धक्का-मुक्की

मुजफ्फरपुर . रविवार की दोपहर अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान जम कर धक्का-मुक्की हुई. प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर ट्रेन के प्लेस होने के पहले चढ़ने वाले यात्रियों की काफी भीड़ थी. वहीं ट्रेन के पहुंचते ही कोच में चढ़ने के लिए आपाधापी शुरू हो गयी. भीड़ के कारण स्थिति यह हो गयी कि बाहर से यात्रियों ने गेट को जाम कर दिया. इस वजह से उतरने वाले यात्रियों को जगह नहीं मिल रही थी. इस दौरान कुछ यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी. स्थिति अनियंत्रित होने पर आरपीएफ की टीम ने तत्काल हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया. वहीं एक-एक कर यात्रियों को कोच में चढ़ाया.

4:03 AM. 15 Jan 24 10:33 PM. 14 Jan

गंगा घाटों पर सुरक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल प्रतिनियुक्त, गोताखोर रहेंगे तैनात

पटना. मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करनेवाले श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर गंगा घाटों पर सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात रहेंगे. बड़े घाटों पर गोताखोर की भी तैनाती की गयी है. पटना में 30 घाटों पर गंगा स्नान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर 60 मजिस्ट्रेट व 200 पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं.बड़े-बड़े घाटों पर एनडीआरएफ के जवान रहेंगे. इसके लिए छह टीमें लगायी गयी हैं. सोमवार को गंगा नदी में नाव के परिचालन पर रोक लगायी गयी है.

4:03 AM. 15 Jan 24 10:33 PM. 14 Jan

बाढ़. सड़क हादसे में दो जख्मी

बाढ़. बाढ़ में हुए सड़क हादसे में दो लोग जख्मी हो गये. बाजितपुर निवासी मोहम्मद सिराज को बाइक सवार ने ठोकर मार कर जख्मी कर दिया. जख्मी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरी तरफ राजपुरा गांव निवासी राजेश्वर राय भी बाइक हादसे में जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

4:03 AM. 15 Jan 24 10:33 PM. 14 Jan

बक्सा से नगदी व जेवरात लेकर फरार हुई पत्नी

गोपालपुर. थाना क्षेत्र के अभिया निवासी विकेश रजक ने थाना में आवेदन देकर पत्नी पर आरोप लगाया है कि बक्सा का कब्जा उखाड़ कर एक लाख सत्तर हजार रुपये नगद, दस भर चांदी के जेवर तथा सोने का दो भर जेवर लेकर चली गयी है. पूर्व में भी कई बार घर से चली गयी है. गांव में मुखिया व सरपंच के द्वारा पंचायत भी हुई थी, लेकिन पंचायत को नहीं मानती है. रविवार की शाम घर से नकदी व जेवरात लेकर चली गयी.

4:03 AM. 15 Jan 24 10:33 PM. 14 Jan

मकरसंक्रांति शांति सद्भाव का प्रतीक है: शालिनी

केसरिया. स्थानीय बी बी उत्सव पैलेस में रविवार को विधायक शालिनी मिश्रा की ओर मकर संक्रांति के अवसर पर दही चिउरा का भोज का आयोजन किया गया. विधायक ने स्वयं अतिथियों को परोस कर भोजन कराया. इस मौके पर विधायक मिश्रा ने कहा कि मकर संक्रांति शांति सद्भाव का प्रतीक है. मकर संक्रांति के दिन से ही अच्छे दिन की शुरुआत होती है. आज का दिन दही-चिउरा व तिल की मिठास सारे कड़वाहट दूर कर भाईचारा व सादगी का संदेश देता है. इस मौके पर दही, चिउरा, तिल, लाई व सब्जी का स्वाद लोगों ने चखा. इस मौके पर पूर्व नप उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह,सीपीआई अंचल मंत्री नेजाम खान,शिक्षक नेता सीताराम यादव,आप नेता रामाधार राय,सरपंच अरुण कुमार यादव, विशुराज सिंह, आमोद कुमार सिंह, डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह, एसडीओ शंभुशरण पाण्डेय, साहेबगंज विधान सभा प्रभारी हरिवंश नारायण सिंह, मुखिया अशोक गुप्ता, राजद नेता चन्द्रेश्वर राय समेत बड़ी संख्या में लोग सामिल थे.

4:03 AM. 15 Jan 24 10:33 PM. 14 Jan

नितिन नवीन ने की महावीर मंदिर में सफाई

पटना. अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पटना में श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति ने भव्य स्वागत और तैयारी की योजना बनायी है. इसी कड़ी में रविवार को अभिनंदन समिति के संयोजक विधायक नितिन नवीन ने समिति के अन्य सदस्यों के साथ महावीर मंदिर में सुबह स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई की. साफ -सफाई के बाद अभिनंदन समिति के सदस्यों ने वहीं बैठ कर हनुमान-चालीसा का पाठ किया . मौके पर अध्यक्ष सरदार जगजीवन सिंह बबलू सहित आयोजन समिति के राजेश जैन,सुजय सौरभ तथा विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य मौजूद थे.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >