Bihar Breaking News Live: बेतिया में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, तीन जख्मी

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Live Updates
9:52 PM. 6 Dec 23 4:22 PM. 6 Dec

बेतिया में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, तीन जख्मी

बेतिया में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है. जबकि, तीन लोग जख्मी है. एक ही बाइक पर सवार होकर नरकटियागंज से चार युवक लौट रहे थे. इसी दौरान यह सड़क हादसे का शिकार हो गए.

9:52 PM. 6 Dec 23 4:22 PM. 6 Dec

कर्नाटक में मरने वाले मजदूरों का शव पहुंचा पटना

कर्नाटक में मरने वाले मजदूरों का शव बुधवार को पटना पहुंचा है. 100 टन मक्के के नीचे दबने से राज्य के सात मजदूरों की मौत हो गई थी. जबकि, पुलिस ने एक मजदूर का रेस्क्यू किया था.

9:52 PM. 6 Dec 23 4:22 PM. 6 Dec

गया में विश्व शांति को लेकर निकाली गई भव्य धम्म यात्रा

संजीव कुमार सिन्हा, गया. विश्व शांति को लेकर निकाली गई भव्य धम्म यात्रा निकाली गई. जापान से आये श्रद्धालुओं द्वारा विश्व शांति को लेकर धम्म यात्रा निकाली गई. यह धम्म यात्रा महाबोधि मंदिर परिसर से निकलकर शहर के विभिन्न सड़क मार्ग से होते हुए जापानी मंदिर तक पहुंची. जहां लोगों ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की.

9:52 PM. 6 Dec 23 4:22 PM. 6 Dec

आरा में बैंक से लाखों की लूट, पुलिस ने शहर को किया सील

आरा के बैंक से बुधवार को लाखों की लूट हुई है. अपराधी बैंक को लूटकर फरार हो गए है. इसके बाद पुलिस ने शहर को सील कर दिया है. पुलिस को आशंका है कि अपराधी आसपास ही है. पुलिस की ओर से अपराधियों की तलाश की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

9:52 PM. 6 Dec 23 4:22 PM. 6 Dec

आरा में बैंक लूट के प्रयास की सूचना, पुलिस ने की घेराबंदी

आरा के नवादा थाना क्षेत्र में बैंक लूट के प्रयास की सूचना सामने आई है. अपराधियों के अंदर होने की सूचना सामने आने के बाद पुलिस ने बैंक की चारों तरफ से घेराबंदी की है. बेंक के कर्मी अंदर है. रोड को ब्लॉक करने की भी जानकारी है.

9:52 PM. 6 Dec 23 4:22 PM. 6 Dec

लोगों की आर्थिक स्थिति की भी आई रिपोर्ट, सीएम बोले- राज्य के हित में काम में लगे

सीएम नीतीश कुमार कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो राज्य और आगे बढ़ेगा. राज्य के हित में हम काम में लगे हुए है. जाति आधारित गणना के साथ आर्थिक स्थिति की भी यहां बहुत अच्छी रिपोर्ट आई. सीएम ने कहा है कि I.N.D.I.A की अगली बैठक में वह शामिल होंगे.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >