Bihar Breaking News Live: पटना में सरेआम बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हत्या के बाद फरार

Bihar Breaking News Live: बिहार में पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग अब लॉटरी के माध्यम से शुरू हो गयी है. बिहार में राजनीतिक हलचल, क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ

Live Updates
6:55 PM. 19 Apr 22 6:55 PM. 19 Apr

चंद घंटे के अंदर अपहृत मासूम को पुलिस ने किया बरामद

हाजीपुर के करहटिया बुजुर्ग गांव से अपहृत मासूम को पुलिस ने चंद घंटे के अंदर बरामद कर लिया है. दो बाइक सवार बदमाशों ने करहटिया बुजुर्ग गांव से 8 वर्षीय बच्चे का किया था अपहरण, पुलिस की दबिश से घबरा कर बच्चे को चंवर में छोड़ कर भागेे अपहर्ता.

6:55 PM. 19 Apr 22 6:55 PM. 19 Apr

बेतिया के चूड़ा फैक्ट्री में लगी आग 

बेतिया के चनपटिया बाजार में चूड़ा फैक्ट्री में लगी आग, लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगडे की टीम आग बुझाने में जुटी है.

6:55 PM. 19 Apr 22 6:55 PM. 19 Apr

बिहार में शराब और स्प्रिट सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

बिहार में शराब और स्प्रिट सप्लाई करने वाला तस्कर सीताराम यादव को फिरोजाबाद से किया गिरफ्तार किया गया. सीताराम यादव पर पूरे बिहार में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है.

6:55 PM. 19 Apr 22 6:55 PM. 19 Apr

गोपालगंज में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत 

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के परसौनी गाँव में हुआ हादसा, जहां दीवार गिरने पर दो लोगों की मौत हो गई. नवनिर्मित मकान की दीवार गिरने से हुई मौत.

6:55 PM. 19 Apr 22 6:55 PM. 19 Apr

पटना हाईकोर्ट ने पॉलिटेक्निक के रिजल्ट को किया रद्द

पटना हाईकोर्ट ने पॉलिटेक्निक के रिजल्ट को किया रद्द, 40 फीसदी आरक्षण का लाभ देकर निकाला गया था रिजल्ट. चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने सभी नियुक्तियों को रद्द किया साथ ही मेरिट लिस्ट तैयार कर रिजल्ट देने का आदेश भी दिया.

2:22 PM. 19 Apr 22 2:22 PM. 19 Apr

चार थाने की पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार हुआ आरोपी

सिसवन. सिसवन पुलिस ने चैनपुर ओपी, रघुनाथपुर, एमएच नगर सहित अन्य थाना के सहयोग से चोरी, छिनतई व लूट कांड के अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजे दिया. आरोपी की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के दीपक यादव के रूप में हुई है. गिरफ्तारी की पुष्टि थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने की है.

2:22 PM. 19 Apr 22 2:22 PM. 19 Apr

अगलगी में पांच बीघे में लगी गेहूं की फसल राख

हाजीपुर के रुस्तमपुर ओपी की जफराबाद पंचायत की विशुनपुर दियारा में गेहूं की फसल में सोमवार की दोपहर अचानक आग लगने से लगभग पांच बिगहा गेहूं जलकर राख हो गयी. अगलगी में किसान चनारिक राय, मुनिलाल राय, शिवन राय, सुरेंद्र राय का लगभग पांच बीघा में लगी गेहूं की फसल जल गया. सूचना पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी.

2:22 PM. 19 Apr 22 2:22 PM. 19 Apr

दो पक्षों के बीच मारपीट, छह लोग जख्मी, दो गिरफ्तार

हाजीपुर के जंदाहा थाना के चकमहदीन गांव में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गये. सभी का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में कराया जा रहा है. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जंदाहा थाना की पुलिस ने दोनों पक्षों के एक एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

2:22 PM. 19 Apr 22 2:22 PM. 19 Apr

डायन बता कर बदमाशों ने भाई-बहन को पीटा

नालंदा. सोमवार को हिलसा थाना क्षेत्र के कौशिक नगर गांव में बदमाशों ने एक महिला को डायन बताकर उसे तथा उसके भाई के साथ मारपीट व लूटपाट की. जख्मी की पहचान कौशिक नगर गांव निवासी राजू कुमार के पुत्र ओम कुमार एवं पुत्री शिव पूजा कुमारी के रूप में की गयी है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी है.

6:55 PM. 19 Apr 22 6:55 PM. 19 Apr

पटना में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौत

पटना के नौबतपुर थाना के प्राथमिक विद्यालय मलाही खंधा स्कूल के पास अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. मृतक की पहचान शंकर यादव के 30 वर्षीय पुत्र सुडु कुमार के रूप में हुई है.

12:16 PM. 19 Apr 22 12:16 PM. 19 Apr

पटना के नौबतपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

पटना के नौबतपुर थाना के प्राथमिक विद्यालय मलाही खंधा स्कूल के पास अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. मृतक की पहचान शंकर यादव के 30 वर्षीय पुत्र सुडु कुमार के रूप में हुई है.

6:55 PM. 19 Apr 22 6:55 PM. 19 Apr

बाढ़ में गंगा में डूबने से युवक की मौत

बाढ़ में स्नान करने गया एक युवक गंगा में डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. युवक अपने परिजनों के साथ गंगा में स्नान करने आया था. हादसे के बाद कोहराम मचा है.

10:57 AM. 19 Apr 22 10:57 AM. 19 Apr

बुचेया के युवक की बक्सर में सड़क हादसे में मौत

गोपालगंज . सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया गांव के एक युवक की सड़क हादसे में बक्सर जिले के चौसा में मौत हो गयी. युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक बुचेया गांव निवासी विनोद सोनी बताये गये.

10:57 AM. 19 Apr 22 10:57 AM. 19 Apr

मोकामा विधायक व पत्नी के खिलाफ आरोप तय

पटना. एमपी-एमएलए के प्रभारी न्यायिक दंडाधिकारी आदिदेव की अदालत ने मोकामा विधायक अनंत सिंह व पत्नी के खिलाफ आरोप का गठन किया. उक्त मामला सचिवालय थाना कांड संख्या 205/19 से संबंधित है. जिसमें अनंत सिंह पर अभियुक्तों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए वर्ष 2019 में मामला दर्ज किया गया था.

10:57 AM. 19 Apr 22 10:57 AM. 19 Apr

26 को मेट्रो को जमीन देने पर होगा फैसला

पटना. पटना विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कामेश कुमार व नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर की सोमवार को एक बैठक हुई. बैठक में पीयू कैंपस में मेट्रो के लिए जमीन देने को लेकर विचार विमर्श हुआ. 26 अप्रैल को होने वाली सिंडिकेट की बैठक में प्रस्तावों पर मुहर लगेगी. सिंडिकेट में कई अन्य मामलों को भी रखा जायेगा.

10:57 AM. 19 Apr 22 10:57 AM. 19 Apr

नवादा में अवैध अभ्रक खदान का चाल धंसा, पांच दबे

नावाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. अवैध अभ्रक खदान का चाल धंसने से पांच मजदूर धंस गये है. एक युवती की हादसे में मौत होने की सूचना है. हालांकि मौत की आधिककारिक पुष्टि नहीं हुई है.

10:57 AM. 19 Apr 22 10:57 AM. 19 Apr

बर्तन चमकाने का लालच दे महिला से दो लाख की ज्वेलरी की ठगी

पटना. बर्तन और आभूषण चमकाने के बहाने एक महिला से दो शातिरों ने दो लाख की ज्वेलरी की ठगी कर ली है. मामला राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 16 का है, जहां सोमवार को दो शातिरों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया है. इस संबंध में महिला बिनिता रंजन ने राजीव नगर थाने में आवेदन दिया है.

10:57 AM. 19 Apr 22 10:57 AM. 19 Apr

पानी भरे गड्ढे में मिला युवक का शव

पटना. दीघा-दीदारगंज मरीन ड्राइव के बीचे सोमवार की सुबह युवक का शव मिला है. मृतक की उम्र 30 वर्ष बतायी जा रही है. देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पायी. थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

8:23 AM. 19 Apr 22 8:23 AM. 19 Apr

पुलिसकर्मियों का तबादला लॉटरी सिस्टम से हुआ शुरू

बिहार में पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग अब लॉटरी के माध्यम से शुरू हो गयी है. अब कोई भी पुलिसकर्मी मनचाही पोस्टिंग की अर्जी वरीय अधिकारियों के सामने नहीं लगा सकेंगे. पहले फेज में लॉटरी के माध्यम से पटना के अलग-अलग थानों में 80 पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग भी की गयी है. इस संबंध में एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि लॉटरी के माध्यम से ट्रांसफर-पोस्टिंग में पारदर्शिता होती है और किसी भी पुलिसकर्मी को किसी तरह की कोई शिकायत नहीं रहती है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग अब लॉटरी के माध्यम से शुरू हो गयी है. बिहार में राजनीतिक हलचल, क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >