Bihar Breaking News Live: उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर दो तस्करों समेत 12.46 लाख रुपये की शराब बरामद की

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Live Updates
2:06 AM. 2 Feb 24 8:36 PM. 1 Feb

उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर दो तस्करों समेत 12.46 लाख रुपये की शराब बरामद की

पटना जिला उत्पाद विभाग की टीम ने बिहटा सरमेरा रोड के पास बेलदारीचक में शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की.छापेमारी में उत्पाद की टीम ने दो शराब तस्कर के साथ दो पिकअप व 4408 बोतल शराब बरामद किया.इसमें शराब के दो धंधेबाज मेंहदीगंज के मुन्ना कुमार व बिहटा के मुन्ना को गिरफ्तार किया गया. एक धंधेबाज टीम को चकमा देकर फरार हो गया.बरामद शराब की कीमत लगभग 12.46 लाख रुपये है.शराब की यह खेप झारखंड के डालटेनगंज से पटना लायी जा रही थी.उत्पाद विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर प्रेम प्रकाश ने कहा कि फरार धंधेबाज की पहचान की जा रही है.उनकी जानकारी जुटाई जा रही है. शराब की खेप मंगाने वाले शराब माफियाओं पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई होगी.

2:06 AM. 2 Feb 24 8:36 PM. 1 Feb

पटना-गया एनएच पर सड़क हादसे में बच्चे की मौत, तीन अन्य घायल

पटना-गया एनएच-83 पर सेरथुआ गांव के निकट ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में एक बच्चे की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. उनमें से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है. जबकि दो अन्य का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है.

2:06 AM. 2 Feb 24 8:36 PM. 1 Feb

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र अब 12 जनवरी से

बिहर विधानमंडल के बजट सत्र की शुरूआत अब दो दिन आगे बढ़ गयी है. नई व्यवस्था के तहत अब 12 फरवरी को राज्यपाल दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे. इसी दिन नई सरकार विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेगी. सत्र के पहले दिन आर्थिक समीक्षा पेश किया जाएग. माना जा रहा है कि अगले दिन 13 फरवरी को राज्य का 2024-25 का बजट पेश किया जायेगा. बजट सत्र एक मार्च तक चलेगा. इसके पहले 10 फरवरी से बजट सत्र की शुरूआत होनी थी और 12 फरवरी को आम बजट पेश किया जाना था. लेकिन, सूत्रों के अनुसार राज्यपाल के 10 फरवरी को बिहार से बाहर होने के कारण बजट सत्र की अवधि को दो दिन आगे बढ़ाया जा रहा है.

2:06 AM. 2 Feb 24 8:36 PM. 1 Feb

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

कैमूर के कुदरा-चौरसिया पथ पर जलालपुर गांव के पास गुरुवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल की गंभीर हालत को देख ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया. घायल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला अंतर्गत दिलदारनगर के प्रदीप पाल का पुत्र विकास पाल बताया जाता है.

11:27 PM. 1 Feb 24 5:57 PM. 1 Feb

बोरसी से घर में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

गया के टनकुप्पाप्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर गांव में गुरुवार को एक घर में आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. घर के अंदर आग की चपेट में फंसे परिवार को ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देकर बचा लिया. मानिकपुर गांव में गोरा मांझी के घर में आग लग गयी थी. घर के अंदर पत्नी चमेली देवी सोई थी. आग बोरसी से लगी थी. वृद्ध ठंड से बचने के लिए खाट के नीचे बोरसी जलाकर सोया था. घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गयी है.

11:27 PM. 1 Feb 24 5:57 PM. 1 Feb

सासाराम अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

सासाराम में कछवां थाना क्षेत्र के कंचन टोले से स्थानीय पुलिस ने अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर के साथ एक चालक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चालक भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के सदनपुर गांव का निवासी शैलेश कुमार है. थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि कंचन टोले से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर व चालक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार चालक के विरुद्ध विधि-सम्मत कानूनी करवाई करते हुए जांचोपरांत जेल भेज दिया गया है. जब्त ट्रैक्टर के विरुद्ध कागजी प्रक्रिया पूरी कर संबंधित विभाग के वरीय अधिकारियों के पास रिपोर्ट भेज दी गयी है. उन्होंने कहा कि जब्त ट्रैक्टर को स्थानीय पुलिस की निगरानी में रखा गया है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >