Bihar Breaking News Live: जेडीयू विधायक बीमा भारती के रिश्तेदारों पर आरोप, पुलिसवालों को रौंदने का किया प्रयास

Bihar Breaking News Live: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को नयी दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय इडी के समक्ष पेश होंगे. नौकरी के बदले जमीन मामले में तेजस्वी यादव से इडी दिल्ली में पूछताछ करेगी. इडी के बुलावे पर तेजस्वी यादव सोमवार की शाम दिल्ली पहुंच गये. जमीन के बदले नाैकरी मामले में इडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है. बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Live Updates
2:16 AM. 12 Apr 23 8:46 PM. 11 Apr

जेडीयू विधायक बीमा भारती के रिश्तेदारों पर आरोप, पुलिसवालों को रौंदने का किया प्रयास

जनता दल यूनाईटेड यानी जेडीयू की विधायक बीमा भारती के रिश्तेदारों पर बड़ा आरोप लगा है. पूर्णिया के रुपौली की विधायक के रिश्तेदारों पर गश्ती दल के साथ मारपीट करने और पुलिस कर्मियों को गाड़ी से रौंदने की कोशिश की गयी. फिलहाल उनकी गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

2:16 AM. 12 Apr 23 8:46 PM. 11 Apr

लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार

दिल्ली पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंच गये. लालू प्रसाद की बड़ी बेटी व राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना. इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संजय झा भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ रहे.

2:16 AM. 12 Apr 23 8:46 PM. 11 Apr

बिहार प्रशासनिक सेवा के 64 अधिकारी इधर से उधर

बिहार प्रशासनिक सेवा के 64 अधिकारी इधर से उधर हुए हैं. गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

2:16 AM. 12 Apr 23 8:46 PM. 11 Apr

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में लगी आग, बुझाने में जुटे वनकर्मी

पश्चिम चंपारण के बाल्मिकी नगर टाईगर रिजर्व के जंगल में आग लगने की सूचना है, वनकर्मी आग बुझाने में जुट गये हैं. आग कैसे लगी इस बात की जानकारी अब तक नहीं है.

2:16 AM. 12 Apr 23 8:46 PM. 11 Apr

आरा सदर प्रखंड में भीषण अगलगी, दो घर राख, दो मवेशी मरे

भोजपुर. आरा सदर प्रखंड के चंदा गांव में मंगलवार की शाम पछुआ हवा के थपेड़े से आगलगी की घटना घटित हुई है. आगलगी की चपेट में आने से दो मवेशियों की घटनास्थल पर मौत हो गई. आग से चार मवेशी झुलस गये. आग की लहर से पास में स्थित दो झोपड़ी का घर जलकर खाक हो गया. आगलगी की घटना के बाद दमकल दस्ता पहुँचकर आग पर काबू पाया. आगलगी के घटना में लगभग तीन लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है. अगलगी की घटना से ललन चौधरी और रूदल चौधरी के का घर जलकर पूरी तरह राख हो गया

2:16 AM. 12 Apr 23 8:46 PM. 11 Apr

सुपौल में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर झाझा गांव के नजदीक मंगलवार की सुबह दो बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में मातम पसर गया.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को नयी दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय इडी के समक्ष पेश होंगे. नौकरी के बदले जमीन मामले में तेजस्वी यादव से इडी दिल्ली में पूछताछ करेगी. इडी के बुलावे पर तेजस्वी यादव सोमवार की शाम दिल्ली पहुंच गये. जमीन के बदले नाैकरी मामले में इडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है. बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >