Bihar Breaking News Live: सम्राट चौधरी का बड़ा एलान, कल भाजपा मनायेगी काला दिवस, परसो देंगे धरना

Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar सेक्शन को...

Live Updates
7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

अनुमंडल अस्पताल के कैदी वार्ड से बंदी हुआ फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

औरंगाबाद- जिले के अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर के कैदी वार्ड से एक बंदी भाग निकला. काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया. फरार बंदी अनिल पासवान अंबा थाना क्षेत्र के ऊपरी डुमरी गांव का रहने वाला है, जिसे सदर अस्पताल औरंगाबाद से इलाज के बाद बुधवार की रात दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल के कैदी वार्ड में लाया गया था.

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

बिहार STF के हत्थे चढ़ा जिले के Top-10 अपराधियों में शुमार कुख्यात टॉफी यादव

मुजफ्फरपुर में एसटीएफ और पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर जिले के टॉप 10 अपराधियों में शुमार कुख्यात टॉफी यादव को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और पुलिस की टीम ने अहियापुर थाना क्षेत्र के एकता नगर में छापेमारी की, जहां कुख्यात टॉफी यादव एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया. एसटीएफ को सूचना मिली थी कि जिले का कुख्यात अपराधी टॉफी यादव अहियापुर थाना क्षेत्र के एकता नगर में एक रिटायर पुलिसकर्मी के घर में किराएदार के तौर पर रह रहा है. इस सूचना के बाद सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने उक्त इलाके को चारों तरफ से घेर कर कुख्यात टॉफी यादव को धर दबोचा. हालांकि छापेमारी के दौरान टॉफी यादव के पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ है.

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

दो जजों के घर से लाखों की संपत्ति ले उड़े शातिर चोर

समस्तीपुर में शातिर चोरों ने दो जजों के घर ले कैश और गहने समेत लाखों रुपए की संपत्ति चुराकर फरा हो गए. एसपी आवास के सामने चोर तांडव मचाते रहे और बिहार की लाठीबाज पुलिस सोती रह गई. चोरों ने शहर के स्टेडियम गोलंबर के पास स्थित ऑफिसर कॉलोनी में चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है.

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

सम्राट चौधरी का सरकार पर हमला, हमारे नेता की हुई हत्या

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का सरकार पर हमला, चौधरी ने कहा कि हमारे नेता की हत्या हुई है. हमारे कई कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटा गया है. कई टाकें लगाये गये हैं. चौधरी ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है. चौधरी ने कहा कि कल भाजपा काला दिवस मनायेगी. दिन में पूतला फूंका जायेगा. राज्यपाल से समय मांगा गया है, उनसे मिला जायेगा. उन्होंने कहा कि परसो मंडल स्तर पर धरना दिया जायेगा.

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

लाठीचार्ज पर बोले तेजस्वी यादव- कोई बदला नहीं लिया गया

विधानसभा मार्च के दौरान प्रशासन की ओर से हुए लाठीचार्ज पर तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोग फालतू की बात करते हैं. कोई बदला नहीं लिया गया है. भाजपा वाले सिर्फ बकैती करते हैं. लाठीचार्ज पर सरकार की तरफ से सफाई देते हुए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के मार्च में शिक्षक संघ का कोई भी नेता शामिल नहीं था, ये लोग तो बेकार का हुड़दंग कर रहे थे. 

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

जेपी नड्डा का नीतीश पर हमला, चार्जशीटेड तेजस्वी को बचाने के लिए नैतिकता भूल गये मुख्यमंत्री

 पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निंदा की है. कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है. जेपी नड्डा ने कहा है कि महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के क़िले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है. 

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

विधानमंडल की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है. इससे पूर्व विधान परिषद की कार्यवाही भी कल दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

ये बिहार में अघोषित इमरजेंसी नहीं तो क्या है?

पटना में विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेता विजय सिंह की मौत के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है. लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीजेपी नेता विजय सिंह की मौत पर दुख जताते हुए सीएम नीतीश से तीखे सवाल पूछे हैं. चिराग ने कहा है कि बीजेपी नेता की मौत नहीं हुई है बल्कि उनकी हत्या की गई है और इसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेवार हैं. चिराग ने कहा है कि नीतीश कुमार के शासनकाल में किसी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला जाए तो इसका जिम्मेवार कौन है? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के साथ साथ बिहार के गृह मंत्री भी हैं, ऐसे में उनकी जवाबदेही बनती है.

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

विजय सिंह के शव को भाजपा कार्यालय लाने की तैयारी

विजय सिंह के शव को भाजपा कार्यालय लाने की तैयारी चल रही है. बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि देने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

सम्राट चौधरी पहुंचे पीएमसीएच 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पीएमसीएच पहुंचे हैं. पीएमसीएच में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गयी है. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता बदला लेगी.

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

विजय सिंह की मौत को झुठला नहीं सकती सरकार

पटना में विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज बीजेपी नेता की मौत के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पीएमसीएच पहुंचे और बीजेपी नेता के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पुलिस की लाठी से घायल हुए महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और अस्पताल में भर्ती 30 से अधिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है. मुलाकात के बाद नित्यानंद राय ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा कि नीतीश और तेजस्वी यादव झूठ बोलकर विजय सिंह की मौत को झुठलाना चाह रही है.

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

केके पाठक हाजिर हों… हाई कोर्ट से जमानती वारंट जारी

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ कोर्ट में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया, जस्टिस पीवी बजंत्री की खंडपीठ में अवमानना मामले की 20 जुलाई तक सुनवाई टली.

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

पीएमसीएच में भाजपा के 23 कार्यकर्ता भर्ती, सभी खतरे से बाहर

विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज में घायल भाजपा के 23 कार्यकर्ता पीएमसीएच में भर्ती हैं. आपातकालीन विभाग में इन सबका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि इन में से किसी की हालत गंभीर नहीं है. सभी खतरे से बाहर हैं. भर्ती मरीजों में कटिहार के भाजपा जिला उपाध्यक्ष भी शामिल हैं.

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

राज्य में आपातकाल की स्थिति

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि राज्य में आपातकाल की स्थिति उत्पन्न हो गई है. सदन के अंदर बोलने पर बीजेपी विधायकों को मार्शल बुलाकर बाहर फेंकवा दिया जाता है और जब सड़क पर आंदोलन करते हैं तो लाठियां बरसाई जा रही हैं. एक चार्जशीटेड भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. विधायकों और सांसद क बेरहमी से पीटा गया.

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

लाठीचार्ज के विरोध में BJP नेता कल करेंगे राजभवन मार्च

विधानसभा मार्च के दौरान हुई लाठीचार्ज के विरोध में BJP नेता कल करेंगे राजभवन मार्च. इस मार्च में बीजेपी के सभी विधायक और विधान पार्षद समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे. बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करेगा.

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

लाठीचार्ज पर बोले कुशवाहा- जो सरकार आंदोलनकारियों पर लाठी चलाए उसकी विदाई तय है

पटना में विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज पर आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है. कुशवाहा ने कहा है कि इस घटना के बाद नीतीश कुमार की सरकार का जाना तय हो गया है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि कोई भी सरकार आंदोलकारियों पर लाठी चलाना शुरू कर दे तो समझिए कि उसकी विदाई का समय तय हो गई है. आज बिहार में जो सरकार चल रही है उसके पास कोई काम नहीं बचा है. लोगों की समस्याओं का समाधान बिहार की सरकार कर नहीं सकती है. शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं उनकी समस्या पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है. सरकार के पास कोई विजन ही नहीं है, हर दिन शिक्षक नियुक्ति नियमावली में संशोधन किया जा रहा है. शिक्षक परेशान हैं, छात्रों की पढ़ाई चौपट हो चुकी है.

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

BJP नेता की मौत पर PMCH अधीक्षक का बयान- हम नहीं बचा सके

BJP नेता की मौत पर PMCH अधीक्षक इंदूशेखर ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मौत की पुष्टि करते हुए कहा है कि हम विजय कुमार सिंह को नहीं बचा सके. आपातकालीन विभाग में भर्ती विजय कुमार सिंह की मौत हो गयी है. PMCH अधीक्षक इंदूशेखर ठाकुर के इस बयान के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा सख्त कर दी गयी है. पूरा पीएमसीएच पुलिस छाबनी में बदल दिया गया है.

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

BJP नेता की मौत पर बोले पटना SSP राजीव मिश्रा, अभी मौत की पुष्टि नहीं की जा सकती

पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बीजेपी नेता की मौत पर कहा कि अभी मौत की पुष्टि नहीं की जा सकती है. पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा है कि छज्जूबाग में अचेत अवस्था में विजय कुमार सिंह मिले थे. अभी पीएमसीएच के आईसीयू में विजय कुमार सिंह भर्ती हैं. उनके शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. अभी विजय कुमार सिंह की मौत की पुष्टि नहीं की जा सकती है. एसएसपी ने यह भी कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है. 

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

BJP नेता की मौत के बाद विधानसभा में हाई अलर्ट, स्पेशल फोर्स की तैनाती

पटना में बीजेपी नेताओं के ऊपर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज की घटना में एक भाजपा नेता की मौत हो गयी है. लाठीचार्ज के दौरान जहानाबाद के प्रदेश महामंत्री विजय कुमार सिंह के सिर में चोट लग गयी थी. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे. आनन-फानन में उन्हें बैंक रोड स्थित तारा नर्सिंग होम में ले जाया गया था, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने विजय कुमार सिंह को पीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां पीएमसीएच में इलाज के दौरान ही बीजेपी नेता ने दम तोड़ दिया. बीजेपी नेता की मौत के बाद बिहार विधानसभा के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी है. भारी संख्या में स्पेशल पुलिस बल की तैनाती की गयी है. 

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

संजीव चौरसिया ने प्रशासन पर लगाया बड़ा आरोप

भाजपा नेता संजीव चौरसिया ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि प्रशासन ने विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की है.

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

भाजपा का आरोप सिर में लगी चोट से हुई मौत  

भाजपा नेता सुशील मोदी ने विधानसभा मार्च के दौरान हुई भाजपा कार्यकर्ता विजय कुमार की मौत के बाबत कहा है कि सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई है.

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

पशुपति पारस ने लाठीचार्ज की घटना की निंदा की

राष्ट्रीय लोजपा के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने लाठीचार्ज की इस घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि इसका समाधान लाठीचार्ज नहीं है. बैठकर समस्या का समाधान करना चाहिए. आज की घटना ने इमजेंसी की आज याद ताजा करा दी है. यह सरकार अपनी विपलता के लिए लाठीचार्ज करवा रही है.

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

पटना यूनिवर्सिटी में ताबड़तोड़ बमबाजी

पटना यूनिवर्सिटी में ताबड़तोड़ बमबाजी, गोलीबारी में दो को लगी गोली, जैक्सन और मिंटो का मामला, अभी भी फायरिंग और बमबाजी हो रही है. टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने की पुष्टि.

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

विधानसभा मार्च के दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत

विधानसभा मार्च के दौरान आज डाकबंगला चौराहे पर ही पुलिस झड़प में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत होने की सूचना है. भाजपा कार्यकार्ता का नाम विजय कुमार बताया जा रहा है. तबीयत बिगड़ने के बाद उसका इलाज पीएमसीएच में कराया जा रहा था. भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश कुमार ने मौत की पुष्टि कर दी है.

7:48 PM. 13 Jul 23 7:48 PM. 13 Jul

विधानसभा मार्च कर रहे भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया

विधानसभा मार्च कर रहे भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत सभी बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है. नेताओं के साथ कई कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है.

1:56 PM. 13 Jul 23 1:56 PM. 13 Jul

भाजपा का विधानसभा मार्च गांधी मैदान पर पुलिस का लाठीचार्ज, सांसद सिग्रीवाल जख्मी

भाजपा के मार्च पर पुलिस के द्वारा वाटर कैनन, आंसु गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया है. इस लाठीचार्ज में सांसद सिग्रीवाल, पूर्व सांसद अनिल यादव और भाजपा नेता जनार्दन सिंह बुरी तरह से घायल हो गए हैं. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

1:56 PM. 13 Jul 23 1:56 PM. 13 Jul

भाजपा का विधानसभा मार्च गांधी मैदान से निकला, वाटर कैनन से हुई रोकने की कोशिश

भाजपा का विधानसभा मार्च गांधी मैदान से निकल गया है. ये डाकबंगला चौराहा होते हुए विधानसभा की तरफ बढ़ रहा है. मार्च को डाक बंगला चौराहे पर वॉटर कैनन से रोकने की कोशिश की गयी है. इसके देखते हुए 60 मजिस्ट्रेट 3 DSP, 2 सीटी SP, 200 लाठी पार्टी, 50 से अधिक राइफल धारी, 50 महिला पुलिस सहित STF के जवान तैनात किये गए हैं.

1:56 PM. 13 Jul 23 1:56 PM. 13 Jul

सीवान में सीएसपी संचालक से एक लाख की लूट, दो बाइक पर आए थे चार अपराधी

सीवन में एक सीएसपी संचालक से एक लाख 13 हजार की लूट की है. घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी घटना को अंजाम देने पहुंचे थे.

1:56 PM. 13 Jul 23 1:56 PM. 13 Jul

विधानसभा में BJP के दो विधायकों को किया गया मार्शल आउट, सदन में हो रहा जोरदार हंगामा

बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र का आज चौथा दिन है. आज भी भाजपा के द्वारा सदन में जोरदार हंगामा किया जा रहा है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक वेल में आ गए. इसके बाद जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद, अध्यक्ष ने मार्शल को बुलाकर जीवेश कुमार और शैलेश कुमार को बाहर भेज दिया.

1:56 PM. 13 Jul 23 1:56 PM. 13 Jul

बिहार विधानसभा के चौथे दिन सदन पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, CPIML का प्रदर्शन जारी

बिहार विधानसभा के चौथे दिन सीएम नीतीश कुमार सदन पहुंच गए हैं. इसके साथ ही, CPIML के द्वारा भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन जारी है.

1:56 PM. 13 Jul 23 1:56 PM. 13 Jul

भाजपा के विधानसभा मार्च में पहुंचे नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा

भाजपा राज्य में शिक्षक भर्ती, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानूनव्यवस्था के मुद्दे पर विधानसभा मार्च गुरुवार को करेगी.यह मार्च गांधी मैदान से शुरू होकर विधानसभा पहुंचेगा. मार्च में भाजपा के विधायक,विधान पार्षद,पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे.नेताओं ने मार्च में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल होने की अपील की है.इस मार्च के जरिए सरकार से 10 लाख लोगों को नौकरी देने पर जवाब मांगा जायेगा.

1:56 PM. 13 Jul 23 1:56 PM. 13 Jul

भाजपा के विधानसभा मार्च को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 6 मजिस्ट्रेट तैनात

BJP के रोजगार और शिक्षक भर्ती को लेकर विधानसभा मार्च को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा बड़े स्तर पर तैयारी की गयी है. विधानसभा के बाहर गेट पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम किये गए हैं. मार्च को देखते हुए 6 मजिस्ट्रेट, 3 DSP, 2 सीटी SP, 200 लाठी पार्टी, 50 से अधिक राइफल धारी, 50 महिला पुलिस सहित STF के जवान तैनात किये गए हैं.

1:56 PM. 13 Jul 23 1:56 PM. 13 Jul

डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आंसर की पर 16 तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 का आंसर की पांच जून को जारी किया था. आंसर की वेबसाइट पर http://biharboardonline.bihar.gov.in/ 15 जून तक मौजूद थे. लेकिन अब बोर्ड ने कहा है कि आंसर की अब 12 से 16 जुलाई तक वेबसाइट पर अपलोड रहेगा. परीक्षार्थी 16 जुलाई शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं.

1:56 PM. 13 Jul 23 1:56 PM. 13 Jul

पटना हाइकोर्ट का आदेश का पालन नहीं करने के मामले में सरकार पर 50 हजार का लगा जुर्माना

हाइकोर्ट के आदेश का ढाई वर्ष के बाद पालन करना राज्य सरकार को काफी महंगा पड़ा . कोर्ट में अदालती आदेश के का विलंब से पालन किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए राज्य सरकार पर पचास हजार का जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने कहा कि सरकार जुर्माने की राशि में से पच्चीस हजार रुपया बिहार स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के खाते में जमा कर दे और पच्चीस हजार रुपया की राशि याचिकाकर्ता को चार सप्ताह के अंदर दें. जस्टिस पी बी बजनथ्री की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने डा. सुधीर कुमार ठाकुर द्वारा अदालती आदेश की अवमानना को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया.

6:17 AM. 13 Jul 23 6:17 AM. 13 Jul

भागलपुर में जुआ का अड्डा चला रहा था पार्षद का पति, पूर्व पार्षद सहित 14 धराये

जुआ का फड़ चलाये जाने की सूचना पर भागलपुर पुलिस की विशेष टीम सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में विवि थाना क्षेत्र पहुंची. मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 10.45 बजे टीम ने साहेबगंज मोहल्ला स्थित लोकनाथगंज रोड में रहने वाले एक जनप्रतिनिधि के घर छापेमारी की. एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई के दौरान वरीय पुलिस पदाधिकारियों सहित आधा दर्जन थानाध्यक्ष और करीब 20 बाइक सवार सीआइएटी जवान छापेमारी में शामिल थे. प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस को मामले में पार्षद पति कुंदन यादव, पूर्व पार्षद कोपला सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के नौसर मामले में 2.07 लाख की बरामदगी हुई है. साथ ही 17 पैकेट ताश, 16 मोबाइल और कई अन्य सामान की बरामदगी हुई है. बताया जा रहा है कि उक्त घर से जुआ का फड़ चलने के कई साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं. मामले में कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >