Bihar Breaking News Live: हाजीपुर में बाइक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी, युवक ने कूद कर बचाई जान

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Live Updates
3:34 AM. 10 Dec 23 10:04 PM. 9 Dec

पटना एयरपोर्ट और VVIP इलाके में रविवार को भारी वाहनों का नहीं होगा प्रवेश

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर एयरपोर्ट और वीवीआइपी क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया गया है. इसके अलावा रविवार को कोई भी भारी वाहन एयरपोर्ट और वीवीआइपी एरिया में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. उन्हें जगदेव पथ और बेली रोड की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा. शनिवार को ट्रैफिक एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि वैसे तो ट्रैफिक की ज्यादा समस्या नहीं होती है. उन्होंने बताया कि जिस वक्त वीवीआइपी का काफिला एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगा, उस दौरान थोड़ी देर के लिए गाड़ियों को रोका जायेगा.

3:34 AM. 10 Dec 23 10:04 PM. 9 Dec

आरके सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का किया स्वागत

केंद्र सरकार की ओर से चलाये जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्री सह आरा सांसद आरके सिंह ने भोजपुर जिला के जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के हरदियां और पूर्वी आयर पंचायत पहुंचे. इसी क्रम में दोनों जगहों पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है. पीएम मोदी ने चार करोड़ लोगों को पक्का मकान दिया. सबको बिजली, हर घर नल से जल और गैस चूल्हा मिला. मुफ्त अनाज दिया गया.

3:34 AM. 10 Dec 23 10:04 PM. 9 Dec

हाजीपुर में अचानक बाइक में आग लगने से मची अफरा-तफरी

हाजीपुर शहर के गांधी चौक पर शनिवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गयी. जिससे बुलेट जलकर राख हो गयी. बुलेट मस्जिद चौक के मो इश्तेयाक की थी, जो अपनी दुकान से घर जाने के दौरान पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाया था. जब वह घर जा रहा था तो अचानक बुलेट में आग लग गई, जिसे उसने देख लिया और बुलेट पर कूदकर अपनी जान बचाई. मौके पर लोगों ने मिट्टी-पानी, कूड़ा-कचरा डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी. फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आकर आग बुझाई.

3:34 AM. 10 Dec 23 10:04 PM. 9 Dec

गया जंक्शन पर चलाया गया अभियान, 66 लोग गिरफ्तार

डीडीयू मंडल के आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज के निर्देश पर शनिवार को गया रेलवे स्टेशन पर एक विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने की. यह अभियान के दौरान गया रेलवे स्टेशन से खुलने व गुजरने वाली ट्रेनों में भी चलाया गया. बताया जाता है कि विभिन्न ट्रेनों के दिव्यांग कोच व महिला कोच में छापेमारी की गयी. इतना ही नहीं, नौ पार्किंग जोन सहित एक नंबर प्लेटफॉर्म से लेकर प्लेटफॉर्म सात तक, फुट ओवरब्रिज अन्य जगहों से 66 लोगों को आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों से 21 हजार रुपये वसूला गया. बताया जाता है कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा लगायी गयी लोक अदालत में प्रस्तुत किया गया. जहां से न्यायालय द्वारा अर्थदंड की राशि जमा कराने के उपरांत छोड़ा गया.

3:34 AM. 10 Dec 23 10:04 PM. 9 Dec

सीवान में शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का हंगामा

सीवान में शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा किया है. परीक्षा केंद्र पर भाषा विषय का प्रश्नपत्र नहीं मिलने से नाराज अभ्यर्थियों ने काफी देर तक बवाल काटा. परीक्षार्थियों का आरोप है कि भाषा विषय के प्रश्नपत्र की कमी होने से प्रश्न पत्र हम लोगों को नहीं मिला है. मामला शहर के वेंबली इंटरनेशनल स्कूल पर बने परीक्षा केंद्र का है. जहां परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे हुए थे. उनको परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई, लेकिन परीक्षा के निर्धारित समय से खत्म होने तक परीक्षार्थियों तक भाषा विषय का प्रश्न पत्र नहीं पहुंच पाया. जिससे परीक्षार्थी प्रश्नपत्र के इंतजार में परीक्षा नहीं दे पाए हैं. करीब 92 अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र नहीं मिला है.

3:34 AM. 10 Dec 23 10:04 PM. 9 Dec

तेलंगाना के सीएम के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बिहार के खिलाफ दिए बयान के विरोध में नवगछिया भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवगछिया के गोसाई गांव चौराहा पर जम कर विरोध प्रदर्शन किया. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का पुतला फूंका. मौके पर जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद, पूर्व सांसद अनिल यादव, विधान पार्षद एनके यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, जिला महामंत्री मुकेश राणा, दुर्गश कुशवाहा, रंजीत झा, अंजनी चौधरी, मंडल अध्यक्ष निलेश सिंह, रवि रंजन, संकटमोचक झा, नंदकिशोर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >