Bihar Breaking News Live: मुंगेर में पुत्र ने अपने ही पिता पर लाइसेंसी बंदूक से कर दिया फायर

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
6:58 PM. 14 Feb 24 6:58 PM. 14 Feb

मुंगेर में ढाई वर्ष के बच्चों का पड़ोसी ने कर लिया था अपहरण

मुंगेर के नया रामनगर थाना के सफियाबाद ओपी अंतर्गत इंदरुख पूर्वी पंचायत के गौरीपुर के एक ढाई वर्ष के बच्चे का उसके पड़ोसी नहीं पिछले 8 फरवरी को अपहरण कर लिया था जिसके बाद बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया था और इसकी लिखित जानकारी सफिया बाद ओपी को भी दी गई थी जिस पर पुलिस लगातार काम कर रही थी इसी सिलसिले में सातवें दिन बुधवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बच्चे को ईस्ट कॉलोनी थाना के बड्डीपाड़ा मोहल्ले से बरामद कर लिया

6:58 PM. 14 Feb 24 6:58 PM. 14 Feb

मुंगेर में पुत्र ने अपने ही पिता पर लाइसेंसी बंदूक से कर दिया फायर

मुंगेर में कलयुगी पुत्र ने अपने पिता के लाइसेंसी बंदूक से 65 वर्षीय वृद्ध पिता पर फायर झोंक दी उसने दो फायर किए परंतु दोनों फायर बेकार चला गया गोली चलने की आवाज सुनकर पास के लोग जब दौड़े तब कलयुगी पुत्र अपने पिता का लाइसेंसी बंदूक लेकर ही भाग खड़ा हुआ पुलिस ने उसे कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नेवटोलिया से गिरफ्तार कर लिया मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के फूलका गुमटी का है जमालपुर थाना पुलिस ने पीड़ित पिता के आवेदन पर प्राथमिक की दर्ज की है

6:58 PM. 14 Feb 24 6:58 PM. 14 Feb

मुजफ्फरपुर मेंहाइवा की चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत

मुजफ्फरपुर में हाइवा की चपेट में आने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने अजीजपुर नाका पर पुलिस की बोलेरो में आग लगा दी.

6:58 PM. 14 Feb 24 6:58 PM. 14 Feb

पटना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में फरार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पटना पुलिस की ओर से चलाये गये विशेष अभियान के दौरान अवैध हथियार रखने के मामले में फरार दो लोगों को दीदारगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आर्म्स एक्ट में फरार महुली गांव निवासी आदिल व सतीश को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चला कर वारंटी व फरार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि अभियान निरंतर चलेगा.

6:58 PM. 14 Feb 24 6:58 PM. 14 Feb

विधायक मनोज मंजिल की गिरफ्तारी के खिलाफ निकाला विरोध मार्च

अगिआंव विधानसभा के विधायक सह खेत एवं मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मंजिल सहित अन्य 23 लोगों की गिरफ्तारी के खिलाफ भाकपा माले के राज्यव्यापी अह्वान पर सहार में राज्य कमेटी सदस्य सह प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा भाकपा माले के सहार कार्यालय से विरोध मार्च निकाला गया, जो सहार बस पड़ाव में सभा में तब्दील हो गया, इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती ने कहा कि एनडीए की सरकार में गरीबों की आवाज को दबाने के लिए आंदोलनकारियों को हत्यारा घोषित कर झूठी मुकदमा में फसाया जा रहा है. जबकि इस सरकार में जनसंहार के आरोपितों को खुलेआम छूट दी गयी है, उन्होंने कहा कि सरकार और न्यायालय इस पर अमल करें और सभी निर्दोष को बरी करें.

6:58 PM. 14 Feb 24 6:58 PM. 14 Feb

रोहतास में 125 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार

रोहातास में उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर 125 लीटर शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही शराब की खेप ले जा रहे एक ई-रिक्शा और एक ऑटो को भी जब्त कर लिया गया है. यह जानकारी मद्यनिषेध उपायुक्त तारिक महमूद ने दी. उन्होंने बताया कि लालबिहारी को एसपी जैन कॉलेज के पास से टेंपो में ले जायी जा रही 65 लीटर शराब के साथ, विकास को रौजा रोड के पास ई-रिक्शा में 55 लीटर शराब के साथ, धर्मेंद्र को अकोढ़ीगोला के बगेन से गिरफ्तार किया गया. तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

6:58 PM. 14 Feb 24 6:58 PM. 14 Feb

पीमसीएच में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच की इमरजेंसी के ठीक सामने दवा स्टोर रूम में आग लग गई. जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

4:05 PM. 14 Feb 24 4:05 PM. 14 Feb

राजद प्रत्याशियों का नाम आएगा सामने 

एनडीए और कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशियों ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर लिया है. थोड़ी देर में राजद की ओर से भी दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा. ऐसी जानकारी सामने आयी है.

4:05 PM. 14 Feb 24 4:05 PM. 14 Feb

भागलपुर में हथियार के जखीरे के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

भागलपुर पुलिस ने फिर एकबार अवैध हथियार बरामदगी में सफलता हासिल की है. मिशन सुरक्षा के तहत बरारी थाना की पुलिस ने पिस्टल, कारतूस और मैगजीन के साथ खंजरपुर निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार किया है. जबकि तातारपुर थाना क्षेत्र के रेकाबगंज में भारी मात्रा में अवैध हथियार जब्त किए गए और रेकाबगंज के ही शाकिर शाहनवाज को गिरफ्तार किया है.

4:05 PM. 14 Feb 24 4:05 PM. 14 Feb

मुजफ्फरपुर के एमडीडीएम कॉलेज में सरस्वती पूजा की धूम

मुजफ्फरपुर के एमडीडीएम कॉलेज में सरस्वती पूजा की धूम दिखी. छात्राओं ने इस दौरान रंग गुलाल लगाकर उत्सव मनाया.

4:05 PM. 14 Feb 24 4:05 PM. 14 Feb

एनडीए उम्मीदवारों ने किया नामांकन

एनडीए के तीन उम्मीदवारों ने बुधवार को राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा. नामांकन की तस्वीरें जदयू ने जारी की है. बुधवार को जदयू की ओर से संजय झा तो भाजपा के लिए प्रत्याशी बने डॉ भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता ने नामांकन किया.

4:05 PM. 14 Feb 24 4:05 PM. 14 Feb

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की मां सरस्वती की पूजा

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा के विस्तारित भवन के पुस्तकालय में आयोजित सरस्वती पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर मां सरस्वती की आराधना की. इसकी तस्वीरें उन्होंने साझा की है.

4:05 PM. 14 Feb 24 4:05 PM. 14 Feb

मुजफ्फरपुर में पिता-पुत्र की हत्या

मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर देवरिया मार्ग में मंगलवार की देर रात्रि एक नवनिर्मित लाइन होटल में अज्ञात कार सवार 5 अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पिता और पुत्र को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.दोनों जख्मी को इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में दोनों की मौत हो गई. मृतक की पहचान मंगुराहियां गांव निवासी अनिल कुमार उर्फ किरण यादव (50) और विराट कुमार (22) के रूप में हुई है. दोनों पिता पुत्र थे.

4:05 PM. 14 Feb 24 4:05 PM. 14 Feb

नीतीश कुमार ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की

बसंत पंचमी 2024 पर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पूर्व राज्य मुख्य सूचना आयुक्त ए०के० सिन्हा के आई०ए०एस० कॉलोनी स्थित आवास पर गए और सरस्वती पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए.

4:05 PM. 14 Feb 24 4:05 PM. 14 Feb

मधेपुरा में ट्रक में लगी आग, चालक की मौत

मधेपुरा में एक ट्रक असंतुलित होकर कई दुकानों को रौंदते हुए निकल गयी. इस ट्रक में आग लग गयी और सूचना मिल रही है कि ट्रक के अंदर ही चालक जलकर खाक हो गया. उसकी मौत हो गयी. हादसा ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत अरार ओपी क्षेत्र के रेशना बाजार की है.

4:05 PM. 14 Feb 24 4:05 PM. 14 Feb

भाजपा, जदयू और कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवारों ने किया नामांकन

भाजपा, जदयू और कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन किया. जदयू की ओर से संजय झा तो भाजपा की ओर से धर्मशीला गुप्ता व डॉ भीम सिंह ने नामांकन किया. कांग्रेस की ओर से अखिलेश सिंह ने नामांकन किया है.

4:05 PM. 14 Feb 24 4:05 PM. 14 Feb

लखीसराय में फंदे से लटका मिला युवक का शव

लखीसराय के सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 04 बौलीपर गांव में एक शव बरामद किया गया है. एक घर के कमरे में पंखे से लटकता युवक का शव मिला है. परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

4:05 PM. 14 Feb 24 4:05 PM. 14 Feb

नियोजित शिक्षकों का आंदोलन स्थगित

बिहार के नियोजित शिक्षकों ने अपने आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर लिया है. शिक्षकों को सरकार की ओर से आश्वासन मिला है. सम्राट चौधरी गुरुवार को शिक्षक नेताओं से बातचीत करेंगे.

बिहार के नियोजित शिक्षकों का अब आगे क्या हाेगा? आंदाेलन स्थगित, जानिए सरकार का क्या है मूड..

4:05 PM. 14 Feb 24 4:05 PM. 14 Feb

राज्यसभा सीटों के नामांकन का कल आखिरी दिन

राज्यसभा सीटों के नामांकन का कल आखिरी दिन है. भाजपा और जदयू ने प्रत्याशी तय कर दिए हैं. लेकिन राजद की ओर से अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है. राजद दो सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी.

4:05 PM. 14 Feb 24 4:05 PM. 14 Feb

भाजपा विधायक का बेटा गिरफ्तार

केवटी पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अनोज कुमार के साथ मोबाइल पर गाली-गलौज करने, लाइन हाजिर कराने तथा जान से मार देने की धमकी देने के मामले के आरोपित अलीनगर के भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव के पुत्र धीरज कुमार यादव को नवादा जिला के रजौली थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया.

4:05 PM. 14 Feb 24 4:05 PM. 14 Feb

भागलपुर में महिला से हुई साइबर ठगी में उड़ाये गये पैसों को वापस लौटाया

भागलपुर. कहलगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली सोनम कुमारी ने विगत 3 फरवरी को उनके बैंक खाते से उड़ाये गये पैसों को लेकर साइबर थाना में शिकायत की थी. उक्त मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके उड़ाये गये पैसों में से 45 हजार रुपये को होल्ड कराया था. साइबर पुलिस की मदद से उन्हें होल्ड कराये गये पैसे उनके खाते में वापस करा दिये गये. इसको लेकर भागलपुर पुलिस के फेसबुक हैंडल पर महिला की एक वीडियो को साझा किया है. जिसमें महिला ने उनके पैसों को वापस कराये जाने के लिए भागलपुर पुलिस का धन्यवाद ज्ञापन करती नजर आ रही है.

8:12 AM. 14 Feb 24 8:12 AM. 14 Feb

जदयू विधायक बीमा भारती काे मिली धमकी

रुपाैली की जदयू विधायक बीमा भारती काे उनके सरकारी माेबाइल नंबर पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. धमकी देने वाले ने 9462973832 से कॉल किया और कहा कि पिता, बेटा काे जेल भेजवा दिया, अब तुमको काे भी जान से मार देंगे.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >